Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘गणेश चतुर्थी’ 2024 इस दिन, जानिए गणेशोत्सव के आरंभ और समाप्ति की तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

महाराष्ट्र और गुजरात में गणेशोत्सव को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।ज्ञान, बुद्धि और सौभाग्य के देवता भगवान गणेश को समर्पित ‘गणेश चतुर्थी’ (Ganesh Chaturthi) का पर्व सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Aug 28, 2024 | 05:43 PM

गणेश चतुर्थी 2024

Follow Us
Close
Follow Us:

ज्ञान, बुद्धि और सौभाग्य के देवता भगवान गणेश को समर्पित ‘गणेश चतुर्थी’ (Ganesh Chaturthi) का पर्व सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है।

यूं तो गणेश जी की पूजा हर माह में दो बार पड़ने वाली चतुर्थी तिथि को पूरे विधि-विधान से की जाती है। लेकिन, इसका महत्व हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली चतुर्थी तिथि को बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। क्योंकि, मान्यता है कि इसी दिन गौरी पुत्र गणेश का जन्म हुआ था।

यहां प्रसिद्धि होता हैं गणेशोत्सव

महाराष्ट्र और गुजरात में गणेशोत्सव को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को ‘मुख्य गणेश चतुर्थी’, ‘विनायक चतुर्थी’, ‘कलंक चतुर्थी’ और ‘डंडा चौथ’ के नाम से भी जाना जाता है। 10 दिनों तक चलने वाला गणेशोत्सव इस वर्ष 7 सितंबर 2024 से आरंभ होगा और विसर्जन 17 सितंबर 2024 को होगा। इसी दिन विश्वकर्मा पूजा (Vishwakarma Puja 2024) भी होती है।

सम्बंधित ख़बरें

गणेशोत्सव के बाद भंडारा में ‘हडपक्या गणपति’ की धूम, धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक

Nagpur News: मस्कर्या गणपति का आगमन, बुधवार को स्थापना होगी, 238 साल पुरानी परंपरा जारी

अगले बरस तू जल्दी आ…लालबागचा राजा पहुंचे गिरगांव चौपाटी, थोड़ी देर में हाेगा विसर्जन

अमृता फडणवीस ने उठाया झाड़ू, साथ आए अक्षय कुमार! गणेश विसर्जन के बाद जुहू बीच पर चला सफाई अभियान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गणेशोत्सव के पर्व के मौके पर चारों तरफ उत्सव की माहौल रहता हैं और हर किसी के मन में गणपति से अपनी मनोकामना की पूर्ति की अभिलाषा होती है।

गणेश जी की पूजा होती हैं सर्वप्रथम

गणों के अधिपति श्री गणेश जी प्रथम पूज्य हैं। सर्वप्रथम उन्हीं की पूजा की जाती है। उनके बाद अन्य देवताओं की पूजा की जाती है। किसी भी कर्मकांड में श्री गणेश की पूजा-आराधना सबसे पहले की जाती है क्योंकि, गणेश जी विघ्नहर्ता हैं, और आने वाले सभी विघ्नों को दूर कर देते हैं। ऐसे में आइए जानें इस साल 2024 में गणेश चतुर्दशी की शुरुआत और समाप्ति कब हो रही हैं।

गणेश चतुर्थी उत्सव की तिथि

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान गणेश का जन्म हिंदू पंचनग में भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष के दौरान हुआ था। इस वर्ष, गणेश चतुर्थी का उत्सव 7 सितंबर दिन शनिवार को मनाया जाएगा जबकि गणेश विसर्जन 17 सितंबर, 2024 दिन मंगलवार को किया जाएगा।

स्थापना मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, विनायक चतुर्दशी तिथि शनिवार 6 सितंबर 2024 को दोपहर 3 बजकर 1 मिनट पर शुरू होगी और रविवार 7 सितंबर को शाम 5 बजकर 37 मिनट पर समाप्त होगी। इसके अतिरिक्त, मूर्ति स्थापना का मूहुर्त सुबह 11 बजकर 3 मिनट पर शुरु होकर दोपहर 1 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगा।

यानी, यह अवधि कुल मिलकर 2 घंटे और 31 मिनट की होगी। एक और जरूरी बात, 6 सितंबर दोपहर 9 बजकर 1 मिनट से रात 8 बजकर 16 मिनट तक गणेश चतुर्थी पर चंद्रमा के दर्शन से बचने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा

गणेश चतुर्थी पर्व पर कुछ विशेष बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान करें और पूजा स्थल की अच्छे से साफ सफाई करें। इसके बाद भगवान गणेश की विधिवत उपासना करें।

उपासना के लिए शुभ मुहूर्त के समय ईशान कोण में चौकी स्थापित करें। इसके बाद पीला या लाल रंग का कपड़ा चौकी पर बिछाएं। अब भगवान गणेश को चौकी पर विराजमान करें। फिर नितदिन भगवान गणेश की उपासना करें। अंतिम दिन श्रद्धापूर्वक भगवान गणेश को विदा करें।

लेखिका- सीमा कुमारी

Know the date of start and end of ganeshotsav

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 18, 2024 | 04:52 AM

Topics:  

  • Ganesh Utsav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.