Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाकुंभ में पहली बार डोम सिटी का मिलेगा लग्जरी अहसास, एक दिन का किराया सुनकर रह जाएंगे दंग

महाकुंभ प्रयागराज में होने जा रहा है इसके लिए हाई लेवल तैयारियां जारी है। इन तैयारियों में पहली बार श्रद्धालुओं के लिए डोम सिटी बनकर तैयार हुई है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Dec 29, 2024 | 10:07 AM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 5

Mahakumbh 2025: साल 2025 की शुरुआत में दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन यानि महाकुंभ प्रयागराज में होने जा रहा है इसके लिए हाई लेवल तैयारियां जारी है। इन तैयारियों में पहली बार श्रद्धालुओं के लिए डोम सिटी बनकर तैयार हुई है। चलिए जानते है इसकी खासियत और किराया..

2 / 5

यहां पर डोम सिटी को महाकुंभ के अरेल क्षेत्र में बनाया गया है जो बेहद ही लग्जरी अवतार में है। इस सिटी में 22 बड़े-बड़े स्ट्रक्चर बनाए गए हैं, जिसमें जमीन से करीब 15 फीट ऊंचाई पर फाइबर शीट से डोम तैयार किए गए हैं। डोम सिटी में एक साथ करीब 84 डोम और पौने दो सौ वुडन कॉटेज बनाए जा रहे हैं।

3 / 5

इस डोम सिटी में आपको प्रत्येक डोम में एक बड़ा कमरा है, जिसे आप बेडरूम और ड्राइंग रूम दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। ये डोप बुलेट प्रूफ हैं, जिन्हें चारों तरफ से रंगीन पर्दे से ढका गया है। रिमोट के जरिए डोम के पर्दे खुलते और बंद होते हैं। हर एक डोम में टायलेट और बाथरूम भी अटैच्ड है। इसके अलावा प्रत्येक डोम के बाहर ओपन एयर स्पेस है, जहां आप कुर्सी और मेज लगाकर आसानी से बैठ सकते हैं। इस ओपन स्पेस से आप मां गंगा के दर्शन भी कर सकते हैं।

4 / 5

आगामी समय में डोम सिटी को और उन्नत बनाया जाएगा इसके लिए डोम सिटी में बड़ी यज्ञशाला और एक मंदिर भी बनाया गया है। इस डोम सिटी में नियमित रूप से आरती की जाएगी। रोजाना शाम को डोम सिटी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां अभी चल रही है वहीं योग करने के लिए जगह बनाई जाएगी। सजावट के लिए डोम में झूमर भी लगाया गया है।

5 / 5

इस डोम सिटी के किराये की बात कर लेते है जिसमें डोम सिटी में स्नान पर्व और उससे एक दिन पहले और अगले दिन का किराया एक लाख ग्यारह हजार रुपये के आसपास है। जबकि बाकी दिनों में डोम में एक रात रुकने के लिए इक्यासी हजार रुपये देने होंगे। आम दिनों में वुडन कॉटेज में रहने के लिए इकतालीस हजार रुपये देने होंगे। जबकि स्नान तिथि और महापर्व पर इकसठ हजार रुपये का किराया तय किया गया है। इस खर्चे में सात्विक नाश्ते और खाने की व्यवस्था भी शामिल है।

Dome city was built for the first time in maha kumbh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 29, 2024 | 10:05 AM

Topics:  

  • Mahakumbh 2025

सम्बंधित ख़बरें

1

आज का राशिफल: 02 जनवरी 2026: मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन और भाग्यशाली अंक

2

जीवन बदल देने वाली 20 बातें: श्री प्रेमानंद जी महाराज के सत्संग से सीखें नाम का दिव्य व्यापार

3

2026 में आसमान में हाेंगी चौंकाने वाली घटनाएं! सुपरमून-धूमकेतु… जानिए पूरे साल का खगोलीय कैलेंडर

4

इस मंदिर में शिवलिंग के पीछे दिखती है मनुष्य जैसी परछाई, विज्ञान और आस्था का अनोखा रहस्य

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.