-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Do Not Perform Any Puja Or Recitation During Rahukaal On Karwa Chauth
करवा चौथ को राहुकाल के दौरान बिल्कुल न करें पूजा-पाठ, यहां जानिए राहुकाल का समय
- Written By: सीमा कुमारी
Karwa Chauth Rahukal : इस वर्ष 10 अक्टूबर, शुक्रवार को करवा चौथ के दिन राहुकाल का साया रहने वाला है। यह अशुभ समय सुबह 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। इस समय शुभ कार्य करने से बचे।

ये रहेगा करवा चौथ 2025: राहुकाल का समय (सौ.सोशल मीडिया)
Karwa Chauth 2025 Timings: सुहागिनों का पावन पर्व करवा चौथ इस बार 10 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को शुभ मुहूर्त में पूजा कर, चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती है।
हालांकि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्रत के दिन एक ऐसा समय राहुकाल भी रहेगा जब आपको किसी भी तरह का शुभ कार्य या पूजा-पाठ करने से बचना चाहिए।
मान्यता है कि राहुकाल में किए गए शुभ कार्यों का फल नहीं मिलता, बल्कि कई बार विपरीत परिणाम भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र राहुकाल के समय को बहुत ही अशुभ माना गया है। आइए जानते हैं करवा चौथ के दिन राहुकाल का समय क्या रहेगा क्यों इस अवधि में पूजा-पाठ क्यों वर्जित होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Tulsi Plant: राम तुलसी या श्याम तुलसी? घर के लिए कौन-सी मानी जाती है अधिक शुभ, जानिए धार्मिक मान्यता
Dream Astrology: सपने में शिवलिंग दिखना शुभ या अशुभ? स्वप्न शास्त्र में बताए गए हैं इसके खास संकेत
Hanuman Chalisa Benefits: रोज हनुमान चालीसा का पाठ करने से मिल सकते हैं ये 5 आध्यात्मिक लाभ, मन होगा शांत
Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या पर इन 5 गुप्त दानों से बदल सकती है किस्मत! पितरों का मिलेगा आशीर्वाद
ये रहेगा करवा चौथ 2025: राहुकाल का समय
आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, इस बार 10 अक्टूबर, शुक्रवार को करवा चौथ के दिन राहुकाल सुबह 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 08 मिनट तक रहेगा।
इस अवधि में कोई भी नया या शुभ कार्य, जैसे कि पूजा-पाठ, कथा सुनना, नई खरीदारी करना या यात्रा शुरू करना उचित नहीं माना जाता है।
व्रत रखने वाली महिलाओं को इस समय के दौरान करवा चौथ की पूजा या कथा सुनने से बचना चाहिए।
आखिर राहुकाल को अशुभ क्यों माना जाता है
ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल को अशुभ माना जाता है। राहु एक छाया ग्रह है, जिसका प्रभाव शुभ कार्यों पर नकारात्मक माना गया है। राहुकाल के दौरान ग्रहों की चाल ऐसी मानी जाती है कि उस समय किए गए कार्यों में बाधा, विलंब या असफलता की संभावना बढ़ जाती है।
यह हर दिन लगभग 90 मिनट (डेढ़ घंटे) की एक अवधि होती है, जिसे अशुभ या हानिकारक माना जाता है। राहुकाल का संबंध भ्रम, वासना, लालच और मोह से जोड़ा जाता है।
राहु का क्या प्रभाव पड़ता है
ज्योतिष में राहु को एक छाया ग्रह और असुर माना गया है। जो सूर्य और चंद्रमा पर भी अपना नकारात्मक प्रभाव डालता है। ऐसा माना जाता है कि राहुकाल के दौरान राहु का प्रभाव पृथ्वी पर सबसे अधिक होता है, जिसके कारण यह समय नकारात्मक ऊर्जा से भरा रहता है।
राहुकाल में किन कार्यों से बचें
पूजा-पाठ
राहुकाल में करवा चौथ की कथा सुनना, पूजा शुरू करना, या हवन करना आदि करना बड़ा अशुभ मनाया गया है।
नए काम की शुरुआत
इसके अलावा,राहुकाल में व्यवसाय शुरू करना, नौकरी जॉइन करना, या कोई नया प्रोजेक्ट आरंभ करना आदि करना भी अशुभ मनाया गया है।
इसे भी पढ़े- कार्तिक मास में विधिवत तुलसी पूजा की महिमा जानिए, खुशियों से भर जाएगा जीवन
खरीद-बिक्री
राहुकाल में विशेष रूप से सोना, वाहन या संपत्ति से संबंधित महत्वपूर्ण लेन-देन।
यात्रा: किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए लंबी दूरी की यात्रा शुरू करना भी शुभ नहीं होता है।
Do not perform any puja or recitation during rahukaal on karwa chauth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला के एडंली में कपास की फसल उखाड़ने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट, 1 गिरफ्तार
Jul 14, 2026 | 08:54 AMहरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बनी भारत की सबसे सफल महिला टेस्ट कप्तान
Jul 14, 2026 | 08:52 AMCrude Oil Price: ट्रंप के एक बयान से कच्चे तेल में तहलका, निचले स्तर से 10% उछलकर $85 के करीब पहुंचा भाव
Jul 14, 2026 | 08:50 AMTulsi Plant: राम तुलसी या श्याम तुलसी? घर के लिए कौन-सी मानी जाती है अधिक शुभ, जानिए धार्मिक मान्यता
Jul 14, 2026 | 08:46 AMगड़चिरोली में फिर शर्मसार हुई व्यवस्था, भामरागढ़ में चारपाई और नाव के सहारे अस्पताल पहुंचा गंभीर मरीज
Jul 14, 2026 | 08:33 AMधुआं-धुआं हुआ मिडिल ईस्ट… बहरीन-कुवैत और जॉर्डन पर बरसीं तेहरानी मिसाइलें, US ने भी ईरान पर बरसाए बम
Jul 14, 2026 | 08:32 AMआलीराजपुर गैंगरेप कांड: पीड़ित परिवार से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी
Jul 14, 2026 | 08:28 AMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM













