-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Donate These Things According To Your Zodiac Sign On Sarva Pitru Amavasya
सर्वपितृ अमावस्या पर अपनी राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, मिलेगी हर तरह की पितृ दोष से मुक्ति
- Written By: सीमा कुमारी
Sarva Pitru Amavasya: इस बार सर्व पितृ अमावस्या 21 सितंबर, रविवार को है। इस दिन अपनी राशि अनुसार कुछ खास चीजों का दान करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है। जानिए किन चीजों का दान करें

अमावस्या के दिन करें इन चीजों का दान (सौ.सोशल मीडिया)
Sarva Pitru Amavasya 2025 Daan: सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। खासतौर पर, पितृ पक्ष में आने वाले अमावस्या तिथि का अलग ही महत्व होता है। जिसे सर्वपितृ अमावस्या के नाम से जाना जाता है, क्योंकि 15 दिनों के अवधि के बाद पितर अपने लोक वापस चले जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार,सर्वपितृ अमावस्या को महालय अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है, ये श्राद्ध पक्ष का अंतिम दिन होता है। इस दिन को ज्योतिष में ख़ास माना जाता है क्योंकि इसी दिन समस्त पितरों की विदाई होती है।
यह विशेष दिन उन सभी पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने और तर्पण करने के विधान होता है, जिनका श्राद्ध किसी कारणवश विशेष तिथि पर नहीं हो पाया हो। यही नहीं यदि किसी कारणवश आपको पूर्वजों की मृत्यु तिथि की जानकारी न हो तो भी इस दिन उन सभी पूर्वजों के लिए तर्पण कार्य होता है और उन्हें विदा किया जाता है।
मान्यता है कि इस दिन पितरों की आत्मा पृथ्वी पर आती है और अपने वंशजों से तर्पण तथा दान की अपेक्षा करती है। यदि आप श्रद्धा और विधि पूर्वक इस दिन दान-पुण्य करती हैं तो पूर्वजों का आशीर्वाद मिलने के साथ सभी पितृ दोषों से मुक्ति भी मिलती है। ऐसे में आइए ज्योतिर्विद पंडित से जानें कि सर्वपितृ अमावस्या के दिन आपको अपनी राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Jagannath Rath Yatra: जगन्नाथ मंदिर में क्यों लगाया जाता है, खिचड़ी का भोग? जानिए महाप्रसाद की रसोई के चमत्कार
Bhadli Navami 2026: कब है भड़ली नवमी? विवाह और अन्य शुभ कार्यों के लिए आखिरी शुभ मुहूर्त, जानें तिथि
Jyeshtha Purnima: ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026: दुर्लभ संयोग में करें ये 5 उपाय, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि
प्रयागराज में मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट से 17 वर्षीय किशोर की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप
सर्वपितृ अमावस्या के दिन अपनी राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के लोगों को सर्वपितृ अमावस्या के दिन अनाज जैसे गेहूं, मसूर की दाल, लाल फल और शरबत का दान करना चाहिए।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग यदि सर्वपितृ अमावस्या के दिन गरीबों को दूध, दही और पैसों का दान करेंगे तो आपके जीवन में सदैव समृद्धि बनी रहेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को सर्वपितृ अमावस्या पर हरी सब्जियों और हरे अनाज जैसे साबुत मूंग दाल का दान करना चाहिए। यदि आप इस दिन हरे रंग के वस्त्रों का दान करें तो यह भी शुभ माना जाता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग यदि सर्वपितृ अमावस्या के दिन घी, दही, दूध और सफ़ेद अनाज का दान करें तो आपके जीवन में सदैव समृद्धि बनी रहती है।
सिंह राशि
अगर आपकी राशि सिंह है तो सर्वपितृ अमावस्या के दिन गुड़ और चने की दाल का दान करें, इससे किसी भी उपाय से पितृ दोषों से मुक्ति मिलती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग सर्वपितृ अमावस्या के दिन आप चावल का दान करें और सफेद मिठाई का दान करें, इससे आपके सभी पितृ दोष दूर हो सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के लोग यदि सर्वपितृ अमावस्या के दिन काले तिल का दान करें तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और पितृ दोष दूर होंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग सर्व पितृ अमावस्या के दिन अगर काले तिल का दान करेंगे तो जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप इस दिन जरूरतमंदों को पीले वस्त्र भी दान कर सकती हैं।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को सर्वपितृ अमावस्या के दिन पीले रंग के वस्त्र और पीले फल का दान करें। इससे आपके जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
मकर राशि
मकर राशि के लोग यदि सर्वपितृ अमावस्या के दिन जरूरतमंदों को काली उड़द दाल का दान करते हैं या काले वस्त्रों का दान करते हैं तो जीवन में समृद्धि बनी रहती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को सर्व पितृ अमावस्या पर ब्राह्मण को भोजन कराना चाहिए और गरीबों को पैसों का दान करना चाहिए।
ये भी पढ़ें-पितृपक्ष में अगर किसी की मृत्यु हो जाए, तो उस व्यक्ति की आत्मा को मोक्ष मिलता है या नहीं
मीन राशि
मीन राशि के लोग अगर सर्व पितृ अमावस्या के दिन मिठाई और फल का दान करें तो पितृ दोष दूर होते हैं।
Donate these things according to your zodiac sign on sarva pitru amavasya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘जो गरजते हैं, वो बरसते नहीं’, उद्धव ठाकरे के दौरे पर यवतमाल के पालकमंत्री संजय राठौड़ का पलटवार
Jun 28, 2026 | 09:13 AMगोंदिया में 9,351 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध, कृषि विभाग ने किसानों से की अपील
Jun 28, 2026 | 09:09 AMदाऊद को मारने की कोशिश करने वाला पूर्व गैंगस्टर कुमार पिल्ले 9 साल बाद हांगकांग लौटा, सभी मामलों से हुआ बरी
Jun 28, 2026 | 09:04 AMवेनेजुएला में फिर कांपी धरती! 5.6 की तीव्रता से आया भूकंप, अब तक 1400 से अधिक की मौत
Jun 28, 2026 | 09:03 AMJagannath Rath Yatra: जगन्नाथ मंदिर में क्यों लगाया जाता है, खिचड़ी का भोग? जानिए महाप्रसाद की रसोई के चमत्कार
Jun 28, 2026 | 08:56 AMचंद्रपुर कोल इंडस्ट्री अपडेट: महामाया वॉशरी को मिलेगा क्लोजर नोटिस, मानसून सत्र में पंकजा मुंडे का सख्त रुख
Jun 28, 2026 | 08:55 AMनासिक रिंगरोड के लिए 20 गांवों का 1534 करोड़ रूपय का मुआवजा पैकेज घोषित, जिलाधिकारी की किसानों को अहम सलाह
Jun 28, 2026 | 08:52 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM













