हिंदू नववर्ष इन 4 राशि के जातकों के लिए बना रहा है भाग्योदय के योग, देखिए क्या कह रहा है राशिफल
Hindu New Year: हिंदू नववर्ष कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। ज्योतिष के अनुसार 4 राशियों के जातकों के लिए भाग्योदय के योग बन रहे हैं, जिससे करियर, धन और सफलता के नए अवसर मिल सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
हिंदू नववर्ष (सौ.AI)
Hindu Nav Varsh Rashifal: जल्द ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत होने जा रही है। सनातन हिंदू परंपरा में नया साल केवल एक तारीख नहीं, बल्कि नई ऊर्जा, नए संकल्प और शुभ कार्यों की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष हिंदू नव वर्ष की शुरुआत 19 मार्च 2026 से हो रही है। इसी दिन से नए विक्रम संवत का आरंभ भी माना जाता है।
ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से यह साल कई मायनों में बेहद खास रहने वाला है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होने वाले इस नववर्ष में ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी बन रही है कि इसका सीधा सकारात्मक प्रभाव कुछ विशेष राशियों पर पड़ेगा।
किन राशियों के लिए हिंदू नववर्ष फलदायी
-
मेष राशि
ज्योतिषयों के मुताबिक, मेष राशि के जातकों के लिए हिंदू नववर्ष 2026 किसी वरदान से कम नहीं होगा। इस वर्ष शनि और बृहस्पति की अनुकूल स्थिति आपके करियर में बड़े बदलाव लाएगी। जो लोग लंबे समय से प्रमोशन या मनचाही नौकरी का इंतज़ार कर रहे थे, उनकी इच्छा पूरी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
पति का इनकम नहीं बढ़ रहा? वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के नीचे चुपचाप कर लें ये उपाय, खुशहाली आएगी!
Camphor: गृहक्लेश और तनाव से कैसे मिलेगा छुटकारा? घर में इन 4 स्थानों पर रखें कपूर, हो सकता है चमत्कार!
Ganga Snan: गंगा स्नान के धार्मिक महत्व के पीछे छुपे वैज्ञानिक लाभ जानकर चौंक जाएंगे
जिंदगी बदलनी है तो याद रखें ये 2 बातें नाम और सत्संग, नहीं तो पड़ सकता है भारी
पैतृक संपत्ति से लाभ होने के प्रबल योग हैं। निवेश के लिए यह साल बेहतरीन साबित होगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है।
-
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए ‘नव संवत्सर’ आत्मविश्वास और मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। यदि आप नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, तो समय पक्ष में है।
जीवनसाथी के साथ चल रहे पुराने मतभेद दूर होंगे और आपसी तालमेल बढ़ेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं।
-
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए 2026 आर्थिक मजबूती का साल है। आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे।
फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। छात्रों के लिए यह समय स्वर्णिम है, विशेषकर जो विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
यह भी पढ़ें-चैत्र अमावस्या के दिन हावी रहती हैं नकारात्मक शक्तियां, इनसे बचने के उपाय तुरंत नोट करें
-
धनु राशि
ज्योतिषयों का मानना है कि, धनु राशि के लिए यह साल ‘भाग्य उदय’ वाला सिद्ध होगा। आपके बिगड़े हुए काम अब खुद-ब-खुद बनने लगेंगे। भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने से आपके रुके हुए प्रोजेक्ट्स पूरे होंगे।
इस वर्ष आप परिवार के साथ किसी लंबी धार्मिक या सुखद यात्रा पर जा सकते हैं।अध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा, जिससे जीवन में सकारात्मकता आएगी।
ग्रह आपके पक्ष में हैं, लेकिन सफलता पाने के लिए निरंतर मेहनत और सही निर्णय लेना अनिवार्य है। नववर्ष के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की आराधना करना आपके भाग्य को और अधिक बल देगा।
