इस जगह विंड चाइम्स लगाने से खुल सकती है, बंद किस्मत का ताला, जानें क्या है इसका राज
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, जिस घर में 'विंड चाइम' (Wind Chime)लगी होती है, वहां पर पॉजिटिव एनर्जी अपने आप ही आ जाती है। साथ ही, घर में सुखद माहौल बना रहता है। वास्तु के अनुसार, विंड चाइम लगाने से घर में लक आता है और घर के सदस्यों की प्रोग्रेस भी होती है। जिसकी वजह से आर्थिक गतिविधि बनी रहती है।
- Written By: दीपिका पाल
Updated On:
Jun 23, 2024 | 11:02 AM
जानिए गुड चाइम लगाने के नियम (सौ.सोशल मीडिया)
जिस घर में ‘विंड चाइम’ (Wind Chime)लगी होती है, वहां पर पॉजिटिव एनर्जी अपने आप ही आ जाती है। साथ ही, घर में सुखद माहौल बना रहता है। वास्तु के अनुसार, विंड चाइम लगाने से घर में लक आता है और घर के सदस्यों की प्रोग्रेस भी होती है। जिसकी वजह से आर्थिक गतिविधि बनी रहती है।
वास्तु शास्त्र में ‘विंड चाइम’ (Wind Chime) को गुडलक का प्रतीक माना जाता है।ऐसा माना जाता है कि विंड चाइम से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। लेकिन इसको लेकर कुछ नियमों का ध्यान भी रखना होता है।
जानिए घर में विंड चाइम लगाने के नियम
ऐसे में आइए जानें वास्तु के अनुसार कैसे विंड चाइम लगाने से आपकी और आपके घर की किस्मत (Luck) बदल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या कल ग्रामपंचायत चुनाव में भाजपा जीतेगी तो ट्रंप मोदी को बधाई देंगे? संजय राउत का भाजपा पर कटाक्ष
‘शिक्षा का मंदिर बना हवस का अड्डा’, गोवंडी के स्कूल में चपरासी ने साल भर किया 6 साल की बच्ची का यौन शोषण
भारी बस्तों से मिलेगी आजादी! जबलपुर प्रशासन हुआ सख्त; नेशनल बैग पॉलिसी लागू करने के दिए सख्त निर्देश
Chandrapur के बंगाली कैम्प चौक में ओवरलोड ट्रक ने महिला मजदूर को रौंदा; मौके पर ही दर्दनाक मौत
- वास्तु शास्त्र के मुताबिक, जिस घर में ‘विंड चाइम’ (Wind Chime)लगी होती है, वहां पर पॉजिटिव एनर्जी अपने आप ही आ जाती है। साथ ही, घर में सुखद माहौल बना रहता है। वास्तु के अनुसार, विंड चाइम लगाने से घर में लक आता है और घर के सदस्यों की प्रोग्रेस भी होती है। जिसकी वजह से आर्थिक गतिविधि बनी रहती है।
- बाजार में लकड़ी, मेटल, मिट्टी आदि प्रकार की विंड चाइम्स मिलती है। मगर वास्तु अनुसार, इसे सही दिशा व धातु के लगाने से पूरा लाभ मिलता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होता है।
- घर के मुख्य द्वार पर चार छड़ों वाला विंड चाइम लगाने से घर का वास्तु दोष खत्म होता है। ड्राइंग रूम का वास्तु दोष दूर करने के लिए छह छड़ों वाला विंड चाइम लगाना चाहिए। विंड चाइम लगाने के लिए दिशाओं का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसे अगर सही दिशा में नहीं लगाया गया तो इसके फायदे की जगह नुकसान उठाने पड़ सकते हैं।
- कहा जाता है कि, घर की पश्चिमी, उत्तर-पश्चिम और उत्तर दिशा में धातु से बनी विंड चाइम लगानी चाहिए। इससे में घर में सुख व शांति का वास होता है।
- ऐसा माना जाता है कि घर या ऑफिस में विंड चाइम को आप कहीं भी लगा सकते हैं, लेकिन दरवाजे या खिड़की पर लगाना सबसे शुभ होता है। वास्तु शास्त्र की माने तो, वहां पर हवा के वेग से उसमें कंपन पैदा होता है और उससे मधुर ध्वनि निकलती है, जिससे चारों ओर घर में सकारात्मक ऊर्जा फैल जाती है।
- घर में विंड चाइम लगाने से आर्थिक गति बनी रहती है। मान्यता है कि विंड चाइम की हल्की और मधुर आवाज घर में पैसों की कमी को दूर करती है। इसे लगाने से इकोनॉमिकल ग्रोथ सही बनी रहती है।
- कभी भी भूलकर किचन और पूजा घर में विंड चाइम नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर की महिलाओं की सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। विंड चाइम को ऐसी जगह पर लगाना बेहतर होता है जहां से हवा का प्रवेश हमेशा घर में होता रहता है जैसे मुख्य द्वार के आसपास।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, विंड चाइम को ऐसे लगाएं कि कोई भी इसके नीचे न बैठे और न ही इसके नीचे से गुजरे। अगर विंड चाइम लगाते समय इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो घर की आर्थिक तरक्की में बाधा आती है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार धातु से बने विंड चाइम को हमेशा घर की पश्चिम और उत्तर की दिशा में टांगे और लकड़ी से बने विंड चाइम को पूर्व और दक्षिण की दिशा में लटकाएं। किसी भी दिशा में विंड चाइम को लटकाने पर घर में अशांति बनी रहती है। लेखिका-सीमा कुमारी
Know the rules for installing wind chime at home
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jun 23, 2024 | 11:02 AM
