यहां पर खास तौर पर मनाते हैं करवा चौथ (सो.फाइल फोेटो)
Karwa Chauth upay 2024:करवाचौथ हिन्दू धर्म का एक प्रमुख त्योहार हैं। करवाचौथ की शुभ तिथि पर सुहागिन महिलाएं करवा माता की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करती हैं। साथ ही अखंड सुहाग की प्राप्ति के लिए व्रत करती हैं। धार्मिक मत है कि इस व्रत को करने से विवाहित महिलाओं को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
साथ ही पति को लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। करवा चौथ के दिन कुछ खास उपायों को करने से पति-पत्नी का रिश्ता और ज्यादा मजबूत होता और रिश्ते में गहराई आती है। ये खास उपाय वैवाहिक जीवन के क्लेश को भी दूर करने में मदद करते हैं। ऐसे में आइए जानें करवा चौथ के दिन लव लाइफ को सुखद बनाने के लिए कौन-से उपाय अपनाने चाहिए।
बरगद के पत्ते से करें ये उपाय
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव हो और एक -दूसरे की नहीं बन रही हो तो ऐसे में करवाचौथ में इस टोटके को आजमा सकते है। एक बरगत का पत्ता लें और उस पर अपने मन की बात उस पर लिखें और फिर गोलकर के सात बार अपने सर में घुमाएं। और इसे किसी साफ-सुथरे जगह में रख दे। कहते है ऐसा करने से आप के रिश्ते में मनमुटाव खत्म हो जायेंगे।
व्रत में गाय का पूजन करें
हिंदू धर्म में गाय माता का विशेष स्थान और महत्त्व होता है। अगर आप करवाचौथ को बेसन के 5 लड्डू, पेडें, या फल इत्यादि खिलाते हैं तो आप के रिश्ते में आने वाली समस्याएं दूर होंगी और आप के रिश्ते में मधुरता आयेगी।
रिश्तों में प्यार बढ़ाता है यह त्योहार
शास्त्रों के अनुसार, करवाचौथ में भगवान गणेश की पूजा को लेकर विशेष महत्त्व बन रहे हैं। इसलिए विघ्नहर्ता बप्पा को दूर्वा और गुड़ से बनी 21 या 11 छोटे लड्डू चढ़ाएं साथ में इत्र और केसर अर्पित करें। इस उपाय से पति -पत्नी के रिश्तों में प्यार बढाता है।
व्रत में पति से मांग मे सिंदूर भरवाएं
करवाचौथ के व्रत में पूजन के दौरान महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, सुहागन में शृंगार में सब से महत्त्वपूर्ण सिंदूर होता है। ऐसे में सोलह श्रृंगार के बाद पति से मांग में सिंदूर भरवाएं ताकि दांपत्य जीवन में एक दूसरे का साथ बना रहेगा।
आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए करें ये उपाय
अगर आप अपने जीवनसाथी की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं,तो आज के दिन श्री गणेश भगवान को घी और गुड़ का भोग लगाएं। साथ ही उनके इस मंत्र का 108 बार जाप करें। मंत्र है- ‘वक्र तुण्डाय हुं।’ इसके अलावा अपने जीवनसाथी को 3 मुखी रुद्राक्ष पहनायें। ऐसा करने से आपके जीवनसाथी की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उन्हें धन लाभ होगा।