गुरुवार को भूलकर भी न खाएं यह फल, वरना आर्थिक तंगी बनी रहेगी, और क्या न करें इस दिन
कहा जाता है कि गुरुवार के दिन इन विशेष नियमों का पालन करने से श्रीहरि भगवान विष्णु की कृपा से भक्तों को हर काम में सफलता मिलती है। और सोया हुआ भाग्य भी चमकता है। आइए जानते है इस बारे में।
- Written By: सीमा कुमारी
गुरुवार के दिन करें इन नियमों का पालन (सौ.सोशल मीडिया)
Guruwar ke Niyam : सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु को समर्पित गुरुवार का दिन सनातन धर्म में बड़ा महत्व रखता है। इस दिन श्रीहरि भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। इसके साथ ही, इस दिन कुछ विशेष नियमों का पालन करना भी बेहद जरूरी भी होता है।
कहा जाता है कि गुरुवार के दिन इन विशेष नियमों का पालन करने से श्रीहरि भगवान विष्णु की कृपा से भक्तों को हर काम में सफलता मिलती है। और सोया हुआ भाग्य भी चमकता है। ऐसे में आइए जानते है गुरुवार के दिन कौन से नियमों का पालन बेहद जरूरी भी होता है।
गुरुवार के दिन करें इन नियमों का पालन
सम्बंधित ख़बरें
Nirjala Ekadashi: क्या निर्जला एकादशी से शुरू कर सकते हैं एकादशी व्रत की शुरुआत? यहां जानिए पूरी विधि-विधान
Malmas 2026: शुरू हो चुका है ‘मलमास’ 2026, इन वस्तुओं के दान से मिलेगा महापुण्य, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
Nirjala Ekadashi 2026: कब है निर्जला एकादशी? जानिए व्रत की सही तिथि और शुभ मुहूर्त
Adhik Maas Upay: रविवार से शुरू हो रहा है ‘अधिक मास’, चुपचाप कर लें ये उपाय, सारी परेशानियों से मिलेगी मुक्ति
गुरुवार के दिन इन नियमों का पालन करने से जातक को कई फायदे हो सकते है।
गुरुवार का व्रत
ज्योतिषयों के अनुसार,श्रीहरि भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार का व्रत बड़ा शुभ होता है। कहते है गुरुवार का व्रत करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है। इससे धन, बल, सुख, सौभाग्य, सुखद वैवाहिक जीवन मिलता है। इसलिए सनातन धर्म में गुरुवार व्रत का बड़ा महत्व है।
धन का लेन-देन
ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार के दिन धन का लेन-देन करने की मनाही है। गुरुवार को पैसे देने से उसके वापस मिलने की संभावना कम रहती है।
गुरुवार के दिन केला खाना अशुभ
शास्त्रों के अनुसार, गुरुवार के दिन केला खाने की भी मनाही होती है। क्योंकि, गुरुवार व्रत में केले के पेड़ की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। खासतौर पर, जो लोग गुरुवार का व्रत करते हैं, वे केला ना खाएं। इससे विष्णु जी नाराज होते हैं और धन-संपत्ति का नाश होता है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
दाढ़ी-बाल, नाखून काटना
गुरुवार के दिन ना तो बाल कटवाना चाहिए और ना ही बाल धोना चाहिए। इस दिन दाढ़ी-बाल, नाखून काटना बहुत अशुभ होता है। ऐसा करने से किस्मत रूठ जाती है। मां लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। विवाहित महिलाओं को तो गुरुवार के दिन बाल नहीं धोना चाहिए।
पोंछा ना लगाएं
गुरुवार के दिन घर में पोंछा लगाना भी निषेध है। इसलिए इस दिन घर में पोंछा लगाना नहीं चाहिए।
