सावन दूर करेगा पति-पत्नी के बीच आई खटास, करें ये चमत्कारी उपाय
सावन का महीना भोलेनाथ की अराधना के लिए बेहद ही खास माना गया है। कहते हैं कि अगर सावन में पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की पूजा की जाए तो वह प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त को कभी निराश नहीं करते है।
- Written By: सीमा कुमारी
सावन महीने में करें ये चमत्कारी उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Sawan month 2025 :शिव और शक्ति आराधना का महापर्व सावन का महीना कुछ ही दिनों में आने वाला है। यह महीना भगवान शिव को सबसे प्रिय महीना माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा और आराधना करने से सभी तरह की मनोकामनाएं जल्द से जल्द पूरी होती है।
इसके अलावा, सावन में कुछ उपाय अपनना भी बहुत ही फलदायी माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं सावन महीने में की जाने वाले विशेष उपाय के बारे में-
सावन महीने में करें ये चमत्कारी उपाय :
-
पति-पत्नी का रिश्ता होगा मजबूत
ज्योतिषयों के अनुसार, यदि आपके दांपत्य यानी वैवाहिक जीवन में दिक्कतें चल रही हैं तो सावन के पूरे महीने पति-पत्नी साथ में भगवान शिव पर पंचामृत का अभिषेक करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से दांपत्य यानी वैवाहिक जीवन की सभी दिक्कतें धीरे-धीरे समाप्त होने लगती है और रिश्ता मजबूत होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Hindu Tradition: परीक्षा या किसी शुभ काम से पहले दही-चीनी क्यों खिलाई जाती है? जानिए इसके आयुर्वेदिक महत्व
Ganesh Chalisa: बुधवार को इस विधि से करें श्री गणेश चालीसा का पाठ, हर संकट होगा दूर
Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान? दीपक का ये उपाय बदल सकता है आपकी तकदीर
श्रीकृष्ण जन्मभूमि कार सेवा पर स्वामी सच्चिदानंद का ऐलान, 9 अगस्त को चित्रगुप्त पीठ में होगा भूमि पूजन
-
धनवान बनने के लिए करें ये उपाय
अगर आपके जीवन में धन संबंधित समस्याएं लगातार रहती है, तो सावन के सोमवार को अनार के जूस से भगवान शिव का अभिषेक करें। कहते है ऐसा करने से धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
-
रोग मुक्ति से मिलेगा छुटकारा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान हैं और बहुत इलाज के बाद भी समस्या कम नहीं हो रही तो सावन के महीने में हर रोज एक लोटे जल में थोड़े काले तिल मिला लें और शिवलिंग पर अभिषेक करें।
-
जीवन में आएंगी खुशियां
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शादीशुदा जोड़े को सावन में आने वाले सभी सोमवार के दिन भगवान शिव और माता पार्वती को चावल की खीर चढ़ानी चाहिए। इस उपाय को अपनाने से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
गुरू पूर्णिमा के दिन अपने गुरू को उपहार में दें ये चीजें, यादगार बन जाएगा दिन
-
शिव मंत्रों का जाप करें
सावन में शिव आराधना और मंत्रों का जाप करने से शिवजी की कृपा हमेशा बनी रहती है और बड़े से बड़ा कष्ट भी समाप्त हो जाता है। ऐस में हर सावन महीने के हर दिन ऊं नम:शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।
-
कार्यों में सफलता प्राप्ति करें ये उपाय
जिन लोगों को कार्यों में लगातार असफलता मिलती हो और मन की इच्छाएं न पूरी हो पा रही हो तो सावन के महीने में हर रोज 11 या 21 बेलपत्र ले लें। इस पर चंदन से ॐ नमः शिवाय लिखकर इसे शिवलिंग पर चढ़ा दें।
