-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Basant Panchami Is The Best Day For Auspicious Work
कोई भी मांगलिक कार्य के लिए वसंत पंचमी का दिन है सर्वश्रेष्ठ, जमीन, वाहन खरीदी से लेकर विवाह के लिए क्यों है सबसे बढ़िया मुहूर्त
- Written By: सीमा कुमारी
वसंत पंचमी का दिन शुभ माना जाता हैं। यदि नए साल में कुछ अच्छा करने या कोई वाहन या जमीन खरीदने या किसी भी प्रकार का शुभ कार्य करने के लिए अगर मुहूर्त खोज रहे हैं, तो शुभ मुहूर्त में वसंत पंचमी का दिन आपके लिए शुभ है।

देवी सरस्वती (सौ.सोशल मीडिया
Basant Panchmi 2025 : 2 फरवरी 2025 रविवार के दिन बसंत पंचमी का पावन त्यौहार है। यह दिन हिंदू धर्म मानने वालों के लिए विशेष होता है। इस दिन से एक नई ऋतु का आगमन तो होता ही है, साथ ही, मांगलिक कार्य एवं शुभ कार्य भी किए जाते हैं। बता दें, वसंत पंचमी का त्योहार विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती को समर्पित हैं। इस विशेष दिन पर देवी सरस्वती को विद्या, कला और बुद्धि की देवी के रूप में पूजा जाता हैं।
छोटे बच्चों को अक्षर ज्ञान कराने, मांगलिक कार्य और खरीदारी जैसे कार्यों के लिए बसंत पंचमी का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन विद्यालयों में मां सरस्वती की आराधना होती हैं। सूझ बूझ, ज्ञान में वृद्धि, कला निपुण, उच्च शिक्षा और जीवन में सफलता के लिए मां सरस्वती का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। ऐसे में इस वसंत पंचमी में ऐसा क्या करें जिससे बच्चे आजीवन मेधावी रहें, संबंध अटूट रहें और संपत्ति में वृद्धि हो। आइए जानते है विस्तार से-
तेजस्वी बनने के लिए करें पाटी पूजन
सम्बंधित ख़बरें
Vivah Muhurat 2026: जून-जुलाई में शादी के शुभ दिन, जानें सही समय और तिथि, रहेगा सुखी वैवाहिक जीवन
आज बसंत पंचमी पर बांके बिहारी मंदिर में क्यों उड़ा गुलाल? जानिए कितने दिनों तक रंगा रहेगा ब्रज?
बसंत पंचमी पर तुलसी पर क्यों बांधा जाता है पीला धागा? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
भोजशाला विवाद पर आया मुस्लिम पक्ष का बयान, वकार सादिक बोले- भाईचारा कायम रहे…सुप्रीम कोर्ट का फैसला मंजूर
वसंच पंचमी का दिन विद्या अध्ययन के लिए भी बहुत शुभ माना जाता हैं। वसंत पंचमी के दिन बच्चों की पढ़ाई प्रारंभ होने के लिए इस दिन पाटी पूजन किया जाता हैं। चूंकि, इस बार रविवार है और स्कूल बंद रहेंगे तो सभी लोगों को घरों में अपने बच्चों से सरस्वती पूजन कराना चाहिए।
जो छोटे बच्चे पहली बार स्कूल जाना प्रारंभ करने वाले हैं। उनसे पेपर पर स्वास्तिक व ऊँ बनवाते हुए पाटी पूजन कराना चाहिए। अर्थात, स्कूल तब जाएं जब खुले। लेकिन, बसंत पंचमी के दिन पूजन अवश्य कर लें।
वसंत पंचमी में खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त
आपको बता दें, पढ़ाई के अलावा मांगलिक कार्य और खरीदारी आदि के लिए वसंत पंचमी का दिन शुभ माना जाता हैं। यदि नए साल में कुछ अच्छा करने या कोई वाहन या जमीन खरीदने या किसी भी प्रकार का शुभ कार्य करने के लिए अगर मुहूर्त खोज रहे हैं, तो शुभ मुहूर्त में वसंत पंचमी का दिन आपके लिए शुभ है।
यह एक ऐसा अबूझ मुहूर्त है जिसमें की गई खरीदारी और नए कार्यों की शुरुआत करने से कामों में सफलता मिलती है।
अटूट बंधन के लिए इस दिन करें विवाह
हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का विशेष महत्व है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा के साथ-साथ कामदेव की भी पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि यह दिन विवाह के लिए शुभ होता है। कहा जाता है कि जिन लोगों की शादी में कोई रुकावट आ रही होती है, वह बसंत पंचमी के दिन विवाह कर सकते हैं।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर पूरे दिन कोई भी दोष नहीं होता है और श्रेष्ठ योग होता है। इस तिथि पर रवि योग का बेहद शुभ योग बनता है।
Basant panchami is the best day for auspicious work
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हिमांशु राय लिगेसी अवार्ड 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा, चिकित्सा और संगीत क्षेत्र की हस्तियां सम्मानित
Jun 25, 2026 | 03:02 PMनागपुर के तरोडी, बिडगाव व खरबी के निवासियों को मिला मालिकाना हक; राज्य सरकार ने दी सीधे आवंटन की नीतिगत मंजूरी
Jun 25, 2026 | 02:49 PMFire Breaks Out: आगरा की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं और लपटों से मचा हड़कंप, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
Jun 25, 2026 | 02:51 PMPOK Protest दबाने के लिए पाक सेना का जुल्म: दूध और दवाओं की सप्लाई पर लगाई रोक, गंभीर संकट में स्थानीय लोग
Jun 25, 2026 | 02:45 PMइंदौर में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 144 बल्क लीटर लिकर और हजारों फर्जी लेबल जब्त
Jun 25, 2026 | 02:44 PMभंडारा में मानसून की दस्तक, जिले में अब भी 145 मिमी बारिश की कमी, अगले 5 दिनों तक बारिश की सम्भावना
Jun 25, 2026 | 02:40 PMनागपुर यूनिवर्सिटी में लापरवाही! आधे से ज्यादा पद खाली, डिग्री व माइग्रेशन के लिए भटकने को मजबूर छात्र
Jun 25, 2026 | 02:39 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM














