ये चार पौधे बदल देंगे आपकी किस्मत! घर की इस दिशा में लगाएं
Vastu Tips: घर में सही दिशा में लगाए गए कुछ खास पौधे सकारात्मक ऊर्जा, धन और सौभाग्य को आकर्षित करते हैं। वास्तु अनुसार इन चार पौधों को लगाने से जीवन में सुख-समृद्धि और तरक्की के योग बनते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
lucky plants
Vastu Tips For Main Door:व्यक्ति के जीवन में वास्तु-शास्त्र का बड़ा महत्व होता है। अगर बात मुख्यद्वार की करें तो वास्तु शास्त्र में मुख्य द्वार को घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, क्योंकि यह सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का मुख्य स्रोत है। सही दिशा में बना द्वार धन, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि लाता है।
मुख्य द्वार: सकारात्मक ऊर्जा का मुख्य स्रोत
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर कुछ पौधों को लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। अगर आप भी सुख-समृद्धि में वृद्धि चाहते हैं, तो घर के मुख्य द्वार पर शुभ पौधे जरूर लगाएं।
-
मनी प्लांट
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य पर मनी प्लांट का पौधा लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आज भी भटक रहे हैं अश्वत्थामा? महाभारत के सबसे रहस्यमयी श्राप की कहानी ने फिर छेड़ी बहस
Vivah Muhurat 2026: जून-जुलाई में शादी के शुभ दिन, जानें सही समय और तिथि, रहेगा सुखी वैवाहिक जीवन
Vastu Tips: घर में भारीपन और अशांति महसूस हो रही है, तो कपूर का ये टोटका दिलाएगा राहत
Guruwar Vrat: गुरुवार का व्रत करते समय इन नियमों का रखें ख्याल, वरना नहीं मिलेगा व्रत का पूरा फल
अगर आप भी सुख-समृद्धि में वृद्धि चाहते हैं, तो घर के मुख्य द्वार पर मनी प्लांट लगाना न भूलें। इस पौधे को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे मानसिक तनाव की समस्या से मुक्ति मिलती है।
-
फर्न प्लांट
घर के मुख्यद्वार पर लगाने के लिए फर्न प्लांट भी अच्छा माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह पौधा गुड लक (Good Luck) का प्रतीक होता है। इस पौधे से घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और घर खुशहाल बनता है।
-
शमी का पौधा
इसके अलावा घर में मुख्य द्वार पर शमी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इस पौधे का संबंध शनि देव और भगवान शिव से माना जाता है। पौधे को घर के मुख्य द्वार पर लगाकर रोजाना उसकी पूजा-अर्चना करें। वास्तु के अनुसार, इस उपाय को करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। साथ ही घर में सुख-शांति का वास होगा।
यह भी पढ़ें:-लाख कोशिशों के बाद भी नहीं बन रहा घर? होलिका दहन पर जौ का ये छोटा सा दाना करेगा बड़ा चमत्कार!
-
तुलसी का पौधा
घर में मुख्य द्वार पर तुलसी पौधे को भी लगाना शुभ बताया गया है। कहा जाता है कि इसे घर के मुख्यद्वार पर लगाने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आर्थिक परेशानियों को दूर रखने के लिए भी तुलसी के पौधे को लगाया जा सकता है।
