8 फरवरी को है भानु सप्तमी, इन उपायों से मिलेगी सूर्यदेव की कृपा, आरोग्य, यश-वैभव और धन-समृद्धि
Surya Dev Puja: 8 फरवरी को आने वाली भानु सप्तमी पर सूर्य देव की पूजा से आरोग्य, यश-वैभव और धन-समृद्धि मिलती है। जानिए सरल उपाय और विधियाँ, जो सूर्यदेव की कृपा को आकर्षित करती हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
सूर्य देव (सौ.सोशल मीडिया)
Bhanu Saptami Kab Hai 2026: 8 फरवरी 2026 को भानु सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। सप्तमी तिथि को विशेष रूप से शुभ माना जाता है, क्योंकि इसके स्वामी सूर्यदेव हैं। जब यह तिथि रविवार के दिन पड़ती है, तो इसका महत्व और बढ़ जाता है। रविवार स्वयं सूर्य उपासना के लिए श्रेष्ठ दिन माना गया है। इसी कारण रविवार और सप्तमी के इस संयोग को भानु सप्तमी या रवि सप्तमी कहा जाता है।
मान्यता है कि इस दिन सूर्यदेव की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन में ऊर्जा, स्वास्थ्य, मान-सम्मान और सफलता की प्राप्ति होती है। विशेष रूप से जो लोग करियर, सेहत या आत्मविश्वास की कमी से जूझ रहे हों, उनके लिए यह दिन अत्यंत फलदायी माना गया है।
भानु सप्तमी 2026 तिथि और समय
भानु सप्तमी 2026 तिथि 8 फरवरी 2026, रविवार
सप्तमी तिथि समाप्त 05.43 अपराह्न, 8 फरवरी 2026
सू्र्यादय सुबह 7.06 बजे, 8 फरवरी 2026
सूर्यास्त शाम 5.55 बजे, 8 फरवरी 2026
सम्बंधित ख़बरें
Chaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
Self-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Parthiv Shivling: पार्थिव शिवलिंग की पूजा की महिमा क्या है? जानिए इसके विशेष नियम
Pradosh Vrat Rules: प्रदोष व्रत में भूल से भी न हो ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुकसान
भानु सप्तमी 2026 शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.21 बजे से सुबह 6.31 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.13 बजे से 12.57 बजे तक
अमृत काल शाम 07.18 बजे से रात 09.04 बजे तक
रवि योग सुबह 7.05 से 5.02 बजे तक, 9 फरवरी 2026
यह भी पढ़ें:-भगवान श्रीराम ने लंका विजय के लिए कौन सा व्रत रखा था? यहां पढ़ें अद्भुत कथा
भानु सप्तमी 2026 महत्व
भानु सप्तमी का दिन सू्र्य देव की पूजा के लिए अत्यंत पवित्र दिन है, जिन्हें जीवन में प्रकाश और चेतना का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होने के साथ सफलता के मार्ग खुलते हैं।
इसके अलावा इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से पिछले पापों से मु्क्ति मिलने के साथ व्यक्ति धर्म के मार्ग पर चलने में सक्षम होता है।
भानु सप्तमी पर करें ये खास उपाय
-
सूर्य अर्घ्य दें
प्रातःकाल स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें लाल फूल, अक्षत और थोड़ा-सा गुड़ मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
-
आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ
इस दिन आदित्य हृदय स्तोत्र या गायत्री मंत्र का जप करना शुभ फलदायक माना जाता है।
-
दान का महत्व
गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र या तांबे की वस्तु का दान करना लाभकारी होता है।
सूर्य मंत्र जप: “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का 108 बार जप करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।भानु सप्तमी का यह पावन अवसर आत्मशक्ति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना के लिए विशेष माना जाता है। श्रद्धा और नियमपूर्वक किए गए उपाय जीवन में शुभ परिणाम देने वाले माने जाते हैं।
