Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘चित्रगुप्त पूजा’ को लेकर कन्फ़्यूज़न दूर, पूजा की सही तिथि और मुहूर्त जानिए, और जानें कौन हैं भगवान चित्रगुप्त

व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए यह दिन विशेष होता है क्योंकि इस दिन नए बहीखातों पर 'श्री' लिखकर कार्य आरंभ किया जाता है। इसके अतिरिक्त सभी आय-व्यय का ब्योरा चित्रगुप्त जी के सामने रखा जाता है। कायस्थ समाज में चित्रगुप्त को आराध्य देव के रूप में पूजा जाता है। इस दिन लोग चित्रगुप्त जयंती के रूप में मनाते हैं व लेखनी-दवात का पूजन करते हैं। इसी के साथ लोग इस दिन लेखनी से संबंधित कार्यों को भी बंद रखते हैं।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Nov 01, 2024 | 06:58 PM

जानें कौन हैं भगवान चित्रगुप्त

Follow Us
Close
Follow Us:

Chitragupta Puja 2024:चित्रगुप्त पूजा का त्योहार कायस्थ समाज के लोगों के लिए बड़ा महत्व रखता हैं। यह त्योहार हर साल दिवाली के दो दिन बाद यानी भाई दूज के दिन मनाई जाती हैं। इस साल चित्रगुप्त पूजा 3 नवंबर 2024, रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन यमदेव के मुख्य सहायक चित्रगुप्त जी के पूजन का भी विधान है। कायस्थ समाज में इसका विशेष पूजन होता है। शास्त्रों के अनुसार, चित्रगुप्त पूजा करने से बुद्धि, विद्या और लेखन में महारत हासिल होती है। आइए जानते हैं इस साल चित्रगुप्त पूजा की तिथि, मुहूर्त और विधि-

चित्रगुप्त पूजा 2024 मुहूर्त

इस साल चित्रगुप्त पूजा 3 नवंबर 2024 को की जाएगी। इस दिन पूजा के लिए सुबह 7.57 से दोपहर 12.04 तक शुभ मुहूर्त बन रहा है। चित्रगुप्त भगवान देवताओं के लेखपाल माने जाते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

ट्रंप की ‘फायर’ लिस्ट में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ? सिगनलगेट स्कैम और ईरानी ट्रोलिंग ने बढ़ाई US की टेंशन

GT vs RR: गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, राजस्थान के खिलाफ मैच से क्यों बाहर हुए शुभमन गिल?

गड़चिरोली में दर्दनाक हादसा: पानी गर्म करते समय युवक की जान गई

MP News: अचानक जमींदोज हुई चार मंजिला बिल्डिंग, एक व्यक्ति की मौत; कई लोगों के दबे होने की आशंका

व्यापारियों के लिए क्यों बहुत खास होती चित्रगुप्त पूजा

व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए यह दिन विशेष होता है क्योंकि इस दिन नए बहीखातों पर ‘श्री’ लिखकर कार्य आरंभ किया जाता है। इसके अतिरिक्त सभी आय-व्यय का ब्योरा चित्रगुप्त जी के सामने रखा जाता है।

कायस्थ समाज में चित्रगुप्त को आराध्य देव के रूप में पूजा जाता है। इस दिन लोग चित्रगुप्त जयंती के रूप में मनाते हैं व लेखनी-दवात का पूजन करते हैं। इसी के साथ लोग इस दिन लेखनी से संबंधित कार्यों को भी बंद रखते हैं। चित्रगुप्त पूजन को दवात पूजन के नाम से भी जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें:इस कथा के बिना अधूरी रह जाएगी ‘गोवर्धन पूजा’, जानिए पूजा का सही मुहूर्त  

 

ऐसे करें भगवान चित्रगुप्त की पूजा

एक चौकी पर चित्रगुप्त महाराज की तस्वीर स्थापित करें।
इसके बाद उन्हें रोली, अक्षत्, फूल, मिठाई, फल आदि अर्पित करें।

इसके बाद अपने पुराने सभी काम का ब्योरा चित्रगुप्त जी के सामने रखें।

इसके बाद एक सफेद कागज पर श्री गणेशाय नम: और 11 बार ऊं चित्रगुप्ताय नमः लिखें।

अब भगवान चित्रगुप्त से विद्या, बुद्धि तथा जीवन में तरक्की की प्रार्थना करें।

चित्रगुप्त पूजन में शुभ मुहूर्त में नए बही-खातों की पूजा करें।

चित्रगुप्त के पूजन का धार्मिक महत्व

चित्रगुप्त लेखा-जोखा रखने का कार्य करते हैं। इसलिए इनका मुख्य कार्य लेखनी से जोड़कर देखा जाता है, यही कारण है कि भाई दूज के दिन चित्रगुप्त जी के प्रतिरूप के तौर पर कलम या लेखनी का पूजन भी किया जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, चित्रगुप्त जी का पूजन करने से बुद्धि, वाणी और लेखनी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

इसे भी पढ़ें : छठ मैया, जानिए छठ पूजा का भगवान श्रीराम और सीता मैया से संबंध   

 

Clear the confusion regarding chitragupta puja know the exact date and time of the puja

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 01, 2024 | 06:58 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.