- Hindi News »
- Religion »
- Beliefs And Stories Related To Guru Purnima
आज है गुरु पूर्णिमा, जरूर लें गुरुओं का आशीर्वाद, जानें इससे जुड़ी मान्यता और कथा
गुरु पूर्णिमा पर्व गुरु पूजन के लिए समर्पित है, अत: इस दिन अपने गुरुओं के प्रति सम्मान जरूर व्यक्त करना चाहिए और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। गुरू का आशीर्वाद प्राप्त होने से आपको जीवन में खूब तरक्की और सुख-समृद्धि हासिल होगी।
- Written By: रीना पंवार

(फाइल फोटो)
नवभारत डेस्क: गुरु पूजन के लिए समर्पित गुरु पूर्णिमा व्रत इस साल रविवार, 21 जुलाई को रखा जाएगा। गुरु पूर्णिमा के दिन महाभारत के रचयिता भगवान वेद व्यास का जन्म हुआ था। इसलिये इस दिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ, दान-पुण्य इत्यादि करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है।
इस दिन को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है और इस दिन गुरु पूजन और गुरुओं को गुरु दक्षिणा देने का भी बहुत महत्व है। आइए, जानते हैं गुरु पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त, इसका महत्व और इसके पीछे की कथा।
गुरु पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त
हिन्दू धर्म के अनुसार गुरु पूर्णिमा आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस बार पूर्णिमा की तिथि 20 जुलाई की शाम 6 बजे से शुरू हो जायेगी जो अगले दिन 21 जुलाई को 3 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। इसलिए गुरु पूर्णिमा पर्व 21 जुलाई को मनाया जाएगा और व्रत भी 21 को ही रखा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
गुरु पूर्णिमा का महत्व
गुरु पूर्णिमा का दिन गुरुओं को समर्पित है। इस दिन सभी को अपने गुरुओं को जरूर याद करना चाहिये। इस दिन गुरुजनों का सम्मान करना चाहिये और उन्हें गुरु दक्षिणा देनी चाहिये। माता-पिता को पहला गुरु माना जाता है इसलिये इस दिन अपने गुरुजनों के साथ-साथ माता-पिता का आशीर्वाद भी जरूर लें। गुरु और गुरु तुल्य लोगों के आशीर्वाद से व्यक्ति को जीवन में सफलता और तरक्की मिलती है। इस दिन पूजा, व्रत और दान-पुण्य का भी बहुत महत्व है। मान्यता है कि जो भी गुरु पूर्णिमा का व्रत करके हैं और दान-पुण्य करते हैं, उन्हें जीवन में ज्ञान की प्राप्ति होती है।
गुरु पूर्णिमा की कथा
आषाढ़ महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा को महाभारत के रचयिता भगवान वेद व्यास का जन्म हुआ था। इन्हीं के सम्मान में हर साल आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा को लेकर वेद व्यास जी की एक कथा भी प्रचलित है। कथा के अनुसार एक बार अपनी बाल्यावस्था में वेद व्यास ने माता-पिता से भगवान के दर्शन की इच्छा व्यक्त की। इस पर उनकी माता ने उनकी इस इच्छा को पूरी करने से इंकार कर दिया। इच्छा पूरी न होने पर बालक वेद व्यास जिद करने लगे तो माता ने उन्हें जंगल जाने को कह दिया।
माता की आज्ञा का पालन करते हुये जब वेद व्यास वन को जाने लगे तो माता ने उनसे कहा कि जब उन्हें घर की याद आए तो वे लौट आएं। इसके बाद वेद व्यास वन चले गये जहां उन्होंने घोर तपस्या की। कठोर तप से वेद व्यास जी को संस्कृत का ज्ञान प्राप्त हुआ। इसके बाद उन्होंने चारों वेदों का विस्तार किया और महाभारत, 18 पुराण और ब्रह्मसूत्र की रचना भी की। चारों वेदों के ज्ञाता वेद व्यास जी ने भागवत पुराण का ज्ञान भी दिया। इसी कारण से उनके जन्मोत्सव को गुरु पूर्णिमा को रूप में मनाया जाता है।
Beliefs and stories related to guru purnima
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM










