-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Durga Saptashati Path Removes Problems Which Goddess Protects Which Body Part
दुर्गा सप्तशती पाठ से दूर होंगी परेशानियां, जानिए किस अंग की रक्षा करती हैं कौन-सी देवी
- Written By: सीमा कुमारी
Durga Kavach Ka Mahatva: दुर्गा सप्तशती के पाठ से जीवन की कई परेशानियां दूर होती हैं। जानिए कैसे देवी के विभिन्न रूप शरीर के अलग-अलग अंगों की रक्षा करते हैं और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं।

मां दुर्गा(सौ.सोशल मीडिया)
Durga Saptashati Path Benefits: सनातन धर्म में चैत्र नवरात्रि का महापर्व बहुत ही शुभ और मंगलकारी माना जाता है जो आदि शक्ति मां दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। नौ दिनों तक चलने वाले महापर्व में हिन्दू श्रद्धालु व्रत रखते हैं और दुर्गा चालीसा व दुर्गा सप्तशती का भी पाठ करते हैं।
शास्त्रों में दुर्गा चालीसा व दुर्गा सप्तशती का पाठ करना बहुत ही फलदायी बताया गया हैं। कहते हैं कि नवरात्रि के नौ दिनों में नियमित पाठ से घर में सुख-समृद्धि का वास होता हैं। साथ ही, हर प्रकार के भय से भी मुक्त करती हैं।
दुर्गा सप्तशती के कवच में छिपा है सुरक्षा का बड़ा रहस्य
मार्कंडेय पुराण में वर्णित दुर्गा सप्तशती का एक शक्तिशाली हिस्सा है, जिसे ब्रह्मा जी ने ऋषि मार्कंडेय को बताया था। दुर्गा कवच मां दुर्गा के नौ रूपों द्वारा साधक के पूरे शरीर की रक्षा करता है।
सम्बंधित ख़बरें
चित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
Kamika Ekadashi 2026: 9 अगस्त को बनेगा महालक्ष्मी योग, इन 3 राशियों को मिल सकता है धन लाभ
कहा जाता है कि, इसके नियमित से पाठ करने से भय, बाधाएं और कष्ट दूर होते हैं तथा जीवन में शक्ति, आत्मविश्वास और सकारात्मकता का संचार होता है।
पूरी होती है हर मनोकामना
दुर्गा सप्तशती का यह पवित्र स्तोत्र केवल शारीरिक रक्षा ही नहीं करता, बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक बल भी प्रदान करता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, इसके नित्य पाठ से भय, नकारात्मकता, शत्रु और रोगों से मुक्ति मिलती है। यह आरोग्य, समृद्धि, मनोकामना पूर्ति, सुख-शांति और मोक्ष देने वाला माना गया है।
हर अंग की रक्षा करती हैं मां दुर्गा
दुर्गा कवच में वर्णित है कि मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूप भक्तों के शरीर के अलग-अलग अंगों की रक्षा करते हैं। यह कवच साधक को हर प्रकार के भय से मुक्त रखता है और सभी रोगों का नाश करता है। सच्चे मन से इसका पाठ करने वाले को हर संकट से सुरक्षा मिलती है। नवरात्रि के दौरान सुबह या शाम इसका पाठ करने से घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
यह भी पढ़ें:-नवरात्र के चौथे दिन वासुदेव चतुर्थी, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, विघ्नहर्ता की कृपा से दूर होंगे सभी कष्ट
कवच में बताया गया है कि चामुंडा देवी सिर की रक्षा करती हैं, माता शैलजा आंखों की, विशालाक्षी कानों की रक्षा करती हैं। माहेश्वरी नाक की, महाकाली मुख की, और सरस्वती जीभ की रक्षा करती हैं।
वाराही गर्दन की रक्षा करती हैं, अंबिका हृदय की, कौमारी भुजाओं की और चंडिका हाथों की रक्षा करती हैं। नारायणी उदर (पेट) की, माहेश्वरी कमर की रक्षा करती हैं। महालक्ष्मी जांघों की, भैरवी घुटनों की और महाकाली पिंडलियों की रक्षा करती हैं, जबकि मां दुर्गा पूरे शरीर और पैरों की रक्षा करती हैं।
Durga saptashati path removes problems which goddess protects which body part
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jana Nayagan Collection Day 18: थलपति विजय का जलवा कायम, संडे के कलेक्शन ने बढ़ाई ‘जन नायकन’ की रफ्तार
Aug 10, 2026 | 07:12 AMनागपुर नाग नदी विकास परियोजना: नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक
Aug 10, 2026 | 07:08 AMLIVEआज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: झारखंड में आज विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, PM मोदी से मिलेंगी सुप्रिया सुले
Aug 10, 2026 | 06:47 AMनागपुर में फुहारों से गिरा पारा, पर भारी बारिश का इंतजार बरकरार! जानिए 13 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम
Aug 10, 2026 | 06:39 AMBirthday Horoscope: आज जन्में बच्चे होंगे निडर और महत्वाकांक्षी, करियर में मेहनत से बनाएंगे खास पहचान
Aug 10, 2026 | 06:15 AMAaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














