नवरात्रि में माता दुर्गा से जुड़े सपने देते हैं शुभ-अशुभ संकेत, जानिए हर एक सपने का मतलब

Dream Signals in Navratri: नवरात्रि में माता दुर्गा की आराधना करने के अलावा रात के समय सपने में माता दुर्गा से जुड़ी चीजें नजर आती है तो इसका कोई ना कोई अर्थ होता है।
माता दुर्गा से जुड़े सपने देते हैं शुभ-अशुभ संकेत
माता दुर्गा से जुड़े सपने देते हैं शुभ-अशुभ संकेत (सौ. सोशल मीडिया)
Updated on

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर से होने जा रही है। इस नवरात्रि के नौ दिनों में माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-आराधना घर और परिवार में की जाती है। नवरात्रि के दौरान स्वप्न शास्त्र का भी अलग महत्व होता है। नवरात्रि में माता दुर्गा की आराधना करने के अलावा रात के समय सपने में माता दुर्गा से जुड़ी चीजें नजर आती है तो इसका कोई ना कोई अर्थ होता है।

सपने में चीजें दिखने के शुभ और अशुभ संकेत होते है जिनके बारे में चलिए आज जान लेते है।माता रानी इस बार हाथी पर सवार होकर आएंगी जो किन लोगों के लिए सही है किन लोगों के लिए नहीं चलिए जानते है।

नवरात्रि में मां दुर्गा से जुड़े सपने देते है संकेत

शारदीय नवरात्रि के दौरान अगर आपको माता दुर्गा से जुड़े इस प्रकार के सपने नजर आते है तो इनका कोई ना कोई संकेत होता है जो इस प्रकार है...

1- सपने में नजर आए मां दुर्गा

नवरात्रि के दौरान अगर किसी भक्त को सपने में मां दुर्गा या उनकी किसी रूप का दर्शन हो जाए, तो यह शुभ संकेत देने का कार्य करता है। कहते है कि, इस सपने से संकेत मिलते है कि, मां की कृपा आप पर बरसने वाली है और आपके जीवन की बाधाएं दूर होंगी।

2-शेर या सिंह का दिखना

नवरात्रि के दौरान आपको माता दुर्गा का वाहन शेर नजर आए है तो इसका अर्थ होता है। शेर दिखने का संकेत होता है कि, साहस और शक्ति आपके जीवन में प्रवेश करने वाले हैं. यह सपना आने वाले समय में विजय और आत्मबल का प्रतीक माना जाता है।

3-सफेद या लाल प्रकाश दिखाई देना

शारदीय नवरात्रि के दौरान अगर आपको सपने में लाल या सफेद रोशनी नजर आती है तो यह देवी मां की कृपा का प्रतीक माना जाता है। इस लाल रंग की बात करें तो, लाल प्रकाश ऊर्जा, शक्ति और सफलता का सूचक है, जबकि सफेद प्रकाश शांति और सकारात्मकता का संकेत देता है।

4-कमल का फूल देखना

अगर आपको नवरात्रि के दौरान सपने में कमल का फूल नजर आता है तो यह भी किसी ना किसी बात का संकेत देता है। नवरात्रि में सपने में कमल का फूल दिखाई दे, तो यह आर्थिक लाभ, घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की वृद्धि का संकेत है।

5-जल या नदी का प्रवाह देखना

अगर आपको सपने में सपने में साफ पानी, नदी या जलधारा नजर आती है तो इसका अर्थ है कि, कृपा और शुद्धता का प्रतीक होता है। स्वप्न शास्त्र में कहा गया है कि, यह सपना संकेत है कि आपके जीवन में रुके हुए काम पूरे होंगे और मानसिक शांति प्राप्त होगी।

6-मां दुर्गा के मंदिर का दर्शन

नवरात्रि के दौरान अगर सपने में मंदिर, घंटियों की आवाज या पूजा का दृश्य दिखाई दे, तो यह इस बात का प्रतीक है कि आपके जीवन से नकारात्मकता दूर होने वाली है और जल्द ही आपको शुभ समाचार मिलेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com