- Hindi News »
- Religion »
- Jagannath Rath Yatra 2026 Date Significance And Interesting Facts
कब है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 2026? यहां जानिए सही तिथि और इस यात्रा से जुड़ी अनोखी बातें
- Written By: सीमा कुमारी
Jagannath Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख और भव्य उत्सवों में से एक मानी जाती है। जानिए रथ यात्रा 2026 की सही तिथि, इसका आध्यात्मिक महत्व ।

जगन्नाथ रथ यात्रा (सौ.सोशल मीडिया)
Jagannath Yatra Significance: जगन्नाथ रथ यात्रा भारत के अत्यंत प्राचीन और पवित्र धार्मिक उत्सवों में से एक है, जो आस्था, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है। इस महायात्रा की शुरुआत हर आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से हो जाती है।
हालांकि ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, जगन्नाथ रथ यात्रा की तिथि हर साल बदलती रहती है और यह सामान्यत: जून-जुलाई के महीने में पड़ती है। इस वर्ष जगन्नाथ रथ यात्रा 16 जुलाई 2026 से शुरु होकर 24 जुलाई 2026 तक रहेंगी।
9 दिनों तक चलने वाली महा यात्रा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 दिनों तक चलने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा जिसे रथ त्योहार या श्री गुंडीचा यात्रा के नाम से भी जाना जाता है। यह रथ यात्रा जगन्नाथ मंदिर से गुंडिचा मंदिर तक निकलती है। यह पर्व भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा को समर्पित है।
सम्बंधित ख़बरें
Main Door Vastu: घर के लिए किस दिशा का मुख्य द्वार है सबसे शुभ? जानिए किन बातों से आ सकती है कंगाली
Shani Gochar 2026: जून 2026 में शनिदेव बदल रहे अपनी चाल, मिथुन समेत इन 4 राशियों का खुलेगा भाग्य
Vastu Tips For Wealth: गलती से भी घर में न रहे ये चीजें, वरना हो जाएंगे कंगाल
कंगाल को भी मालामाल बना सकता है पक्षियों का दाना-पानी! बस ध्यान रखें ज्योतिष के ये जरूरी नियम
जगन्नाथ रथ यात्रा का क्या है आध्यात्मिक महत्व ?
जगन्नाथ रथ यात्रा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है। इसमें लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से शामिल होते हैं। भक्त रथों की रस्सियों को खींचकर स्वयं को भगवान की सेवा से जोड़ने का सौभाग्य प्राप्त करते हैं। मान्यता है कि इस रथ यात्रा का में शामिल होने या इसका साक्षात दर्शन करने से हजार यज्ञों का पुण्य मिलता है।
चार धामों में से एक पुरी के जगन्नाथ मंदिर की इस रथ यात्रा में शामिल होने से पापों का नाश होता है। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा से इस संसार के सुखों को भोगकर मोक्ष को प्राप्त करता है।
कब से शुरू हो रही है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा
पंचांग के अनुसार, इस साल जगन्नाथ रथ यात्रा 16 जुलाई 2026, गुरुवार से शुरू होगी और 24 जुलाई 2026 को इसका समापन होगा। इस दिन बहुदा यानी वापसी यात्रा होगी।
ये भी पढ़ें–Main Door Vastu: घर के लिए किस दिशा का मुख्य द्वार है सबसे शुभ? जानिए किन बातों से आ सकती है कंगाली
जगन्नाथ पुरी यात्रा में बारिश
पुरी में यह भव्य और दिव्य रथ यात्रा आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष में होती है। उस दौरान बारिश जरूर होती है। कहते हैं कि आज तक कभी भी रथ यात्रा के बारिश न हुई हो, ऐसा मौका नहीं आया है।
सोने की झाड़ू से सफाई करने की परंपरा
जगन्नाथ पुरी यात्रा के दौरान सोने की झाड़ू से सफाई की जाती है। प्राचीन काल में शुरू हुई यह परंपरा आज भी चली आ रही है। पहले राजा सोने के हत्थे वाले झाडू से रथ के आगे सफाई करते थे। वर्तमान समय में राजाओं के वशंज रथ के आगे झाडू लगाते हैं, जिसके बाद यात्रा शुरू होती है।
Jagannath rath yatra 2026 date significance and interesting facts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कब है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 2026? यहां जानिए सही तिथि और इस यात्रा से जुड़ी अनोखी बातें
Jun 03, 2026 | 09:03 PMअब और नहीं बर्दाश्त…आगरा में शराब ठेके पर टूटा महिलाओं का गुस्सा, बीच सड़क फूंक डालीं पेटियां!
Jun 03, 2026 | 09:01 PMसुनेत्रा पवार के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर 18 जून को वोटिंग, जानें नामांकन से मतदान तक की पूरी डिटेल
Jun 03, 2026 | 08:54 PMअभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, CID के बाद अब ED ने भी कसा शिकंजा; इस घोटाले से जुड़ा है मामला
Jun 03, 2026 | 08:54 PMजबलपुर के सिहोरा में रोंगटे खड़े करने वाला मंजर, जमीन विवाद के चलते टावर पर चढ़ी महिला- देखें VIDEO
Jun 03, 2026 | 08:48 PM‘मेरी इच्छा मुख्यमंत्री बनने की थी, लेकिन पार्टी…’, कर्नाटक के नए डिप्टी सीएम जी. परमेश्वर का बड़ा खुलासा
Jun 03, 2026 | 08:47 PMImtiaz Ali On Ranveer Singh: रणवीर सिंह विवाद पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान, बोले- वह बेहतरीन कलाकार हैं
Jun 03, 2026 | 08:42 PMवीडियो गैलरी

पीएम मोदी और नेपाल के RSP अध्यक्ष रवि लामिछाने की मुलाकात, ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति पर दिया जोर
Jun 03, 2026 | 04:48 PM
दिल्ली के मालवीय नगर में मौत का तांडव: होटल में आग लगने से 21 की मौत, जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे लोग
Jun 03, 2026 | 02:28 PM
वाराणसी में 200 साल पुरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, रेलवे की कार्रवाई पर उठे सवाल, क्यों हुआ एक्शन? देखें VIDEO
Jun 03, 2026 | 01:38 PM
पासिंग ऑउट परेड में घुटनों के बल खूबसूरत प्रेमिका को किया प्रपोज, जवान का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
Jun 02, 2026 | 11:37 PM
मोदी के ‘सिंघम’ अन्नामलाई ने की बगावत? वो 5 बड़े कारण जिसने दिल्ली से चेन्नई तक मचाया हड़कंप- VIDEO
Jun 02, 2026 | 11:21 PM
पहली बार किसी भारतीय क्रिकेटर पर होने जा रही है ऐसी अनोखी रिसर्च! IIM इंदौर की रिसर्च में खुलेगा राज- VIDEO
Jun 02, 2026 | 09:02 PM














