नवंबर से इन 3 राशि के जातकों का शुरू होने जा रहा है बढ़िया समय
November 2025 Rashifal: नवंबर का महीना जल्द ही शुरू होने वाला है। चलिए जानते हैं कि नवंबर के महीने में होने जा रहे सभी ग्रहों के गोचर से किन राशियों को फायदा होने जा रहा है।
- Written By: सीमा कुमारी
नवंबर से इन 3 राशियों का शुरू होगा बढ़िया समय (सौ.सोशल मीडिया)
November 2025 Grah Gochar: फेस्टिव सीजन अब खत्म हो गया है। साथ में अक्टूबर का महीना भी खत्म होने वाला है, जिसके बाद नवंबर का नया महीना शुरू हो जाएगा। ज्योतिषियों के नजरिए से यह महीना बहुत ही खास रहने वाला है। दरअसल, इस महीने में कई बड़े ग्रहों की चाल बदलने वाली हैं।
जिसमें 2 नवंबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर होगा और उसी दिन शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा, 10 नवंबर को बुध वृश्चिक राशि में वक्री होंगे।
वहीं, 11 नवंबर को गुरु कर्क राशि में उल्टी चाल चलेंगे। 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा, 23 नवंबर को बुध का तुला राशि में गोचर होगा और 29 नवंबर तक बुध इसी राशि में वक्री चाल चलेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Vastu Tips Of Wristwatch: कहीं कलाई पर बंधी घड़ी तो नहीं बिगाड़ रही आपका वास्तु, जानिए घड़ी पहनने का सही नियम
Surya Grahan 2026: सावन अमावस्या पर बनेगा दुर्लभ चतुर्ग्रही योग, इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत!
Grah Gochar June 2026: ऐसे बदल रही है ग्रहों की चाल, सूर्य-मंगल के राशि परिवर्तन से बाजार में आएगी तेजी
Birthday Horoscope 14 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा करियर और स्वभाव? जानें क्या कहते हैं सितारे
वहीं, नवंबर महीने के अंत में शनि मीन राशि में मार्गी होंगे। ऐसे में चलिए जानते हैं कि नवंबर के महीने में होने जा रहे सभी ग्रहों के गोचर से किन राशियों को फायदा होने जा रहा है।
नवंबर से इन 3 राशियों का शुरू होगा बढ़िया समय
तुला राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, तुला राशि वालों के लिए नवंबर महीना नई शुरुआत का संदेश लेकर आ रहा हैं। सभी ग्रहों का गोचर आपको कार्यक्षेत्र में पहचान दिला सकता है। जिन प्रोजेक्ट्स में आप लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, अब उनके परिणाम मिलेंगे।
आपके रुके हुए पैसे या योजनाएं अब आगे बढ़ेंगी और परिवार में किसी खुशी का योग बनने जा रहा हैं। जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में कोई खास व्यक्ति प्रवेश कर सकता हैं। कुल मिलाकर यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने और खुद को निखारने का समय हैं।
वृश्चिक राशि
अगर दूसरी राशि की बात करें तो, वृश्चिक राशि वालों के लिए नवंबर महीना बहुत ही शुभ माना जा रहा हैं। सभी ग्रहों का गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा हैं।
यह गोचर आपको आकर्षक बनाएगा। आपकी उपस्थिति हर जगह प्रभावशाली रहेगी। जो लोग कला, मीडिया या सौंदर्य से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ मिल सकती हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और पुराने मतभेद खत्म होंगे।
आर्थिक रूप से भी यह समय मजबूत रहेगा। साथ ही आपको लोगों से सहयोग भी मिलेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए नवंबर में होने वाले ग्रहों के परिवर्तन बहुत ही खास माने जा रहे हैं। आपको नए अवसरों से जोड़ देगा। करियर में कोई बड़ा निर्णय आपके पक्ष में रहेगा।
ये भी पढ़ें- गोपाष्टमी के दिन गौ माता को खिलाएं ये चीज़ें, बनने लगेंगे बिगड़े काम, अड़चनें होंगी दूर!
लंबे समय से जिस दिशा में आप मेहनत कर रहे हैं, वहां से अब सफलता मिलने के संकेत हैं। परिवार में सुकून रहेगा ओर माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा मानसिक स्थिरता भी बढ़ेगी।
