बढ़ती उम्र में ये 5 चीजें ज़रूर खाएं, जवां रहेगी स्किन की ख़ूबसूरती, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट
अगर आप चाहते हैं कि बढ़ती उम्र में जवां खूबसूरत दिखना, तो ऐसे में कुछ ऐसी चीजें हैं, जो आप अपनी डाइट में शामिल करके अपनी त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाए रख सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
बढ़ती उम्र में ये 5 चीजें ज़रूर खाएं,
Anti-Aging Foods: भला कौन नहीं चाहता की बढ़ती उम्र के साथ उसके चेहरे का ग्लो भी बना रहे। लेकिन, ऐसा होना संभव नहीं है। बढ़ती हुई उम्र का असर सीधे तौर पर किसी भी इंसान के चेहरे पर सबसे पहले दिखता है। अगर आप चाहते हैं कि बढ़ती उम्र में जवां खूबसूरत दिखना, तो ऐसे में कुछ ऐसी चीजें हैं, जो आप अपनी डाइट में शामिल करके अपनी त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाए रख सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
संतरे
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, संतरे में विटामिन-C की भरपूर मात्रा होती है। विटामिन-C कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है, जो त्वचा को मजबूत और लचीला बनाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Vitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
Botox Treatment: यंग दिखने के लिए कराना चाहती हैं Botox, तो अपॉइंटमेंट से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट्स
Beauty Secret Of Alia Bhatt: केवल स्कीनकेयर नहीं बल्कि देसी घी है आलिया भट्ट के ग्लोइंग स्कीन का सीक्रेट
Edible Flowers: गुलाब के अलावा इन फूलों को खाया भी जा सकता है, इनके फायदे जान आप भी शुरू कर देंगे खाना
इसे भी पढ़ें : पूजा में घंटी कब बजाएं, कैसे बजाएं, जानिए इससे जुड़े नियम और इसमें छुपे अर्थ
टमाटर
बढ़ती उम्र में जवां खूबसूरत दिखने के लिए टमाटर का सेवन काफी असरदार साबित हो सकती है। आपको जानकारी के लिए बता दें, टमाटर में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो सूर्य की हानिकारक किरणों से त्वचा को बचाता है। इसके अलावा,आप पालक, मेथी, सरसों का साग और ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
दही
बढ़ती उम्र को कंट्रोल करने के लिए दही का सेवन आप के लिएफायदेमंद हो सकती है।दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आपकी आंत में अच्छे बैक्टीरिया को पैदा करने में मदद करते हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को सुंदर और मजबूत बनाने का काम करते हैं। राइबोफ्लेविन या विटामिन-बी 12 से भरपूर दही त्वचा को चमकदार और हाइड्रेटेड रखता है।
डार्क चॉकलेट
बढ़ती उम्र को कंट्रोल करने के लिए डार्क चॉकलेट खा सकते हैं। डार्क चॉकलेट में कोको फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये त्वचा को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें : चातुर्मास का समापन, देवउठनी एकादशी पर ब्रह्म मुहूर्त में करें पूजा, यह विशेष मंत्र दिलाएगा यश और वैभव
शकरकंद
शकरकंद का रंग बीटा-कैरोटीन नामक एंटीऑक्सिडेंट से आता है जो विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है। यह त्वचा की इलास्टिसिटी को बनाए रखने और त्वचा की कोशिकाओं को स्वस्थ रखता है। यह एक स्टार्चयुक्त सब्जी होती है। यह स्वादिष्ट जड़ वाली सब्जी विटामिन-C और E का भी स्रोत है। ये दोनों ही पोषक तत्व हमारी त्वचा की रक्षा कर सकते हैं।
