वैशाख पूर्णिमा पर तुलसी के अचूक उपाय खोल सकते हैं बंद किस्मत का ताला, जानिए क्या है इसकी महिमा
धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से वैशाख पूर्णिमा का बड़ा महत्व हैं। इस दिन आप तुलसी से जुड़े ये कुछ चमत्कारी उपाय कर सकते हैं। ज्योतिष में बताए गए इन उपायों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि और धन लाभ का आगमन होता है।
- Written By: सीमा कुमारी
वैशाख पूर्णिमा पर करें तुलसी से जुड़े उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Tulsi ke Upay: धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से वैशाख पूर्णिमा का दिन बहुत शुभ माना जाता है। इस बार वैशाख पूर्णिमा 12 मई 2025, सोमवार को पूरे देशभर में मनाया जाएगा। वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन की गई पूजा और उपाय आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते है।
धार्मिक मान्यता है कि इसी तिथि पर भगवान विष्णु ने महात्मा बुद्ध के रूप में अवतार लिया था। इस दिन आप तुलसी से जुड़े ये कुछ चमत्कारी उपाय कर सकते हैं। ज्योतिष में बताए गए इन उपायों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि और धन लाभ का आगमन होता है। ऐसे में आइए जानते हैं वो उपाय कौन से हैं-
धन प्राप्ति के लिए करें तुलसी से जुड़े उपाय
सम्बंधित ख़बरें
Neem Karoli Baba: जब टूटने लगे सारी उम्मीदें, तो निराश न हों, नीम करोली बाबा की ये बातें बदल देंगी ज़िंदगी
Padmini Ekadashi Rules : अधिकमास की पद्मिनी एकादशी के दिन बिल्कुल न करें ये गलतियां, पड़ेगा बहुत भारी
Padmini Ekadashi Katha: अधिक मास की पद्मिनी एकादशी पूजा में ज़रूर करें इस कथा का पाठ, जानिए क्या है इसकी महिमा
Bada Mangal: आज बड़ा मंगलवार की शाम कर लें तुलसी का यह उपाय, खुल जाएगी किस्मत
तुलसी से जुड़ा पहला उपाय
अगर आप अपने घर में सुख, शांति और समृद्धि चाहते हैं, तो इस दिन तुलसी का नया पौधा लाएं और उसे उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगा दें। वास्तु की मान्यता है कि इन दिशाओं में तुलसी लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में दिव्य ऊर्जा का संचार होता है।
तुलसी से जुड़ा दूसरा उपाय
अगर आपके व्यवसाय या नौकरी में रुकावटें आ रही हैं, तो वैशाख पूर्णिमा पर तुलसी की एक टहनी को पीले कपड़े में बांधकर उसे अपने ऑफिस, दुकान या तिजोरी में रख दें। ऐसा कहते हैं इससे रुका हुआ पैसा आने लगता है और करियर में तरक्की के रास्ते खुलते है।
तुलसी से जुड़ा तीसरा उपाय
वैशाख पूर्णिमा पर सुबह उठकर तुलसी के 11 पत्ते तोड़ें फिर इन पत्तों को लाल कपड़े में बांधकर मुख्य दरवाजे की चौखट पर टांग दें। इस उपाय से न सिर्फ आर्थिक तंगी दूर होती है, बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा भी बरसती है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
क्या है वैशाख पूर्णिमा का महत्व
धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से वैशाख पूर्णिमा का बड़ा महत्व हैं। इस शुभ तिथि पर गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान-दान करने से पुण्यकारी लाभ मिलते हैं।
वैशाख अमावस्या के दिन अपनी वस्त्र, धन, अन्न और फल का दान करने से व्यक्ति के धन-धान्य में अपार वृद्धि होती है। इसके अलावा इस दिन बर्तन, अनाज और सफेद वस्त्र का दान करना भी लाभकारी माना जाता है।
बता दें कि वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था।
