बाथरूम की बाल्टी से है क्या है आपका किस्मत कनेक्शन? जीवन में सुख-शांति चाहते हैं तो तुरंत पढ़ें

Bathroom Wealth Tips:वास्तु शास्त्र में बाथरूम की बाल्टी को भी किस्मत से जोड़ा गया है। इसकी सही जगह जीवन में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा ला सकती है।
Bathroom vastu Tips
खाली बाल्टी रखना (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bathroom vastu Tips: हम अपने घर की सजावट, फर्नीचर और मुख्य कमरों के वास्तु पर खूब ध्यान देते हैं, लेकिन अक्सर एक ऐसी जगह को भूल जाते हैं जो हमारी सेहत, मन की शांति और आर्थिक स्थिति से सीधे जुड़ी होती है वह है घर का बाथरूम। वास्तु शास्त्र में बाथरूम को घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकालने वाला क्षेत्र माना गया है।

कई बार हम अनजाने में बाथरूम में खाली बाल्टी छोड़ देते हैं, जिसे वास्तु में एक बड़ा दोष माना गया है। यह छोटी सी लापरवाही घर में कंगाली और नकारात्मकता का कारण बन सकती है। ऐसे में आइए जानते है बाथरूम में खाली बाल्टी रखना क्यों अशुभ माना जाता है?

बाथरूम में खाली बाल्टी रखना क्यों माना जाता है? अशुभ

वास्तु विशेषज्ञ के मुताबिक, पानी को 'सम्पन्नता' और 'प्रवाह' का प्रतीक माना गया है। वास्तु शास्त्रों के अनुसार, बाथरूम में खाली बाल्टी रखना खालीपन और अभाव को दर्शाता है। जब बाल्टी खाली होती है, तो यह घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को रोकती है और आर्थिक तंगी का संकेत देती है। इसलिए वास्तु-शास्त्र में बाथरूम में खाली बाल्टी रखना अशुभ माना गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आप रात के समय बाल्टी को खाली छोड़ देते हैं, तो इससे घर में तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी जल का संबंध चंद्रमा से है, और खाली बर्तन मानसिक अशांति का कारण बन सकते हैं। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।

इन बातों का रखें ख़ास ख्याल

बाल्टी के इस्तेमाल में केवल उसका भरा होना ही काफी नहीं है, बल्कि उसका रंग भी मायने रखता है:

नीले रंग का महत्व:

वास्तु में नीले रंग की बाल्टी को सबसे शुभ माना गया है। नीला रंग जल तत्व का प्रतिनिधित्व करता है और इसे बाथरूम में रखने से राहु-केतु जैसे ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।

सफाई का ध्यान:

बाल्टी कभी भी टूटी हुई या बहुत पुरानी नहीं होनी चाहिए। गंदी बाल्टी घर में दरिद्रता लाती है। इसलिए बाथरूम के वास्तु दोष को समझना और उसे सही करना बेहद जरूरी है, ताकि घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com