देव दीपावली पर काशी घूमना हुआ आसान, UPSTDC ने पेश किया 4 दिन का टूर खास पैकेज; जानें पूरा खर्च

Varanasi Tourism Boom Dev Diwali: देव दीपावली 2026 पर काशी घूमने के लिए UPSTDC का 4 दिन और 3 रात का स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च। इस लेख में जानें पैकेज की कीमत, होटल, दर्शन और बुकिंग की पूरी जानकारी।
Dev Deepawali 2026: UPSTDC Special Kashi Tour Package Starts at ₹15,999
देव दीपावली(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

UP Tourism Dev Diwali Special Package 2026: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व है। इस अवसर पर देशभर में श्रद्धालु पूजा-पाठ, गंगा स्नान और दान-पुण्य करते हैं, क्योंकि उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मनाई जाने वाली देव दीपावली का नजारा बेहद खास होता है। इस दिन काशी के गंगा घाट लाखों दीपों की रोशनी से जगमगा उठते हैं। गंगा की लहरों पर दीपों का प्रतिबिंब और घाटों की भव्य सजावट देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करती है।

इस वर्ष देव दीपावली का पर्व 24 नवंबर 2026, मंगलवार को मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर वाराणसी में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार पर्यटकों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (UPSTDC) ने 'देव दीपावली-दिव्य काशी अनुभव' नाम से 3 रात और 4 दिन का विशेष टूर पैकेज लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। पैकेज में होटल में ठहरने, धार्मिक स्थलों के दर्शन, गंगा आरती और देव दीपावली की रात नाव से घाटों की भव्य रोशनी देखने जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

24 नवंबर को मनाया जाएगा देव दीपावली

वैदिक पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में कार्तिक पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर की रात 11 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर 24 नवंबर की रात 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि और धार्मिक परंपरा के अनुसार देव दीपावली 24 नवंबर को मनाई जाएगी।

Dev Deepawali 2026: UPSTDC Special Kashi Tour Package Starts at ₹15,999
अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा क्यों की जाती है? जानें धार्मिक महत्व और परंपरा

इस दिन सुबह से ही काशी में धार्मिक गतिविधियां शुरू हो जाती हैं। श्रद्धालु गंगा स्नान, पूजा-पाठ और दान-पुण्य करते हैं। शाम होते ही दशाश्वमेध घाट सहित प्रमुख गंगा घाटों पर दीपदान और भव्य गंगा आरती का आयोजन होता है।

11 लाख दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट

देव दीपावली को भव्य बनाने के लिए काशी में तैयारियां तेज हैं। गंगा घाटों की सफाई, रंग-रोगन और नावों की सजावट की जा रही है। इस बार घाटों पर 11 लाख से अधिक मिट्टी के दीप जलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा घाटों के साथ शहर के प्रमुख मंदिरों में भी दीपोत्सव आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

छह महीने पहले से होटल बुकिंग, तीन से चार गुना बढ़ा किराया

देव दीपावली के आकर्षण को देखते हुए वाराणसी में होटल, गेस्ट हाउस, पेइंग गेस्ट हाउस और होमस्टे की मांग काफी बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, कई ट्रैवल संचालकों ने पर्यटकों के लिए करीब छह महीने पहले ही होटल के कमरे बुक करा लिए थे। अब प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों और गंगा घाटों के आसपास ठहरने के लिए कमरे मिलना मुश्किल हो रहा है।

18 से 28 नवंबर के बीच होटल किराये में सामान्य दिनों की तुलना में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी की जानकारी सामने आई है। कुछ प्रीमियम कमरों का किराया एक लाख रुपये तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में अंतिम समय में काशी आने की योजना बना रहे पर्यटकों को ठहरने की व्यवस्था और किराये की जानकारी पहले से लेने की जरूरत है।

Dev Deepawali 2026: UPSTDC Special Kashi Tour Package Starts at ₹15,999
Dev Diwali 2026: काशी की देव दिवाली का बढ़ता क्रेज, होटल फुल और पर्यटन विभाग के स्पेशल पैकेज की भारी डिमांड

75 फीसदी से अधिक नावों की बुकिंग

देव दीपावली की रात गंगा के बीच से जगमगाते घाटों का नजारा देखने के लिए नावों और क्रूज की मांग भी बढ़ गई है। नाविक समाज के अनुसार, करीब 75 फीसदी से अधिक नावों की बुकिंग हो चुकी है और लगातार पूछताछ आ रही है।

इस बार वाराणसी में 50 से अधिक देसी क्रूज के संचालन की तैयारी भी बताई गई है। छोटी नावों से लेकर बड़े क्रूज और बजड़ों तक की बुकिंग की जा रही है। पर्यटक गंगा में नौका विहार के दौरान घाटों की रोशनी और गंगा आरती का दृश्य देख सकेंगे।

UPSTDC का 'देव दीपावली– दिव्य काशी अनुभव' पैकेज

पर्यटकों को होटल और घूमने-फिरने की व्यवस्था अलग-अलग करने की परेशानी से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने 3 रात और 4 दिन का विशेष पैकेज तैयार किया है। 'देव दीपावली-दिव्य काशी अनुभव' नाम के इस पैकेज में बजट, डीलक्स और प्रीमियम श्रेणियां रखी गई हैं।

Dev Deepawali 2026: UPSTDC Special Kashi Tour Package Starts at ₹15,999
देव दिवाली पर गंगा घाटों पर दीप जलाने की परंपरा कैसे हुई शुरू? जानें पौराणिक कथा

पैकेज श्रेणी होटल की श्रेणी प्रति व्यक्ति शुल्क

  • बजट- स्टैंडर्ड होटल - ₹15,999 + GST

  • डीलक्स- 3-स्टार होटल - ₹21,999 + GST

  • प्रीमियम- 4 या 5-स्टार होटल - ₹31,999 + GST

ये दरें ट्विन शेयरिंग के आधार पर बताई गई हैं। पैकेज में होटल में ठहरने, काशी भ्रमण, धार्मिक स्थलों के दर्शन और देव दीपावली पर गंगा में नौका विहार जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

काशी विश्वनाथ दर्शन से लेकर सारनाथ भ्रमण तक

इस विशेष टूर पैकेज के तहत पर्यटकों का रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट पर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जाएगा। होटल में ठहरने के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन और गंगा आरती का अनुभव कराया जाएगा।

यात्रा के अगले चरण में गंगा में नौका विहार के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर, विशालाक्षी मंदिर, माता अन्नपूर्णा मंदिर और काल भैरव मंदिर के दर्शन की व्यवस्था शामिल है। इसके अलावा पर्यटकों को सारनाथ का भ्रमण भी कराया जाएगा।

पैकेज के तीसरे दिन देव दीपावली का विशेष अनुभव कराया जाएगा। पर्यटक गंगा के 84 घाटों पर जलने वाले लाखों दीपों की रोशनी को नाव से देख सकेंगे। इसके साथ लेजर शो और आतिशबाजी देखने की व्यवस्था भी पैकेज के आकर्षणों में शामिल बताई गई है।

ऑनलाइन बुकिंग और हेल्पलाइन से मिलेगी जानकारी

इस विशेष पैकेज की बुकिंग के लिए पर्यटक उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की वेबसाइट upstdc.co.in पर जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 8303019844 पर संपर्क करके भी पैकेज और बुकिंग से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

देव दीपावली के दौरान होटल और नावों की बढ़ती मांग को देखते हुए पर्यटकों के लिए पहले से बुकिंग कराना सुविधाजनक हो सकता है। काशी का यह चार दिवसीय टूर पैकेज श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ देव दीपावली की भव्यता को करीब से देखने का अवसर देगा।