Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 10 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘सर्वपितृ अमावस्या’ की सही तिथि और पितरों की पूजा-अर्चना का सही मुहूर्त जानिए

सर्व पितृ अमावस्या पितरों को समर्पित अमावस्या है। यह अमावस्या हर साल अश्विन महीने के कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। सनातन धर्म में इस अमावस्या का बड़ा महत्व है।मान्यता है कि, इस विशेष तिथि पर पितरों को तर्पण पिंडदान आदि करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Sep 22, 2024 | 07:28 AM

सर्वपितृ अमावस्या' की सही तिथि और पितरों की पूजा-अर्चना का सही मुहूर्त जानिए, इस साल बन रहे हैं 3 विशेष योग

Follow Us
Follow Us:

धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अमावस्या तिथि का बड़ा महत्व है। अमावस्या हर महीने में आती है। वहीं, अगर ये पितृ पक्ष के दौरान आए, तो इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। यह अमावस्या पितरों की पूजा के लिए समर्पित है। जिसे सर्व पितृ अमावस्या (Sarva Pitru Amavasya) के नाम से जाना जाता है। इस साल यह अमावस्या (Sarva Pitru Amavasya 2024) 2 अक्टूबर बुधवार को है।

मान्यता है कि, इस विशेष दिन पर पितरों को तर्पण पिंडदान इत्यादि प्रदान करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। इस वर्ष कुछ लोगों के मन में सर्वपितृ अमावस्या की तिथि को संशय हुआ है। ऐसे में आइए इस कन्फ्यूजन को हम यहां दूर करते हैं और इसकी सही तिथि और समय जानते हैं।

सर्वपितृ अमावस्या की तिथि

सम्बंधित ख़बरें

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग

‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा

दालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी

किराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद

पंचांग के अनुसार, इस साल अश्विन माह के कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि का आरंभ 01 अक्टूबर मंगलवार को रात 9 बजकर 39 मिनट पर होगा। इस अमावस्या तिथि का समापन 2 अक्टूबर बुधवार को देर रात 12 बजकर 18 मिनट तक मान्य है। अब ऐसे में उदया तिथि के आधार पर सर्व पितृ अमावस्या 2 अक्टूबर बुधवार के दिन है।

इस साल सर्वपितृ अमावस्या के दिन 3 शुभ योग बनने जा रहे हैं

ब्रह्म मुहूर्त – ब्रह्म योग का प्रारंभ प्रात:काल से होकर अगले दिन 3 अक्टूबर को प्रात: 3 बजकर 22 मिनट तक है।

सर्वार्थ सिद्धि योग – दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से लगेगा, जो 3 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 15 मिनट तक है।

इन्द्र योग – इस दिन इंद्र योग पूरे दिन रहने वाला है।

सर्वपितृ अमावस्या के शुभ मुहूर्त

लाभ-उन्नति मुहूर्त – सुबह 6:15 से लेकर सुबह 7:44 तक है।

अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त – सुबह 7:44 से लेकर सुबह 9:12 तक है।

शुभ-उत्तम मुहूर्त – 10:41 सुबह से लेकर दोपहर 12:10 तक है।

चर-सामान्य मुहूर्त – दोपहर 3:08 से लेकर शाम 4:37 तक है।

लाभ-उन्नति मुहूर्त – शाम 04:37 से लेकर शाम 6:06 तक है।

सर्वपितृ अमावस्या 2024 श्राद्ध का समय

सर्व पितृ अमावस्या के दिन आप अपने पितरों के लिए श्राद्ध, पिंडदान, दान आदि का कार्य 11:बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे के बीच कभी भी कर सकते है। सर्व पितृ अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद तर्पण, दान आदि करते है।

सर्वपितृ अमावस्या का क्या है महत्व

इस दिन स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध आदि करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

Know the exact date of sarvapitri amavasya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 22, 2024 | 07:28 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.