भगवान कृष्णा और अर्जुन को भगवद गीता का उपदेश (सौ.AI)
Bhagavad Gita Quotes:आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हर इंसान कहीं न कहीं तनाव, बेचैनी और गुस्से के शिकार हो रहे हैं। मोबाइल की स्क्रीन पर चलते नोटिफिकेशन, करियर का प्रेशर, रिश्तों की खटास और भीतर पलती असुरक्षा, ये सब हमारे मन को बेकाबू कर रहे हैं। ऐसे में लोग मेडिटेशन ऐप्स या दवाओं में ही निर्भर हो रहे हैं। लेकिन, मानसिक शांति और गुस्से का इलाज भगवद गीता से: इन 5 श्लोक में मौजूद हैं।
धर्म गुरू के अनुसार, मानसिक परेशानी, डिप्रेशन या गुस्सा अगर जीवन पर हावी हो रहा है, तो भगवद गीता के ये श्लोक और ध्यान विधियाँ आपकी आत्मा को स्थिर कर सकते हैं।
‘उद्धरेदात्मनात्मानं नात्मानमवसादयेत्. आत्मैव ह्यात्मनो बन्धुरात्मैव रिपुरात्मनः॥’
भावार्थ: मनुष्य स्वयं ही अपना मित्र है और स्वयं ही अपना शत्रु. यदि मन नियंत्रित है तो आत्मा उद्धार करती है, यदि नहीं, तो विनाश का कारण बनती है। प्रतिदिन ‘सोऽहम्’ ध्यान, आत्मा से जुड़ने की विधि ।
एकांत में बैठकर स्वयं से 5 मिनट संवाद करें ‘मैं क्या चाहता हूं, और क्यों?’
‘संगात्सञ्जायते कामः, कामात्क्रोधोऽभिजायते…’
भावार्थ: आसक्ति से इच्छा, इच्छा से क्रोध, क्रोध से भ्रम, भ्रम से स्मृति लोप, स्मृति लोप से बुद्धि का नाश और अंततः व्यक्ति का पतन होता है।
क्रोध के समय मौन व्रत या 21 बार ‘ॐ शान्तिः’ का जप ।
‘मैं प्रतिक्रिया नहीं, उत्तर दूंगा’, यह मंत्र मन में दोहराएं।
वर्तमान सन्दर्भ: ऑनलाइन बहस, रिश्तों में असहमति या जॉब स्ट्रेस में यदि आप तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं, तो यह श्लोक स्मरण कर ठहरना सीखें ।
‘मात्रास्पर्शास्तु कौन्तेय शीतोष्णसुखदुःखदाः. आगमापायिनोऽनित्यास्तांस्तितिक्षस्व भारत॥’
भावार्थ: गीता का श्लोक बताता है कि सुख-दुख, गर्मी-सर्दी , ये सब क्षणिक हैं इन्हें सहने का अभ्यास ही जीवन की स्थिरता की नींव है।
चिंताओं को अस्थायी मानकर, उनका विश्लेषण करें, ‘ये अनुभव मेरे साथ क्यों है?’
‘यह भी बीत जाएगा’, यह वाक्य अपने डेस्क या मोबाइल स्क्रीन पर रखें।
‘यतो यतो निश्चरति मनश्चञ्चलमस्थिरम्. ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्॥’
भावार्थ: जब-जब चंचल मन भटके, तब-तब उसे आत्मा में ही लाकर स्थिर करना चाहिए।
स्क्रीन टाइम के बीच हर 3 घंटे में 5 मिनट ‘Look Within Pause’ लें।
नासिकाग्र ध्यान: आंखें बंद कर सिर्फ नाक की नोक पर ध्यान केंद्रित करें।
‘योगः कर्मसु कौशलम्’
भावार्थ: जो अपने कर्मों में कुशलता और संतुलन बनाए रखता है, वही सच्चा योगी है।
जॉब या करियर में असमंजस हो तो छोटे-छोटे कार्यों को पूर्णता से करें ।
सेवा, लेखन, सृजन, जो भी कर्म करें, उसमें मन की अशांति विसर्जित करें।
यह भी पढ़ें- Budhwar Vrat: बुधवार व्रत कब से शुरू करें? जानिए इस व्रत से जुड़े जरूरी नियम और होने वाले चमत्कारी लाभ
गीता बताती है कि जीत पहले बाहर नहीं, बल्कि मन के भीतर होती है। आज, जब हर दूसरा व्यक्ति anxiety, self-doubt या burnout से जूझ रहा है, तब गीता वह आंतरिक reset है जिसकी हमें सबसे ज्यादा जरूरत है।