मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है तुलसी का पौधा, आखिर क्यों दीपक में जलाते है इसकी लकड़ी
तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी के एक प्रतीक के रूप में मानते है।तुलसी का पौधा कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है इसमें इस पौधे से जुड़े कई ज्योतिषीय उपाय भी कारगर होते है। इसमें से ही एक उपाय अगर आप तुलसी की लकड़ी को दीपक में जलाते है तो कई प्रकार के लाभ मिलते है।
- Written By: दीपिका पाल
तुलसी के ज्योतिषीय उपाय (सौ.डिजाइन फोयो)
Tulsi Plant Benefits: बीते दिन तुलसी विवाह संपन्न हुआ है जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के शालिग्राम स्वरूप और माता तुलसी की पूजा की जाती है। इस तुलसी विवाह का पावन पर्व हिंदू धर्म में जितना महत्व रखता है। इतना ही मां तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी के एक प्रतीक के रूप में मानते है।
इस तरह ही तुलसी का पौधा कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है इसमें इस पौधे से जुड़े कई ज्योतिषीय उपाय भी कारगर होते है। इसमें से ही एक उपाय अगर आप तुलसी की लकड़ी को दीपक में जलाते है तो कई प्रकार के लाभ मिलते है चलिए जानते हैं इसके बारे में।
तुलसी की लकड़ी को दीपक में जलाने के फायदे
अगर आप ज्योतिषीय उपायों में से एक तुलसी की लकड़ी में दीपक जलाने का उपाय करते हैं तो आपको इसके कई सारे फायदे मिलते है जो इस प्रकार है..
सम्बंधित ख़बरें
KSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज
होर्मुज बंद पर भड़का अमेरिका! ईरान पर बहरीन से दागीं मिसाइलें; 7 शहरों के 12 ठिकाने तबाह
नंदुरबार हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग से हड़कंप! खाना खाने के बाद बिगड़ी 40 बच्चों की तबीयत, 5 बच्चे ICU में भर्ती
Brother Sister Festival 2026: आखिर क्यों बहन भाई की कलाई पर बांधती है राखी? जानिए पूरी कहानी
1- अगर आप दीपक में तुलसी की सूखी लकड़ी जलाते हैं तो परिवार में आपको इसका स्वास्थ्य लाभ मिलता है। इसके अलावा इस उपाय को करने से बुरी नजर आपको नहीं लगती है।
2- अगर आप दीपक में तुलसी की सूखी लकड़ी जलाते हैं तो, आपको देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और आपकी सारी परेशानियां हल हो जाती है। कर्ज और खर्चे के चलते आपको यह उपाय करना चाहिए।
3- अगर आप दीपक में तुलसी की सूखी लकड़ी जलाते हैं तो, वातावरण शुद्ध करने में मदद करता है। इसके अलावा वातावरण में मौजूद खतरनाक जीव और रोग का नाश भी इस उपाय से होता है। घर के माहौल को सही करने के लिए इस उपाय को कर सकते है।
4- अगर आप तुलसी की लकड़ी का इस्तेमाल नहाने के पानी के साथ करते हैं तो आपको सकारात्मकता मिलती है वहीं नकारात्मक चीजें आपके पीछे से दूर होती है।
इन सभी उपायों को करने से आपको कई सारे फायदे आपके जीवन के लिए मिलते है इसे आपको खुशहाली के लिए करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- मेष-वृषभ समेत इन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन, इन 4 राशियों को रखनी चाहिए खास सावधानी, जानें आज का राशिफल
