Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कब है महाशिवरात्रि? नोट कर लें शुभ मुहूर्त और महादेव को प्रसन्न करने वाले चमत्कारी मंत्र।

Shivratri Night Puja : इस वर्ष महाशिवरात्रि का पावन पर्व सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे दुर्लभ संयोग में मनाया जाएगा। शिव कृपा प्राप्ति के लिए यह योग अत्यंत शुभ मानी जाती है। जानिए कब है महाशिवरात्रि ?

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Feb 03, 2026 | 02:22 PM

शिव परिवार (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mahashivratri Kab Hai 2026 : शिव-शक्ति के मिलन का प्रतीक महाशिवरात्रि महापर्व की तैयारियां शुरु हो गई हैं। यह हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक महापर्व है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह का उत्सव मनाया जाता है। महाशिवरात्रि पर व्रत, रात्रि जागरण और विधि-विधान से की गई पूजा से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और शिव कृपा प्राप्त होती है।

ज्योतिषयों के अनुसार, इस वर्ष महाशिवरात्रि का पावन पर्व सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे दुर्लभ संयोग में मनाया जाएगा। फाल्गुन मास की शिवरात्रि आध्यात्मिक उन्नति, मनोकामना पूर्ति और शिव कृपा प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। इस विशेष योग में विधि-विधान से पूजा और व्रत करने से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक बदलाव आते हैं।

कब है महाशिवरात्रि का महापर्व

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि का पर्व विशेष संयोग में मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि की तिथि 15 फरवरी को शाम 05:04 बजे से शुरू होगी और 16 फरवरी को शाम 05:34 बजे इसका समापन होगा।

सम्बंधित ख़बरें

मंगलवार को भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, वरना रूठ जाएंगे हनुमान जी!

आज से शुरू हो चुका है फाल्गुन का महीना, इस महीने इन देवी-देवताओं की विधिवत पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

पहली बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों को किन बातों का रखना चाहिए ध्यान? यहां जानिए पूरी बात

निसंतानों के लिए क्यों है यशोदा जयंती का बड़ा महत्व? पूजा फलित होने के लिए इस विशेष शुभ मुहूर्त में करें पूजा

ऐसे में व्रत और रात्रि जागरण 15 फरवरी की रात्रि में किया जाएगा। इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति मानी जाती है।

महाशिवरात्रि महापर्व पर सर्वार्थ सिद्धि का दुर्लभ संयोग

इस वर्ष महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रवण नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे अत्यंत दुर्लभ संयोग में मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, श्रवण नक्षत्र को ज्ञान, भक्ति और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है, वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए पूजा-पाठ और व्रत शीघ्र फलदायी होते हैं।

इस विशेष योग में भगवान शिव की आराधना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होने और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने की मान्यता है।

यह भी पढ़ें:-मंगलवार को भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, वरना रूठ जाएंगे हनुमान जी!

पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के पावन दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का दिव्य विवाह संपन्न हुआ था। कहा जाता है कि कठोर तपस्या और अखंड साधना के पश्चात माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया। इसी कारण यह पर्व शिव-शक्ति के मिलन, प्रेम, तप और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। इस दिन शिव आराधना करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

ये है चमत्कारी मंत्र

ओम नमः शिवाय

. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।

. ॐ हौं जुं स: मृत्युंजयाय नम:॥

. ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि। तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

Kab hai mahashivratri shubh muhurat chamatkari mantra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 03, 2026 | 02:22 PM

Topics:  

  • Lord Shiva
  • Mahashivratri
  • Mahashivratri worship
  • Religion

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.