आज मनाई जा रही है गोपाष्टमी, इस पूजा के दिन भूलकर भी नहीं करें ये गलती
यह गोपाष्टमी व्रत मथुरा और वृंदावन सहित सभी ब्रज क्षेत्रों में भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। इस दिन पूजा के लिए कई नियमों का पालन किया जाता है तो वहीं पर कठिन व्रतों में हर नियम का पालन करने के दौरान सावधानी भी बरती जा रही है।
- Written By: दीपिका पाल
गोपाष्टमी पर नहीं करें गलती (सौ.सोशल मीडिया)
Gopashtami 2024: दिवाली के कुछ दिन बाद एक के बाद एक व्रत और त्योहार आते जा रहे है वहीं पर इसमें ही सबसे खास गोपाष्टमी है जो आज देशभर में मनाई जा रही है। यह व्रत मथुरा और वृंदावन सहित सभी ब्रज क्षेत्रों में भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। इस दिन पूजा के लिए कई नियमों का पालन किया जाता है तो वहीं पर कठिन व्रतों में हर नियम का पालन करने के दौरान सावधानी भी बरती जा रही है। इस व्रत को करने से जीवन में समृद्धि आती है तो वहीं पर भूलकर भी इन सभी बातों को नहीं करना चाहिए।
जानिए किन बातों का ध्यान है जरूरी
यहां पर गोपाष्टमी के दौरान आपको कई बातों का ध्यान देना जरूरी होता है इस दौरान कई चीजों से परहेज भी जरूरी होता है…
1- पूजा के लिए सुबह के समय जल्दी उठ जाना चाहिए।
2- इस दिन पूजा में तामसिक चीजों को नहीं खाना चाहिए।
3-इस दिन बछड़ों और गायों का सम्मान करना चाहिए अपमान करना सही नहीं है।
4-गाय और बछड़ों का तिलक करें और उन्हें हर चारा खिलाएं।
5-यहां पर इस गोपाष्टमी में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा भक्तिभाव के साथ करना चाहिए।
6- आज पूजा के दिन गाय को रोटी गुड़, फल और मिठाई आदि चीजें खिलाएं।
7- इस दिन पूजा में श्रीकृष्ण और गौ माता से आशीर्वाद लें, इस मौके पर दान-पुण्य अवश्य करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
देविका रानी ने दिया पहला ब्रेक, देवदास और मुगल-ए-आजम ने बनाया ट्रेजिडी किंग, दिलीप कुमार की दिलचस्प कहानी
Apple यूजर्स की टेंशन खत्म, 5 साल बाद App Store और iCloud पर लौटा Debit-Credit Card पेमेंट
Aaj Ka Rashifal 07 July 2026: 7 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
सावधान: भोपाल में ATM फ्रॉड का बड़ा खुलासा, मास्टर-की से कैश फंसाकर उड़ाते थे रुपये; 6 बिहारी युवक गिरफ्तार
ये भी पढ़ें- आज मनाया जाता है राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस, जानें कैसे बिना मुकदमे के भी मिलता है ‘न्याय’
जानिए क्या होती है गोपाष्टमी
यहां पर हिंदू धर्म में गोपाष्टमी को सबसे खास पूजा के रूप में जाना जाता है, जिसे भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली ब्रज, गोकुल, मथुरा, वृंदावन, द्वारकाधीश औऱ पुरी में अच्छी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस शुभ दिन पर भक्त श्री हरि विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं।ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण और विष्णु जी की पूजा करने से जीवन में शांति, सुख और समृद्धि आती है। वहीं, लोग इस पवित्र दिन पर गायों और बछड़ों को घंटियों और रंगीन कपड़ों से सजाते हैं और उनकी सेवा करते हैं।
