Bada Mangal 2026: आज 2026 का छठा 'बड़ा मंगल', नज़रदोष से बचने के लिए आज ही कर लें ये काम

Bada Mangal 2026 Upay: आज 2026 का छठा बड़ा मंगल है, ऐसे में नज़रदोष और नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए कुछ विशेष उपाय करना लाभकारी माना गया है। जानिए आज कौन-से उपाय करना शुभ रहेगा।
Nazar Dosh Se Bachne Ke Upay
हनुमान जी (सौ.AI)
Published on
Updated on

Nazar Dosh Se Bachne Ke Upay:आज यानी 09 जून को छठा बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। यह शुभ दिन कलयुग के देवता भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने के लिए शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, बड़े मंगल के अवसर पर हनुमान जी की साधना करने से जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

ज्योतिषयों के अनुसार, बड़े मंगल के दिन घर के मुख्य द्वार पर कुछ विशेष चीजें लगाने से तनाव, कलह या आर्थिक नुकसान से छुटकारा मिलता है।

नजर दोष से बचने के लिए घर के मुख्य द्वार पर लगाएं ये चीजें

  • पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाएं

नजर दोष से बचने के लिए घर के मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाना शुभ बताया गया है। अगर आप नकारात्मक शक्तियों को घर में प्रवेश नहीं होने देना चाहते हैं, तो ऐसे में ऐसे में बड़े मंगल के दिन घर के मुख्य द्वार के ऊपर पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर जरूर लगाएं।

  • काले घोड़े की नाल लगाए

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि नजर दोष को दूर करने के लिए काले घोड़े की नाल को उत्तम माना जाता है। बड़े मंगल के दिन काले घोड़े की नाल को शुद्ध करने के बाद उसे घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर लगा दें।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से बुरी नजर की समस्या दूर होती है और राहु-केतु का अशुभ प्रभाव दूर होता है। साथ ही घर में खुशियों का आगमन होता है।

  • मुख्य दरवाजे के दोनों ओर स्वास्तिक बनाएं

सनातन धर्म में स्वास्तिक को सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। अगर आप घर में नकारात्मक ऊर्जा का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में बड़े मंगल के दिन हनुमान जी चरणों का सिंदूर से घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर स्वास्तिक बनाएं।

ऐसा माना जाता है कि घर के बाहर स्वास्तिक बनाने से बुरी नजर का आगमन नहीं होता है और सुख-शांति बनी रहती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com