Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सावन का पहला सोमवार इस दिन, जानिए कैसे करें व्रत और पूजा की तैयारी

इस साल 22 जुलाई 2024 से शुरू हो रहे सावन के पहले सोमवार पर आप शिव जी की पूजा ब्रह्म मुहूर्त के बाद से कर सकते हैं। शिव जी की पूजा के लिए पूरा दिन शुभ होता है। यहां तक कि भगवान शिव की पूजा के लिए राहुकाल भी अशुभ नहीं होता है।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: Jul 16, 2024 | 12:54 PM

(सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

भगवान शिव को समर्पित सावन (Sawan Somwar 2024) का महीना इस बार 22 जुलाई 2024 से शुरू हो रहा है। हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार सावन का पवित्र महीना जितना खास होता है उससे कई गुना अधिक महत्व इस माह में पड़ने वाले सोमवार का माना गया है। पवित्र माह सावन में पड़ने वाले सोमवार के दिन व्रत रखने और शिवजी का अभिषेक करने का विधान है। अगर आप भी सावन के सोमवार का व्रत रखने की तैयारी कर रहे हैं, तो पूजा सामग्री से लेकर अभिषेक तक की विधि यहां बताई गई है….

कैसे करें व्रत की तैयारी

ज्योतिषियों के अनुसार, सावन में सोमवार का व्रत करने के लिए सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करके साफ कपड़े पहन लें। सफेद या हल्के रंग के वस्त्र धारण करना श्रेष्ठ रहेगा। इसके बाद मंदिर जाकर या फिर घर में ही भगवान शिव का पूजन करें। आपको शिवलिंग पर अभिषेक करने के लिए दूध, गंगाजल, दही, शहद और घी आदि सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी ।

जरूर चढ़ायें बेल पत्र, धतूरा और भस्म

शिवजी पर जल चढ़ाने का महत्व समुद्र मंथन की कथा में भी मिलता है। शिवलिंग का अभिषेक करने के बाद भगवान को बेल पत्र, धतूरा और भस्म विशेष रूप से चढ़ाएं। इसके बाद धूप दीप जलाकर भगवान की आरती करें। मान्यता है कि भोलेनाथ को बेल पत्र, धतूरा और भस्म विशेष रूप से प्रिय है।

सम्बंधित ख़बरें

Shivratri 2026: आज है अधिकमास की शिवरात्रि, इस शुभ मुहूर्त में करें भोलेनाथ की पूजा, होगी सभी मनोकामना पूरी

Shukra Pradosh 2026: अधिक मास का आखिरी शुक्र प्रदोष आज, शाम को कर लें ये छोटा सा काम, चमक जाएगी किस्मत

Shukra Pradosh Vrat 2026 : 12 जून को पड़ रहा है शुक्र प्रदोष, इन बातों का रहे ध्यान, वरना पड़ेगा बहुत भारी

Lucky Plants: इस साल के सावन में ये 5 पौधे पलट देंगे आपकी किस्मत, जानिए क्या कहती हैं मान्यताएं

पूजा के लिये राहुकाल भी नहीं होता अशुभ

सावन के पहले सोमवार पर आप शिव जी की पूजा ब्रह्म मुहूर्त के बाद से कर सकते हैं। सावन के पूरे महीने में भगवान शिव की पूजा के लिए पूरा दिन शुभ होता है। यहां तक कि भगवान शिव की पूजा के लिए राहुकाल भी अशुभ नहीं होता है। आप किसी भी काल में भोलेनाथ की आराधना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

सावन सोमवार व्रत का महत्व

1- सावन के सोमवार का व्रत करने से भगवान शंकर के साथ-साथ शनिदेव और चंद्र देव की भी कृपा प्राप्त होती है।
2- यदि आपकी कुंडली में ग्रहण दोष या फिर कालसर्प दोष है तो इस व्रत को करने से आपके सभी दोष समाप्त हो जाएंगे।
3- इसके अलावा भी कई प्रकार के दोषों से मुक्ति पाने के लिए भी सावन के सोमवार का व्रत का विशेष महत्व माना गया है।
4- विवाहित स्त्री-पुरुष यदि सावन के सोमवार का व्रत रखें तो उन्हें अपने वैवाहिक जीवन में आने वाली समस्याओं से निजात मिलती है।
5– सावन के सोमवार का व्रत रखने से अचानक होने वाले दुर्घटनाओं से भी बचा जा सकता है।
6– अगर आप स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो सोमवार के दिन व्रत रखने से आपको लाभ मिलेगा।
7– संतान सुख की प्राप्ति के लिए भी ये व्रत फलदायी माना जाता है।

लेखिका- सीमा कुमारी

How to prepare for fast and puja on the first monday of sawan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2024 | 12:53 PM

Topics:  

  • Lord Shiva

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.