आज है अपरा एकादशी कर लें तुलसी के ये उपाय, घर आ जाएंगी माता लक्ष्मी!, इन मंत्रों का करें पाठ

अपरा एकादशी के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे घी का दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर-परिवार पर भगवान विष्णु की कृपा होती हैं।
आज है अपरा एकादशी कर लें तुलसी के ये उपाय, घर आ जाएंगी माता लक्ष्मी!, 'इन' मंत्रों का करें पाठ
अपरा एकादशी के दिन करें तुलसी से जुड़े उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

आज 23 मई को ज्येष्ठ माह की पहली एकादशी यानी अपरा एकादशी मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार,हर महीने दो बार एकादशी का व्रत रखा जाता है, एक कृष्ण और दूसरा शुक्ल पक्ष में। ऐसे ही ज्येष्ठ माह में आने वाली एकादशी को अपरा एकादशी के नाम से जाना जाता है।

कहते हैं एकादशी तिथि भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए सबसे उत्तम दिन माना जाता है। वहीं इस दिन विधि-विधान से लक्ष्मी नारायण की पूजा करने वाले को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वहीं, इस दिन तुलसी के पौधे से जुड़े कुछ विशेष उपाय करने लक्ष्मी नारायण की कृपा प्राप्त होती है और घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का आगमन होता है। आइए जानते है तुलसी के पौधे से जुड़े कुछ विशेष उपाय।

अपरा एकादशी के दिन करें तुलसी से जुड़े कुछ विशेष उपाय :

भोग में शामिल करें तुलसी

ज्योतिषयों के अनुसार, अपरा एकादशी के दिन पूजा में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को फल और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं। भोग में तुलसी के पत्ते जरूर शामिल करें। ऐसा मान्यता है कि भोग में तुलसी के पत्ते शामिल न करने से प्रभु भोग को स्वीकार नहीं करते हैं।

तुलसी के पौधे घी का दीपक जलाना

इस दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर-परिवार पर भगवान विष्णु की कृपा होती है। इसके अलावा अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु का ध्यान करके तुलसी के पौधे की 7 बार परिक्रमा करें। कहते है कि इससे आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

इन मंत्रों का करें जाप

महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।

मां तुलसी का पूजन मंत्र

तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी। धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।। लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्। तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

तुलसी माता का ध्यान मंत्र

तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी। धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।

लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्। तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com