Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली समेंत देश के कई हिस्सों में दिखा ईद का चांद, सोमवार को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

देश के कई हिस्सों में रविवार शाम ईद-उल-फित्र का चांद आसमान में नजर आ गया। इसके बाद रमजान का महीना समाप्त हुआ, देशभर में ईद सोमवार को मनाई जाएगी।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Mar 30, 2025 | 10:23 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में रविवार शाम ईद-उल-फितर का चांद आसमान में नजर आ गया। इसी के साथ रमजान का पवित्र महीना संपन्न हो गया और सोमवार को देशभर में ईद मनाई जाएगी। चांदनी चौक स्थित मुगलकालीन फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने ऐजेंसी से कहा कि रविवार शाम दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई शहरों, हरियाणा के मेवात, झारखंड और बिहार समेत देश के कई स्थानों पर ईद का चांद देखा गया। उन्होंने कहा, लिहाजा शव्वाल (इस्लामी कैलेंडर का 10वां महीना) महीने का पहला दिन सोमवार 31 मार्च को है। ईद का त्योहार शव्वाल महीने के पहले दिन मनाया जाता है।

मुस्लिम संगठन इमारत-ए-शरीया-हिंद ने भी एक बयान जारी कर राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में ईद का चांद दिखने की पुष्टि की। बयान में संगठन की रुअत-ए-हिलाल कमेटी (चांद समिति) के सचिव मौलाना नजीबुल्लाह कासमी के हवाले से कहा गया है कि ऐलान किया जाता है कि शव्वाल के महीने की शुरुआत सोमवार 31 मार्च से होगी और कल सुबह ईद-उल-फितर की विशेष नमाज अदा की जाएगी। इस बीच, शाही जामा मस्जिद के इमाम सैयद शाबान बुखारी ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा कि रविवार को इस्लामी महीने शव्वाल का चांद देश के विभिन्न हिस्सों में नजर आ गया, लिहाजा ऐलान किया जाता है कि ईद-उल-फितर सोमवार को है।

जमीयत उलेमा-ए- हिंद मौलाना ने दी मुबारकबाद

प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए- हिंद (एएम) के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लोगों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि वह दुआ करते हैं कि अल्लाह इस ईद को मतभेद दूर करने और हमारे बीच सहिष्णुता एवं प्रेम की भावना को बढ़ावा देने का एक अवसर बनाए। ईद के चांद के दीदार के बाद रविवार को रमजान का पवित्र महीना संपन्न हो गया। इस बार रमजान का महीना 29 दिन का रहा, जबकि पिछले साल यह 30 दिन का था। इससे पहले, 2022 और 2021 में भी यह पवित्र महीना 30-30 दिन का था। इस्लामी कलेंडर के मुताबिक, एक महीने में 29 या 30 दिन होते हैं, जो चांद दिखने पर निर्भर करता है।

देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ईद की नमाज से पहले फित्रा जरूर करें

रमजान के महीने में रोजेदार सुबह सूरज निकलने से पहले से लेकर सूरज डूबने तक कुछ नहीं खाते-पीते हैं। मुफ्ती मुकर्रम ने लोगों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि संपन्न लोगों को ईद की नमाज से पहले फित्रा (दान) जरूर अदा करना चाहिए। उन्होंने लोगों से फित्रा देने की गुजारिश करते हुए कहा कि सक्षम लोग अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य की ओर से 2.45 किलोग्राम गेहूं या आटे की कीमत के हिसाब से फित्रा निकालें यानी हर सदस्य की तरफ से 75 रुपये का दान करें, ताकि गरीब लोग भी त्योहार मना सकें। शाही इमाम मुकर्रम ने कहा कि वह दुआ करते हैं कि पूरे देश में हर त्योहार खुशियों के साथ आए और अमन का पैगाम लाए। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील की कि लोग सादगी से ईद मनाएं, फित्रा दें, गरीबों का ख्याल रखें और फिजूलखर्ची से बचें।

( ऐजेंसी इनपुट के साथ )

Eid festival celebrated on monday eid moon seen many parts of country including delhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 30, 2025 | 10:23 PM

Topics:  

  • Eid al-Fitr
  • Muslim Festival
  • New Delhi News

सम्बंधित ख़बरें

1

दूसरों को खुश करने की भूल छोड़िए, यही जीवन का सबसे बड़ा जाल है: श्री प्रेमानंद जी महाराज

2

महाभारत के प्रसिद्ध शाप: जिनसे बदली इतिहास की दिशा, विनाश से मोक्ष तक की अद्भुत कथाएं

3

ऋषियों की रक्षा के लिए श्रीराम ने क्यों किया ताड़का वध, जानिए सुंदर यक्षिणी से राक्षसी बनने कि कहानी

4

Putrada Ekadashi Vrat Katha 2025: संतान सुख दिलाने वाली पौष पुत्रदा एकादशी, जानिए व्रत कथा और महिमा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.