महाशिवरात्रि के दिन किस राशि के जातकों को किस वस्तु के दान-धर्म से होगा शुभ-लाभ, भोलेनाथ की बरसेगी कृपा, जानिए
महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर महादेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो राशि अनुसार दान करें। माना जाता है कि मंदिर या गरीब लोगों में दान करने से साधक को जीवन में कोई कमी नहीं होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
महाशिवरात्रि के दिन अपनी राशि अनुसार करें दान ( सौ.सोशल मीडिया)
Mahashivratri 2025: सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ा महत्व रखता है। शिव-शक्ति के मिलन का प्रतीक महाशिवरात्रि का पावन पर्व हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है।
इस बार महाशिवरात्रि का महापर्व 26 फरवरी बुधवार को पूरे देश भर में मनाया जाएगा। अगर आप महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर महादेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो राशि अनुसार दान करें। माना जाता है कि मंदिर या गरीब लोगों में दान करने से साधक को जीवन में कोई कमी नहीं होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।
महाशिवरात्रि के दिनअपनी राशि अनुसार करें इन चीजों का दान :
सम्बंधित ख़बरें
Lord Shiva Tattoo Design: शिव भक्तों के लिए बेस्ट हैं भगवान शिव से जुड़े ये 6 शानदार टैटू डिजाइन
Powerful Shiv Mantra: भगवान शिव के 6 पावन मंत्र, नियमित जाप से परेशानियां होंगी दूर और मिलेगा मानसिक सुकून
Shani Pradosh Vrat 2026: शनि प्रदोष व्रत पर करें ये खास उपाय, दूर हो सकते हैं शनिदेव के अशुभ प्रभाव
Pradosh Vrat Date: जून महीने में कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत ? जानें सही डेट और पूजा विधि
मेष राशि
मेष राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन सुहाग की चीजें दान करें। कहा जाता है कि इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल बनता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन चावल और चीनी का दान करें। इससे चंद्र दोष दूर होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन अन्न और धन का दान करें। इससे करियर में सफलता प्राप्त होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक महाशिवरात्रि पर फल का दान करें। इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक महाशिवरात्रि पर कपड़े का दान करें। इससे महादेव प्रसन्न होंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक महाशिवरात्रि पर धन का दान करें। इससे धन लाभ के योग बनेंगे।
तुला राशि
तुला राशि के जातक महाशिवरात्रि पर अनाज का दान करें। इससे सुख, समृद्धि में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक महाशिवरात्रि पर गरीबों को भोजन कराएं। इससे रुके हुए काम जल्द काम जल्द पूरे होंगे।
धनु राशि
धनु राशि के जातक महाशिवरात्रि पर तिल का दान करें। इससे पितृदोष दूर होगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातक महाशिवरात्रि पर चावल का दान करें। इससे मानसिक तनाव दूर होगा।
महाशिवरात्रि की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक महाशिवरात्रि पर धन का दान करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।
मीन राशि
मीन राशि के जातक महाशिवरात्रि पर चावल, दाल, चीनी, सौंफ और सुपारी का दान करें। इससे जीवन खुशहाल होगा।
