चैत्र नवरात्रि में ये 10 काम भूल से भी न करें, फिर देखिए जीवन में चमत्कार! जानिए नवरात्रि की तिथि
Chaitra Navratri Rules: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शक्ति साधना और माता रानी की भक्ति का विशेष समय माना जाता है। इन नौ दिनों में कुछ काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए, वरना साधना का फल कम हो सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी
देवी दुर्गा(सौ.सोशल मीडिया)
Chaitra Navratri 2026 Kab Se Shuru : नवरात्रि हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। जो आदि शक्ति देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा और बुराई पर अच्छाई की विजय को समर्पित है। नवरात्रि साल में चार बार मनाई जाती है। इस बार 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरु होने जा रही हैं।
चैत्र नवरात्रि से हिन्दू नववर्ष की शुरूआत होती है। हालांकि, नवरात्रि के समय आपको नियमों का पालन करना जरूरी है, नहीं तो फिर व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता है। आज हम आपको 10 ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जिसे नवरात्रि के समय ध्यान में रखना जरूरी है…
नवरात्रि के दौरान क्या-क्या नहीं करना चाहिए?
-
तामसिक भोजन का सेवन
शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के दौरान तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा शराब, तंबाकू और मांसाहारी चीजें घर में नहीं लाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Work from home में कैसे मिलेगी तरक्की? इन वास्तु टिप्स को आज़मा कर देखिए, हो सकता है कमाल
Shukra Pradosh Vrat 2026 : 12 जून को पड़ रहा है शुक्र प्रदोष, इन बातों का रहे ध्यान, वरना पड़ेगा बहुत भारी
Lucky Plants: इस साल के सावन में ये 5 पौधे पलट देंगे आपकी किस्मत, जानिए क्या कहती हैं मान्यताएं
परमा एकादशी 2026 के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग, पूजा में इस कथा का जरूर करें पाठ, मनोकामनाएं होगी पूरी
-
चमड़े से बनी चीजों का न करें इस्तेमाल
कहा जाता है कि, नवरात्रि के दौरान तामसिक भोजन के अलावा चमड़े से बनी चीजों का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
-
काले कपड़े से परहेज
नवरात्रि के दौरान काले रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। क्योंकि यह रंग नकारात्मकता, उदासी और अशुभता का प्रतीक माना गया है। हिंदू मान्यतानुसार, पवित्र पूजा के दौरान ऐसे कपड़े पहनने से पूजा का माहौल प्रभावित होता है।
-
घर में अंधेरा न हो
नवरात्रि के दौरान घर में अंधेरा न होने दीजिए। नवरात्रि के नौ दिनों तक घर में उजाला रखना बेहद शुभ माना जाता है, विशेषकर यदि आपने अखंड ज्योति जलाई है।
संध्याकाल में घर के कोनों में, मुख्य द्वार पर और पूजा स्थल पर घी के दीये जलाएं, जिससे नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
-
झूठ और अपशब्द न बोलें
किसी से झूठ और अपशब्द न बोलें और किसी का अपमान न करें। इसके अलावा व्रत के समय किसी रिश्तेदार और दोस्त के यहां रुकने से बचें।
-
साफ-सफाई का रखें ख़ास ध्यान
नवरात्रि के दौरान घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान कबाड़, टूटे-फूटे सामान और पुराने कपड़े हटा दें। रसोई, पूजा स्थल, और कोनों को साफ करें, और फर्श को नमक के पानी से पोंछें। यह घर को शुद्ध और पवित्र बनाता है।
-
नाखून, बाल और दाढ़ी न काटे
नवरात्रि के दौरान व्रती लोगों को नाखून, बाल और दाढ़ी काटने से बचना चाहिए। नवरात्रि के दौरान बाल, दाढ़ी और नाखून न काटना माँ दुर्गा के प्रति सम्मान, पवित्रता बनाए रखने और शरीर की ऊर्जा को संचित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पारंपरिक नियम है।
-
सरसों और तिल का सेवन
नवरात्रि के दौरान सरसों और तिल का सेवन भी नहीं करना चाहिए।। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन तेलों का प्रयोग न करने की सलाह दी जाती है क्योंकि ये तामसिक प्रकृति के माने जाते हैं। इसके स्थान पर, सात्विक भोजन के लिए मूंगफली के तेल या शुद्ध घी का उपयोग करना सबसे अच्छा माना जाता है।
यह भी पढ़ें:-कुंडली में चंद्रमा कमज़ोर हो और राहु, केतु या शनि का प्रभाव हो, तो चंद्र ग्रहण के दिन करें 5 चीजों का दान
-
मां दुर्गा की आरती करना ना भूलें
नवरात्रि के दौरान सुबह-शाम घर में मां दुर्गा की आरती करना ना भूलें। नवरात्रि के नौ दिनों तक सुबह-शाम मां दुर्गा की आरती करना अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण है। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता, सुख-समृद्धि लाता है और माँ के नौ रूपों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
-
महिलाओं का अपमान न करें
नवरात्रि के दौरान महिलाओं का अपमान भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
