-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Jyeshtha Krishna Panchami 7 May 2026 Panchang Abihjit Vijay Muhurat Today Astrology
Aaj Ka Panchang 7 May 2026: आज ज्येष्ठ कृष्ण की पंचमी तिथि, कैसा होगा अभिजीत संग विजय मुहूर्त का संयोग
- Written By: रीता राय सागर
Aaj Ka Panchang 7 May 2026- आज ज्येष्ठ मास की पंचमी तिथि को अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त का विशेष संयोग बन रहा है। आगे हम जानेंगे गुरुवार के नक्षत्र, योग, व्रत व राहु काल का समय।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
Aaj ka Panchang 7 May 2026 : आज के वैदिक पंचांग में ज्येष्ठ मास में कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि सूर्योदय के समय रहेगी, जो करीबन 10 बजकर 13 मिनट सुबह तक रहेगी अर्थात् उदयातिथि (सूर्योदय के पश्चात शुरू होने वाली तिथि) के अनुसार, पंचमी तिथि पूरे दिन मान रहेगी। सनातन धर्म में इस दिन का महत्व इसलिए भी विशेष है, क्योंकि अभिजित मुहूर्त और विजय मुहूर्त दोनों का संयोग एक साथ बन रहा है, जो किसी भी नवीन कार्य को शुरु करने के लिए उत्तम है।
अभिजीत मुहूर्त के समय में करें शुभ कार्य
- सूर्योदय का समय- 5 बजकर 36 मिनट
- सूर्यास्त का समय- 7 बजे शाम
पंचांग में दिए गए विवरण के अनुसार, कृष्ण पक्ष की पंचमी 10 बजकर 13 मिनट तक रहेगी और इसके पश्चात षष्ठी शुरू होगी। पूर्व आषाढ़ नक्षत्र शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा, उसके उपरांत उत्तर आषाढ़ नक्षत्र शुरू हो जाएगा। योग साध्य व करण तैतिल रहेगा।
इस दिन अभिजित मुहूर्त के साथ विजय मुहूर्त का जोड़ा संयोग है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है- अभिजीत शब्द का शाब्दिक अर्थ विजेता का समय होता है। यह वह समय होता है, जिसमें किए गए किसी भी कार्य के सफल होने की संभावना कई गुणा बढ़ जाती है। यह मुहूर्त शुभ एवं फलदायक माना जाता है। इस शुभ मुहूर्त में आप नए कार्य, यात्रा, महत्वपूर्ण फैसले या कथा व पूजा-पाठ कर सकते है।
पंचमी तिथि के शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 11 मिनट से 4 बजकर 53 मिनट तक।
- अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक।
- विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 32 मिनट से 3 बजकर 25 मिनट।
- गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 59 मिनट से 7 बजकर 20 मिनट तक।
- अमृत काल दोपहर 1 बजकर 23 मिनट से 3 बजकर 11 मिनट तक।
- निशिता मुहूर्त 11 बजकर 56 मिनट रात से देर रात 12 बजकर 39 मिनट तक।
जहां एक ओर कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं, तो इसके साथ ही दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक राहु काल का भी प्रकोप बना रहेगा। इस समय किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से बचना चाहिए।
ये भी पढ़ें- बुध का नक्षत्र परिवर्तन, 7 मई से इन 4 राशियों के करियर में लगेंगे ‘चार चांद’, जानें क्या आपकी राशि है इसमें
ज्येष्ठ मास की पंचमी तिथि के अशुभ मुहूर्त
- यमगण्ड सुबह 5 बजकर 36 मिनट से 7 बजकर 16 मिनट तक।
- गुलिक काल सुबह 8 बजकर 57 मिनट से 10 बजकर 37 मिनट तक।
- दुर्मुहूर्त सुबह 10 बजकर 4 मिनट से 10 बजकर 57 मिनट तक।
- विडाल योग शाम 6 बजकर 46 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 35 मिनट तक।
ज्योतिष विज्ञान के जानकारों के अनुसार राहु काल या अन्य अशुभ समय के दौरान महत्वपूर्ण कार्यों को करने से बचना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर इन पांच चीजों का दान माना जाता है सबसे शुभ
Aaj Ka Panchang 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर बन रहे शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और तिथि
Hariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
योगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jyeshtha krishna panchami 7 may 2026 panchang abihjit vijay muhurat today astrology
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: ट्रंप करते व्यर्थ की बड़बड़ दिमाग कमजोर, हुए भुलक्कड़
Jul 10, 2026 | 07:12 AMगुजरात उपचुनाव: वडोदरा की मंजलपुर सीट से BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार?
Jul 10, 2026 | 07:11 AMYogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर इन पांच चीजों का दान माना जाता है सबसे शुभ
Jul 10, 2026 | 07:10 AMAaj Ka Panchang 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर बन रहे शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और तिथि
Jul 10, 2026 | 07:08 AMUS Iran War: ट्रंप का अगला टारगेट मोजतबा खामेनेई, अमेरिका ने 170 ठिकानों पर की भीषण बमबारी
Jul 10, 2026 | 07:05 AMभंडारा: फिर्यादी से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगने पर मामला दर्ज, ACB के जाल में करडी थाने का हवलदार
Jul 10, 2026 | 07:04 AMMoshi Building Collapse: कचरे के ढेर में दबे 8 लोग अब भी भगवान भरोसे, दिन-रात जारी रेस्क्यू; 1 लाश मिली
Jul 10, 2026 | 07:04 AMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM












