बुधवार के दिन गणेश भगवान को प्रसन्न करने के लिए करें इन 5 चीजों का दान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार के दिन पूजा के बाद कुछ चीजों का दान करना जातक के लिए लाभकारी साबित होता है। इससे भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं कि बुधवार को किन चीजों का दान करना चाहिए?
- Written By: सीमा कुमारी
बुधवार के दिन करें इन 5 चीजों का दान(सौ.सोशल मीडिया)
आज बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह दोनों को समर्पित है। भगवान गणेश की पूजा शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस दिन विध्नहर्ता भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही जीवन के सभी विघ्नों का नाश करने के लिए व्रत भी रखा जाता है।
मान्यता है कि सच्चे मन से उपासना करने से शुभ कार्यों में सिद्धि मिलती है। साथ ही आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार के दिन पूजा के बाद कुछ चीजों का दान करना जातक के लिए लाभकारी साबित होता है। इससे भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं कि बुधवार को किन चीजों का दान करना चाहिए?
बुधवार के दिन करें इन 5 चीजों का दान
हरी मूंग की दाल का दान
ज्योतिषयों के अनुसार, बुधवार के दिन हरी मूंग की दाल का दान शुभ फल प्रदान करता हैं। कहते है दिन हरे मूंग दान करने से बुध ग्रह को मजबूत होता है। ऐसा करने से आप बिजनेस, करियर और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रथ यात्रा 2026 भगवान जगन्नाथ के महाप्रसाद का अद्भुत महत्व, आस्था, परंपरा और समानता का अनुपम प्रतीक
गुप्त नवरात्रि 2026: राशि अनुसार करें देवी उपासना के ये विशेष उपाय, मां की कृपा से दूर होंगी बाधाएं
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026 का शुभारंभ कल से, जानें घटस्थापना का शुभ समय, आसान पूजा विधि और आध्यात्मिक महत्व
Tulsi Plant: राम तुलसी या श्याम तुलसी? घर के लिए कौन-सी मानी जाती है अधिक शुभ, जानिए धार्मिक मान्यता
किन्नरों को पैसे और श्रृंगार का सामान दान
ज्योतिष के अनुसार, बुधवार के दिन किन्नरों को पैसे और श्रृंगार का सामान दान करें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि, किन्नर को दान देने के बाद उनसे कुछ रूपये वापस ले लें और किन्नर से मिले पैसों को अपनी तिजोरी में रखें। इस उपाय से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है। साथ ही इससे नौकरी-व्यापार में भी तरक्की मिलती है।
जल का दान
बुधवार को जल का दान भी किया जा सकता है। आप निर्धन और असहाय लोगों को पानी देने वाली संस्थाओं के लिए दान कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें–रथयात्रा क्यों निकलती है, भगवान जगन्नाथ अपनी मौसी के घर क्यों जाते हैं, जानिए पौराणिक कथा
धन का दान
बुधवार के दिन विध्नहर्ता भगवान गणेश की विशेष कृपा पाने के लिए धन का भी दान कर सकते है। आप गरीब लोगों और दुर्गम स्थिति में रहने वालों के लिए धन दान कर सकते हैं।
बुध ग्रह के मंत्रों का जाप
बुधवार के दिन बुध ग्रह के मंत्रों का जाप आपको जीवन में उन्नति प्रदान कर सकता हैं। “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः इस मंत्र का जाप करें, साथ ही इस प्रभावी मंत्र का जाप करेंॐ बुं बुधाय नमः”। इन मंत्रों का जाप करने से बुद्धि तेज होती हैं।
