-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- If Someone Is Carrying A Kanwad From Home Do Not Make These Mistakes
घर से कोई कांवड़ लेकर निकला है, तो घरवालों के लिए इन नियमों का पालन है जरूरी
- Written By: सीमा कुमारी
Sawan 2025: यदि आपके घर से कोई कांवड़ लेकर गया है, तो परिवार के सदस्यों को कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से कांवड़िए को परेशानी हो सकती है या उसकी यात्रा में बाधा आ सकती है।

कांवड़ यात्रा नियम (सौ.सोशल मीडिया)
Kanwar Yatra 2025: गत शुक्रवार से सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। यह महीना भोले के भक्तों के लिए बहुत ही खास महत्व रखता है। इस पूरे महीने आपको जगह-जगह भगवान शिव के भक्त कांवड़ लाते नजर आएंगे। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, हर साल सावन के साथ कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो जाती है। इस बार कांवड़ यात्रा की शुरुआत 11 जुलाई से शुरू हो चुकी है।
इस पूरे महीने आपको जगह-जगह भगवान शिव के भक्त कांवड़ यात्रा पर नजर आएंगे। यह कांवड़ यात्रा सावन के शुरू होने के कुछ समय पहले से हो जाती है। लोग अपने कांवड़ लेकर निकलते हैं और इसमें अलग-अलग जगहों से गंगाजल भरकर लाते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि जो कांवड़ लेकर जाता है, भगवान शिव आपकी सभी इच्छाएं पूरी करते हैं। इसलिए कांवड़ यात्रा पर जाने के लिए बच्चों से लेकर महिलाएं तक हर कोई शामिल होती हैं। लेकिन अगर आपके घर से कोई कांवड़ लेकर जा रहा है, तो ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानें आपको किन गलतियों से बचना है, ताकि कावड़ियों को कोई दिक्कत न हो।
सम्बंधित ख़बरें
चित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
Kamika Ekadashi 2026: 9 अगस्त को बनेगा महालक्ष्मी योग, इन 3 राशियों को मिल सकता है धन लाभ
घर से कोई कांवड़ लेकर जा रहा है, तो न करें ये गलतियां :
-
न करें लहसुन-प्याज का सेवन
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, यदि घर से कोई कांवड़ लेने गया है तो उस घर के किसी सदस्य को तामसिक भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए। तामसिक भोजन में प्याज, लहसुन और मांसाहारी भोजन शामिल होता है। इस नियम का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इसे अनदेखा करने से भोलेनाथ की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
-
घर में न करें छौंक लगाने का काम
अगर आपके घर से कोई भी सदस्य कांवड़ लेकर यात्रा पर गया है, तो आपको घर में किसी भी तरह की छौंका लगाने का काम नहीं करना है। सादा खाने का सेवन करें, ताकि आपके सदस्य को कोई दिक्कत न हो।
-
शराब का न करें सेवन
ज्योतिष बताते हैं कि, सावन के महीने में मदिरा का सेवन करना वर्जित होता है लेकिन जिस घर से कोई कांवड़ लेने जाता है, वहां किसी को गलती से भी शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना गया है और इसकी वजह से जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़े:शिवलिंग पर क्यों नहीं चढ़ाना चाहिए पैकेट वाला दूध, जानिए क्या है इसकी असली वजह
-
गर्म तवे पर रोटी
अगर घर को कोई सदस्य कांवड़ लेकर गया है, तो उस घर में गर्म तवे पर रोटी नहीं डालनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से कांवड़िए के पैरों में छाले पड़ जाते हैं। रोटी डालते समय तवे को गैस से उतारकर फिर रोटी डालें और तवा वापस गैस पर रख दें।
-
बिस्तर पर न सोएं
अगर आपके घर से कोई कांवड़ लेकर कांवड़ यात्रा पर निकला है, लेने वो एक भक्ति का काम ही कर रहा है। उसे किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। इसके लिए जरूरी है कि आप भी भगवान शिव की पूजा अर्चना घर पर करते रहें। साथ ही, बिस्तर की जगह जमीन पर चटाई बिछाकर सोएं। इससे शिव भक्ति का फल दोनों को मिलेगा।
If someone is carrying a kanwad from home do not make these mistakes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM













