Dev Deepawali 2026: 24 नवंबर को मनेगी देवताओं की दिवाली, जानें दीपदान का सटीक शुभ मुहूर्त और जरूरी नियम

Deepdaan Shubh Muhurat: देव दीपावली 2026 का पर्व 24 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन या वस्त्र का दान करना शुभ माना जाता है। जानें दीपदान का शुभ मुहूर्त और दीपदान के जरूरी नियम।
Dev Deepawali 2026 Date: 24 November, Deepdaan Shubh Muhurat,
देव दीपावली (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • देव दीपावली 2026 का पर्व 24 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा।

  • कार्तिक पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर की रात 11:42 बजे 24 नवंबर की रात 8:23 बजे समाप्त होगी।

  • दीपदान का शुभ मुहूर्त शाम 5:08 बजे से रात 7:47 बजे तक रहेगा।

  • काशी के गंगा घाट लाखों दीपों की रोशनी से जगमगाएंगे।

Dev Deepawali Deepdaan Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन मनाया जाने वाला देव दीपावली का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा की शाम देवी-देवता स्वर्ग से धरती पर उतरकर भगवान शिव की नगरी काशी में दीपोत्सव मनाते हैं। इसी वजह से वाराणसी के गंगा घाटों पर देव दीपावली का नजारा बेहद भव्य होता है। लाखों दीपों की रोशनी से घाट जगमगा उठते हैं और गंगा तट का दृश्य मनमोहक हो जाता है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। इस विजय की खुशी में देवताओं ने दीप जलाकर उत्सव मनाया था। इसलिए देव दीपावली को त्रिपुरोत्सव और त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।

आइए जानते हैं देव दीपावली 2026 की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और दीपदान की संपूर्ण विधि-

Dev Deepawali 2026 Date: 24 November, Deepdaan Shubh Muhurat,
Tulsi Vivah 2026: तुलसी विवाह में कौन करता है कन्यादान? जानें पति-पत्नी की भूमिका, विधि और विवाह की रस्में

देव दीपावली 2026 शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि और प्रदोष काल के संयोग में देव दीपावली पर दीपदान करना विशेष शुभ माना जाता है।

  • कार्तिक पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 23 नवंबर 2026, रात 11 बजकर 42 मिनट

  • कार्तिक पूर्णिमा तिथि समाप्त: 24 नवंबर 2026, रात 8 बजकर 23 मिनट

  • देव दीपावली का पर्व: 24 नवंबर 2026, मंगलवार

  • प्रदोषकाल दीपदान मुहूर्त: शाम 5 बजकर 08 मिनट से रात 7 बजकर 47 मिनट तक

अन्य शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:03 बजे से 5:57 बजे तक

  • विजय मुहूर्त: दोपहर 1:53 बजे से 2:36 बजे तक

  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:22 बजे से 5:49 बजे तक

  • निशीथ मुहूर्त: रात 11:41 बजे से 12:53 बजे तक

  • सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 6:51 बजे से 11:25 बजे तक

देव दीपावली पर दीपदान का धार्मिक महत्व

कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान करने की परंपरा सदियों पुरानी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पवित्र नदी में स्नान, भगवान शिव-विष्णु की पूजा और दीपदान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि दीप जलाने से जीवन में सकारात्मकता आती है और घर-परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहती है।

Dev Deepawali 2026 Date: 24 November, Deepdaan Shubh Muhurat,
Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी पर न करें ये काम, भगवान विष्णु की कृपा के लिए अपनाएं खास उपाय

देव दीपावली पर कैसे करें दीपदान?

देव दीपावली के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करें और तुलसी माता की पूजा करें। भगवान शिव, भगवान विष्णु और अपने इष्ट देव का स्मरण करते हुए पूजा-अर्चना करें।

शाम को प्रदोषकाल में दीपदान की तैयारी करें। इसके लिए मिट्टी के दीपक में शुद्ध घी या तिल का तेल डालकर दीपक जलाएं। अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार 11, 21, 51, 108 या 365 दीपक जलाए जा सकते हैं। दीपक जलाते समय भगवान शिव, श्रीहरि विष्णु, माता लक्ष्मी और मां गंगा का ध्यान करें।

दीपदान करते समय इन नियमों का रखें ध्यान

  • दीपदान के लिए मिट्टी के दीपक का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है।

  • दीपक जलाने के लिए शुद्ध घी या तिल के तेल का उपयोग करें।

  • दीपदान से पहले पूजा स्थल और दीपकों को साफ कर लें।

  • दीपक जलाते समय मन में श्रद्धा और सकारात्मक भाव रखें।

  • इस दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन या वस्त्र का दान करना शुभ माना जाता है।

  • नदी या जलाशय में दीपदान करते समय पर्यावरण और सुरक्षा का ध्यान रखें।