-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Know The Recipe For Making Gooseberry Murabba
इस आसान रेसिपी से बनाएं टेस्टी आंवले का मुरब्बा, खाने से दूर भागेगी सर्दी की बीमारियां
- Written By: दीपिका पाल
सर्दी के मौसम में आंवले के भरमार मार्केट में देखने के लिए मिलती है। आंवले का सेवन करने से शरीर में इम्यूनिटी पावर बूस्ट होता है। इस आंवले को आप किसी तरीके से अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते है।

आंवले का मुरब्बा बनाने की रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
Amla Murabba Recipe: सर्दियों के सीजन की शुरुआत हो गई है जहां पर इस सीजन में खानपान पर अच्छी तरह ध्यान देने की जरूरत होती है। इस मौसम में अक्सर खानपान में बदलाव देखने के लिए मिल रहा है। इस सर्दी के मौसम में आंवले के भरमार मार्केट में देखने के लिए मिलती है। आंवले का सेवन करने से शरीर में इम्यूनिटी पावर बूस्ट होता है। इस आंवले को आप किसी तरीके से अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते है।
सर्दियों का होता है सुपरफूड्स
सर्दियों में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल आंवला होता है जिसमें विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होने के साथ यह इम्यूनिटी को बूस्ट करने के काम करती है। आंवले को कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आमतौर पर लोग इसका अचार या मुरब्बा बना सकते है इसकी आसान की रेसिपी आज हम आपको बता रहे हैं जो इस प्रकार है।
जानिए आंवले का मुरब्बा बनाने की रेसिपी
यहां पर सर्दियों में आप आंवले का मुरब्बा बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की आवश्यकता पड़ती है।
आंवला – 1 किलो
चीनी – 1.5 किलो या स्वादानुसार
पानी – आंवला उबालने के लिए
इलायची पाउडर – 1 छोटा चम्मच
लौंग- 5-6
कुछ केसर के धागे (जरुरत के अनुसार)
सम्बंधित ख़बरें
Animesh Kujur: अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, विदेश में 100 मीटर में सबसे तेज दौड़ने वाले पहले भारतीय बने
Varanasi Air Show: नमो घाट पर अक्टूबर में वायुसेना का भव्य एयर शो, तीन जैगुआर विमानों ने शुरू की हवाई रिहर्सल
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, जांच के बाद पुलिस ने बताया अफवाह; कॉलर की तलाश जारी
जानिए कैसे करें तैयार मुरब्बा
यहां पर आंवले का मुरब्बा बनाने के लिए आप इन सभी सामग्रियों के साथ मुरब्बा बनाना बेहद आसान होता है।
1- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आंवले को अच्छी तरह धो लें और कांटे यानी फोक की मदद से उनके चारों ओर छेद कर लें। इससे चीनी की चाशनी को आंवले में घुलने में मदद मिलेगी।
2- इसके बाद अब आंवले को उबालने के लिए पानी को एक बड़े बर्तन गर्म करें। फिर इसमें कटे हुए आंवले डालें और उन्हें लगभग 10-12 मिनट तक या जब तक वे नरम न हो जाएं, तब तक उबालें। अब इन्हें छानकर एक तरफ रख दें।
3- इसके बाद आप अब चाशनी बनाने के लिए एक अलग पैन में चीनी और 4-5 कप पानी डालें। इस मिश्रण को गर्म करें और तब तक चलाएं जब तक कि चीनी पूरी तरह से घुल न जाए और चाशनी का रूप ना लें ले।
4- इसके बाद उबले हुए आंवले को चाशनी में डालें और धीमी से मध्यम आंच पर पकाएं।
5-आंवले को चाशनी में बीच-बीच में चलाते हुए लगभग 30-40 मिनट तक पकने दें। ध्यान रहें कि चाशनी गाढ़ी होनी चाहिए और चीनी को सोखते समय आंवला पारदर्शी हो जाना चाहिए।
6-स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें इलायची पाउडर और लौंग डाल सकते हैं। साथ ही गहरे रंग और सुगंध के लिए आप इसमें केसर भी मिला सकते हैं।
7-बस स्वादिष्ट और हेल्दी आंवले का मुरब्बा तैयार है। आप इसे पराठे या पुड़ी के साथ खा सकते हैं।
Know the recipe for making gooseberry murabba
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Animesh Kujur: अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, विदेश में 100 मीटर में सबसे तेज दौड़ने वाले पहले भारतीय बने
Jul 11, 2026 | 01:37 PMVaranasi Air Show: नमो घाट पर अक्टूबर में वायुसेना का भव्य एयर शो, तीन जैगुआर विमानों ने शुरू की हवाई रिहर्सल
Jul 11, 2026 | 01:36 PMफिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PMलाल किले को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, जांच के बाद पुलिस ने बताया अफवाह; कॉलर की तलाश जारी
Jul 11, 2026 | 01:29 PMBMC में दो और नगरसेवकों की सदस्यता रद्द: मेयर रितू तावड़े की घोषणा; AIMIM और NCP को बड़ा राजनीतिक झटका
Jul 11, 2026 | 01:28 PMShani Mahadasha: क्या होती है शनि की महादशा? जानिए 19 साल तक चलने वाली इस दशा के प्रभाव और उपाय
Jul 11, 2026 | 01:27 PMगड़चिरोली: प्रार्थना के दौरान 5 छात्रों की अचानक बिगड़ी तबीयत, दो जिला अस्पताल रेफर
Jul 11, 2026 | 01:26 PMवीडियो गैलरी

मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति-VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:31 AM










