Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • देवउठनी एकादशी |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विवाह में आ रही अड़चनें दूर करने का आ गया शुभ अवसर, ‘रंग पंचमी’ के दिन शुभ मुहूर्त में करें ये उपाय, तुरंत बन जाएंगे योग

19 मार्च को रंग पंचमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं, रंग पंचमी पर कौन-से 5 उपाय विशेष रूप से विवाह में देरी दूर करने के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Mar 17, 2025 | 11:11 PM

रंग पंचमी पर करें ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rang Panchami : 19 मार्च को रंग पंचमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व विशेष रूप से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन राधा-कृष्ण के प्रेम का प्रतीक रंगोत्सव की समाप्ति होती है।

मान्यता है कि इस दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि और विवाह संबंधी समस्याओं का समाधान हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं, रंग पंचमी पर कौन-से 5 उपाय विशेष रूप से विवाह में देरी दूर करने के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

रंग पंचमी पर करें ये उपाय :

कमल के फूल पर रखें लक्ष्मी-नारायण की तस्वीर

रंग पंचमी के दिन घर में कमल के फूल पर विराजमान लक्ष्मी-नारायण की तस्वीर लाकर रखने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। इससे न केवल धन का आगमन होता है, बल्कि यह उपाय परिवार में प्रेम और सहयोग बढ़ाने में भी मदद करता है। यदि आप विवाह में देरी से परेशान हैं, तो इस उपाय को करने से जल्दी ही अच्छे रिश्ते मिलने के योग बन सकते हैं।

‘सूर्य चालीसा’ का पाठ करें

यदि आपके वैवाहिक जीवन में कोई तकरार या समस्या आ रही है, तो रंग पंचमी के दिन सूर्य चालीसा का पाठ करें। यह उपाय रिश्तों में आई कठनाइयों को दूर करता है और घर में सुख-शांति का माहौल बनाता है। सूर्य चालीसा का नियमित पाठ करने से वैवाहिक जीवन में सामंजस्य आता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

माता लक्ष्मी और विष्णु की पूजा करें

रंग पंचमी पर विशेष रूप से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन उनका विधिवत पूजन करने से घर में धन का आगमन होता है और पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत होते हैं। यह पूजा विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है, जिन्हें विवाह में कठिनाइयां आ रही हैं। माता लक्ष्मी और विष्णु की कृपा से घर में सुख-शांति और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य आता है।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…

राधा-कृष्ण को गुलाल अर्पित करें

रंग पंचमी के दिन राधा और श्रीकृष्ण के चरणों में पीले और लाल रंग के गुलाल अर्पित करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। यह उपाय न केवल विवाह में देरी को दूर करता है, बल्कि वैवाहिक जीवन को सुखी और प्रेमपूर्ण बनाने में भी मदद करता है। माना जाता है कि राधा और कृष्ण की पूजा से विवाह के अच्छे योग बनते हैं। इसलिए इस दिन गुलाल अर्पित करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

 

Do these remedies on rang panchami

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 17, 2025 | 11:11 PM

Topics:  

  • Rang Panchami

सम्बंधित ख़बरें

1

अगर घर में कर रहे हों ‘तुलसी विवाह’ की पूजा, तो जानिए इसके नियम और उपाय

2

आज का राशिफल 02 नवम्बर 2025: आज का दिन मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, जानिए

3

मनी प्लांट चुराकर लगाने से होता क्या है, किस्मत खुलती है या सामना होता है दुर्भाग्य से, जानिए

4

शिवलिंग पर पूरी आस्था से अर्पित करें ये वस्तुएं, आर्थिक तंगी होगी दूर, कष्टों से मिलेगा छुटकारा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.