Financial Growth: घर में इस दिशा में रखें पैसे, अपने आप खिंची आएगी लक्ष्मी, कमी नहीं होगी पैसों की
Financial Growth Tips:वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में धन रखने की सही दिशा आर्थिक समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जानिए पैसे रखने की शुभ दिशा।
- Written By: सीमा कुमारी
पैसे, ज्वेलरी या कीमती चीजें रखना शुभ? (सौ.सोशल मीडिया)
Vastu Tips For Financial Growth: वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में रखी हर एक चीज का सकारात्मक या फिर नकारात्मक प्रभाव जीवन पर जरूर पड़ता है। घर में मौजूद हर एक चीज का असर व्यक्ति की तरक्की, स्वास्थ्य आदि पर पड़ता है।
इसलिए जरूरी है कि हर एक चीज को वास्तु के हिसाब से सही जगह पर रखें, जिससे घर में मां लक्ष्मी का कृपा हमेशा बना रहे। ऐसे में आज हम बताने जा रहे घर में किस जगह पैसे, ज्वेलरी या कीमती चीजें रखने से धन धान्य की बढ़ोत्तरी होती है।
किस जगह पैसे, ज्वेलरी या कीमती चीजें रखना शुभ?
-
उत्तर दिशा रखना शुभ
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, पैसे, ज्वेलरी या कीमती चीजें रखने के लिए उत्तर दिशा को शुभ बताया गया है। यह दिशा धन के देवता भगवान कुबेर की दिशा मानी जाती है। वास्तु के अनुसार, जिस कैश बॉक्स, तिजोरी या अलमारी में आप अपना कीमती सामान रखते हैं उसे हमेशा उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में रखने से सौभाग्य आता है और दोगुना धन की वृद्धि होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Chaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
Self-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Parthiv Shivling: पार्थिव शिवलिंग की पूजा की महिमा क्या है? जानिए इसके विशेष नियम
Pradosh Vrat Rules: प्रदोष व्रत में भूल से भी न हो ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुकसान
-
दक्षिण दिशा की ओर न हो तिजोरी का दरवाजा
वास्तु विशेषज्ञ बताते है कि, उत्तर दिशा की और यदि तिजोरी रखते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि उसका दरवाजा कभी भी दक्षिण की ओर नहीं होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि धन की देवी लक्ष्मी दक्षिण से यात्रा करती हैं और उत्तर में बस जाती हैं। इसलिए इस दिशा में दरवाजा रखने से पैसा कभी नहीं रुकता है।
ये भी पढ़ें–Somvati Amavasya 2026: सोमवती अमावस्या को इन वस्तुओं से करें शिवजी का अभिषेक, पितृदोष से मिलेगा छुटकारा
-
उत्तर नहीं तो किस दिशा में रखें तिजोरी
अगर आप किसी कारणवश उत्तर दिशा की ओर तिजोरी नहीं रख सकते हैं, तो पूर्व दिशा की ओर रख लें। इस दिशा में दुकान की तिजोरी रखना शुभ माना जाता है। यदि कैशियर दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके बैठता है, तो तिजोरी को उसके बाएं हाथ की ओर रखना चाहिए और यदि उसका मुख पूर्व की ओर है, तो उसे दाईं ओर रखना चाहिए।
-
किन दिशाओं में तिजोरी नही रखना चाहिए?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी या अलमारी को किसी भी कोने में रखने से बचें। खासकर उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पूर्व या दक्षिण-पश्चिम कोने में नहीं रखना चाहिए। दक्षिण दिशा की ओर भी तिजोरी नहीं रखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यह दुर्भाग्य लाता है और धन तेजी से व्यय हो जाता है।
