-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Do These Sure Shot Remedies On The Day Of Margashirsha Purnima
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन करें ये 3 अचूक उपाय, धन-धान्य से भरा रहेगा घर का भंडार
- Written By: सीमा कुमारी
मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा इस बार 15 दिसंबर 2024 को है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपायों करने से साधक को मनोवांछित फल की भी प्राप्ति हो सकती है।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन करें ये 3 अचूक उपाय
Margashirsha Purnima Upay 2024: मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा इस बार 15 दिसंबर 2024 को है। वैसे तो पूर्णिमा के व्रत हर महीने किया जाता है, लेकिन ज्योतिष-शास्त्र में मार्गशीर्ष माह में आने वाली पूर्णिमा को बहुत ही शुभ माना जाता है।
इसे अगहन पूर्णिमा, मोक्षदायिनी पूर्णिमा और बत्तीसी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस तिथि पर किए गए दान-पुण्य, शुभकर्यों का फल किसी भी अन्य पूर्णिमा की तुलना में बत्तीस गुना ज्यादा मिलता है। इसके अलावा, मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपायों करने से साधक को मनोवांछित फल की भी प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते है साल 2024 की आखिरी पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
सम्बंधित ख़बरें
Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए 350 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन
ढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
सुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक 2026 पास, देश को जल्द मिलेगी पहली महिला CJI; सरकार का बड़ा ऐलान
बंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन करें ये 3 अचूक उपाय
ज्योतिषयों के अनुसार, मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन तुलसी के पौधे की पूजा करें। उसमें जल और कच्चा दूध अर्पित करें। पौधे पर लाल रंग का कलावा बांधें। शाम के समय पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय से आपको देवी तुलसी की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे घर में अन्न, सुख, समृद्धि, खुशहाली और धन का आगमन होगा।
इस दिन व्रत रखने के साथ भगवान सत्यनारायण की पूजा करें। पूजन के दौरान ‘ॐ नमो नारायणाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें। साथ ही देवता को दीप-धूप, फूल, फल और नैवेद्य आदि अर्पित करें। शाम के समय घर में सत्यनारायण कथा का आयोजन करवाएं। इस उपाय से आपको भगवान सत्यनारायण की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं या आप पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं, तो मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन शंख की पूजा करें।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
शंख में जल भरकर उससे विष्णु जी की मूर्ति का अभिषेक करें। इस दौरान गजेन्द्र मोक्ष का पाठ करें। पूजा के बाद शंख के जल का पूरे घर में छिड़काव करें। इससे आपके घर का वास्तु सही होगा। साथ ही घर में खुशियों का आगमन होगा।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन पूजा के समय भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं। मान्यता है कि भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
Do these sure shot remedies on the day of margashirsha purnima
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए 350 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 06:45 PMढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
Aug 05, 2026 | 06:29 PMसुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक 2026 पास, देश को जल्द मिलेगी पहली महिला CJI; सरकार का बड़ा ऐलान
Aug 05, 2026 | 06:27 PMबंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
Aug 05, 2026 | 06:25 PMकिसान रजिस्ट्री अभियान में यूपी ने बनाई टॉप-10 में जगह; 2.45 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, 85% लक्ष्य पूरा
Aug 05, 2026 | 06:25 PMअभिजीत दिपके के घर हुई CJP कोर कमेटी की बैठक, अब दलबदल के खिलाफ छिड़ेगा नया युद्ध, जानें क्या बना प्लान
Aug 05, 2026 | 06:23 PMJammu-Kashmir: आतंकवाद पीड़ित 37 परिवारों को मिली सरकारी नौकरी, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Aug 05, 2026 | 06:20 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM










