30 मार्च से होगी चैत्र नवरात्रि की शुरूआत, इस बार क्या होगा माता दुर्गा का वाहन, जानिए
कहते हैं हिंदू धर्म में नवरात्रि का महत्व होता है इसमें शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि साल में मनाई जाती है। नवरात्रि में माता दुर्गा की सवारी ही देश-दुनिया से जुड़ी हुई घटनाओं का संकेत देती है।
- Written By: दीपिका पाल
चैत्र नवरात्रि पर माता दुर्गा की सवारी (सौ.सोशल मीडिया)
Chaitra Navratri 2025: चैत्र माह की शुरुआत जल्द होने वाली है वहीं पर इस महीने में चैत्र नवरात्रि भी आती है जिसकी शुरूआत 30 मार्च से होने वाली है। चैत्र नवरात्रि के दिन माता दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है। कहते हैं हिंदू धर्म में नवरात्रि का महत्व होता है इसमें शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि साल में मनाई जाती है। नवरात्रि में माता दुर्गा की सवारी बदल जाती है तो वहीं पर माता दुर्गा की सवारी ही देश-दुनिया से जुड़ी हुई घटनाओं का संकेत देती है। इस साल 2025 की चैत्र नवरात्रि में माता दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही है इसका अर्थ शुभ होता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में…
शांति का प्रतीक होता है ये वाहन
जैसा कि, माता दुर्गा की सवारी इस बार चैत्र नवरात्रि में हाथी है तो वहीं पर मां भगवती हाथी पर सवार होकर आएंगी और प्रस्थान भी हाथी पर बैठकर ही करेंगी। यहां पर कहते हैं कि, माता दुर्गा की सवारी जब हाथी होती है तो यह सुख-समृद्धि और शांति का प्रतीक मानी जाती है। इस सवारी के शुभ संकेत की बात की जाए तो, माता जब हाथी पर सवार होकर आती हैं तो यह किसानों के लिए एक बहुत ही शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ है कि इस साल अच्छी फसल होगी और बारिश की भी कमी नहीं होगी।
दिनों के अनुसार होती है माता दुर्गा की सवारी
आपको बताते चलें कि, माता दुर्गा की सवारी दिनों के अनुसार तय की जाती है। माता का वाहन सप्ताह के दिन अनुसार तय होता है। अगर नवरात्रि की शुरुआत रविवार और सोमवार से होती है तो माता की सवारी हाथी होती है। मंगल और शनि के दिन नवरात्रि की शुरुआत हो रही हो तो माता की सवारी घोड़ा होता है। वहीं गुरु और शुक्रवार को अगर नवरात्रि की शुरुआत हो तो माता की सवारी डोली या पालकी होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Self-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Maa Durga: आज गुप्त नवरात्र की नवमी पर करें ये 5 अचूक उपाय, पूरी होगी कामना, माता का मिलेगा आशीर्वाद
गुप्त नवरात्रि शुरू हो चुकी है, इन उपायों से मिलेगी माता रानी की विशेष कृपा, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
Shardiya Navratri 2026: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूरा कैलेंडर
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
जानिए चैत्र नवरात्रि का शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 मार्च को शाम 04 बजकर 27 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं, तिथि का समापन 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट होगा।
