- Hindi News »
- Religion »
- Do These Infallible Remedies Related To Tulsi In Sawan
सावन में करें तुलसी से जुड़े ये अचूक उपाय, जीवन में लाएगी सुख-शांति और समृद्धि!
- Written By: सीमा कुमारी
कहा जाता है कि सावन में सच्ची श्रद्धा से तुलसी की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। अपनी विशेष इच्छाओं की पूर्ति के लिए तुलसी माता से प्रार्थना करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।

सावन में तुलसी से करें ये आसान उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
सनातन धर्म में तुलसी की महिमा अपरंपार मानी गई है। ये एक ऐसा औषधीय पौधा है, जो घर-घर में पाया जाता है और कोई भी पूजा तुलसी के बिना पूरी नहीं होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे में साक्षात भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है।
आपको बता दें, कुछ ही दिनों में सावन का महीना आने वाला है। यह महीना भगवान शिव के साथ-साथ भगवान विष्णु के लिए भी विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस दौरान भगवान विष्णु योग निद्रा में होते हैं। ऐसे में सावन महीने में तुलसी की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है और माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं, जिससे घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।
ज्योतिषयों के अनुसार, सावन में तुलसी से जुड़े कुछ आसान उपाय करने से जीवन में धन-धान्य की वृद्धि होती हैं और सौभाग्य का वरदान मिलता हैं। आइए जानते है इन उपायों के बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
Guruwar Vrat: गुरुवार का व्रत करते समय इन नियमों का रखें ख्याल, वरना नहीं मिलेगा व्रत का पूरा फल
गुरु प्रदोष व्रत की पूजा बिना इस कथा के मानी जाती है अधूरी, आप भी करें पाठ और पाएं शिव-पार्वती की कृपा
Bakrid 2026 Wishes: बकरीद पर अपनों को भेजें शायराना अंदाज में मुबारकबाद, चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
Jyestha Purnima 2026 : कब है ज्येष्ठ अधिक मास की पूर्णिमा? नोट कर लें शुभ मुहूर्त से लेकर महत्व
सावन में तुलसी से करें ये आसान उपाय :
-
तुलसी का पौधा लगाना
हिंदू धर्म में तुलसी को बेहद पवित्र और पूजनीय माना गया हैं। उस पर सावन महीने में तुलसी का पौधा लगाना बहुत पुण्य देता हैं। यदि सावन महीने में आप अपने घर, आंगन या बगीचे में तुलसी का पौधा लगा लें तो आपको बहुत पुण्य लाभ होगा।
साथ ही सावन के महीने में बारिश होने के कारण पौधा आसानी से पनपेगा और जल्द हरा-भरा हो जाएगा। जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां हमेशा सकारात्मकता, सुख-समृद्धि और खुशहाली रहती है। ऐसे घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
-
नहाने के पानी में डालें तुलसी की 3 पत्तियां
सावन के हर सोमवार को नहाने के पानी में तुलसी की तीन पत्तियां डालें। यह न केवल आपके शरीर और मन को शुद्ध करता है, बल्कि आपको शिव तत्व से भी जोड़ता है। यह प्रयोग जितना सरल है, उतना ही चमत्कारी भी।
इसे करने के बाद आप महसूस करेंगे कि दिनभर शरीर में ऊर्जा, मन में शांति और भगवान शिव की कृपा आपके साथ बनी रहती है।
-
तुलसी को जल चढ़ाना
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन महीने में तुलसी को जल चढ़ाने और उसकी पूजा करने से व्यक्ति के समस्त पापों का नाश होता है। जैसा कि आप जानते है कि मृत्यु के समय मुख में गंगाजल के साथ तुलसी डालने से आत्मा को शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
कोकिला व्रत से मिलेगा मनचाहा वर, सुहागनों के लिए इस व्रत की महिमा भी जानिए
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, तुलसी में जल चढ़ाने से कुंडली में मौजूद कई ग्रहदोषों का शमन होता है, विशेषकर बृहस्पति ग्रह से संबंधित दोष दूर होते हैं। कहा जाता है कि सावन में सच्ची श्रद्धा से तुलसी की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। अपनी विशेष इच्छाओं की पूर्ति के लिए तुलसी माता से प्रार्थना करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।
Do these infallible remedies related to tulsi in sawan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














