- Hindi News »
- Religion »
- Celebrate Rakshabandhan With Your Brother In These Special Ways After Marriage
शादी के बाद पहली बार भाई को राखी बांधने जा रही हैं आप, तो इन खास तरीकों से बनाएं अटूट रिश्ता
रक्षाबंधन इस साल 19 अगस्त 2024 को मनाया जाने वाला है। इस खास दिन पर भाई बहन को उसकी रक्षा करने का वचन देता है और बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसकी लम्बी आयु की कामना करती है।
- Written By: दीपिका पाल

रक्षाबंधन 2024 (सौ.सोशल मीडिया)
कहते हैं जीवन में हर रिश्ता बेहद खास होता है इसे संजोकर रखना बेहद जरूरी है जो हमारे बुरे वक्त में मदद करता है। ऐसा ही एक खास रिश्ता भाई-बहन का होता है जिस पवित्र रिश्ते को समर्पित त्योहार रक्षाबंधन इस साल 19 अगस्त 2024 को मनाया जाने वाला है। इस खास दिन पर भाई बहन को उसकी रक्षा करने का वचन देता है और बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसकी लम्बी आयु की कामना करती है। यदि आपकी नई-नई शादी हुई है औऱ आप शादी के बाद अपने मायके रक्षाबंधन पर जा रही है तो भाई के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए इन खास तरीकों से सेलिब्रेट कर सकते है।
इन तरीकों से भाई के साथ सेलिब्रेट करें खास दिन
रक्षाबंधन के खास मौके पर अपने प्यारे से भाई के साथ आप इन तरीकों से रक्षाबंधन को सेलिब्रेट कर सकते है। इसके लिए आप इन तरीकों को फॉलो कर सकते है, जो इस प्रकार है..
1- भाई को खास गिफ्ट करें भेंट
सम्बंधित ख़बरें
अब फ्री में मिलेगा ऑफिस जैसा AI, Claude का बड़ा अपडेट, आसानी से होगा काम
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
शादी के बाद आप पहली बार रक्षाबंधन का दिन मना रहे है तो बहन होने के नाते भाई के लिए खास गिफ्ट खरीद सकती है। ऐसा नहीं है कि केवल भाई ही आपको गिफ्ट दे आप भी उनके लिए कुछ खास गिफ्ट तैयार कर सकती है। जैसे कि, आपके भाई खाना बनाने के शौकीन हैं, तो आप रेसिपी बुक गिफ्ट कर सकती हैं। या गैजेट्स के शौकीन के लिए लेटेस्ट गैजेट्स आप खरीद सकती है। इस दिन आप भाई के साथ मिलकर गरीबों को खाना भी खिला सकती हैं। इससे आशीर्वाद के साथ रिश्ता मजबूत होता है।
2- मंदिर घूमने का करें प्लान
रक्षाबंधन के खास दिन को मनाने के लिए आप इस दिन भाई के साथ देश के पवित्र मंदिरो के दर्शन करने का प्लान भी बना सकती है। अयोध्या मुख्य रूप से मंदिरों का शहर है। रक्षाबंधन के खास अवसर पर आप इस पावन नगरी में सरयू स्नान कर सकते हैं। स्नान के बाद भाई बहन एक दूसरे को राखी बांधकर ईश्वर का आर्शीवाद ले सकते हैं। अद्भुत नजारों के बीच आपका ये पर्व बेहद खास हो सकता है। अगर लंबा प्लान नहीं है तो आप पास के मंदिर में ही दर्शन कर सकते है।
3- भाई के लिए बनाएं उनकी पसंदीदा डिश
आप रक्षाबंधन के खास मौके पर अगर अपने पति के साथ मायके जा रही है तो इस मौके पर आप भाई और पति दोनों के लिए ही पसंदीदा डिश बनाकर खिला सकती है। इसके अलावा आप चाहे तो रक्षाबंधन के दिन भाई और परिवार के साथ मूवी प्लान कर सकते हैं। ऐसा करने से आप ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने भाई के साथ बिता पाएंगी।
इस खास नियम को याद रख लीजिए आप
शादी के बाद रक्षाबंधन को लेकर खास नियम होते है इसे ध्यान में रखना जरूरी होता है जो इस प्रकार है..
- जब भी आप अपने भाई को राखी बांधे तो उसमें 3 गांठ बांधे। इनमें से पहली गांठ भाई की लंबी उम्र के लिए होती है। जबकि दूसरी गांठ सुख समृद्धि और तीसरी रिश्ते को मजबूत करने के लिए होती है।
- इस दौरान भाई का मुख पूर्व दिशा की ओर और बहन का मुख पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए। माना जाता है कि, इस दिन काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है।
Celebrate rakshabandhan with your brother in these special ways after marriage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब फ्री में मिलेगा ऑफिस जैसा AI, Claude का बड़ा अपडेट, आसानी से होगा काम
Apr 05, 2026 | 03:58 AMAaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM










