2026 का पांचवां बड़ा मंगल ‘इस’ दिन, चुपचाप कर लें ये काम, कष्टों से मिलेगा छुटकारा, खुलेंगे भाग्य के दरवाजे
Bada Mangal 2026 Upay: नियमपूर्वक किए गए कुछ सरल उपाय जीवन के कष्टों को कम करने, नकारात्मकता दूर करने और सुख-समृद्धि के द्वार खोलने में सहायक होते हैं। जानिए इस शुभ दिन किए जाने वाले उपाय।
- Written By: सीमा कुमारी
हनुमान जी(सौ.AI)
Bada Mangal Special Remedies: आज 2 जून को पांचवां बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। ज्येष्ठ महीने पर पड़ने वाले हर मंगलवार को बड़ा मंगल और बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। धर्म ग्रथों में हनुमान जी कृपा पाने के लिए बड़ा मंगल को बहुत ही शुभ बताया गया है।
बड़ा मंगल का महत्व
धर्म शास्त्रों में बड़ा मंगल का बड़ा महत्व बताया गया है। बताया जाता है कि, इस शुभ अवसर पर हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना करने से साधक के जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं और हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन बजरंगबली को सिंदूर और लाल चोला अर्पित करने का विधान है। इससे साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।
सिंदूर और चोला चढ़ाने का क्या है पौराणिक कथा?
हनुमान जी को चोला चढ़ाने की कथा रामायण काल से जुड़ी है। एक बार हनुमान जी ने माता सीता को अपनी मांग में सिंदूर लगाते देखा। उनके मन में जिज्ञासा हुई और उन्होंने माता सीता से पूछा, माता, आप यह लाल पदार्थ अपनी मांग में क्यों लगाती हैं?
सम्बंधित ख़बरें
Hindu Tradition: परीक्षा या किसी शुभ काम से पहले दही-चीनी क्यों खिलाई जाती है? जानिए इसके आयुर्वेदिक महत्व
Ganesh Chalisa: बुधवार को इस विधि से करें श्री गणेश चालीसा का पाठ, हर संकट होगा दूर
Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान? दीपक का ये उपाय बदल सकता है आपकी तकदीर
श्रीकृष्ण जन्मभूमि कार सेवा पर स्वामी सच्चिदानंद का ऐलान, 9 अगस्त को चित्रगुप्त पीठ में होगा भूमि पूजन
माता सीता ने मुस्कुराते हुए उत्तर दिया, पुत्र, यह सिंदूर है। इसे लगाने से मेरे स्वामी श्री राम की आयु लंबी होगी और उनका स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहेगा।
यह सुनकर परम भक्त हनुमान जी ने सोचा कि यदि चुटकी भर सिंदूर से प्रभु राम की उम्र बढ़ सकती है, तो क्यों न मैं अपने पूरे शरीर पर ही सिंदूर लगा लूं? इससे तो मेरे आराध्य अमर हो जाएंगे! उन्होंने अपने पूरे शरीर पर सिंदूर मल लिया और श्री राम की सभा में पहुँच गए।
उनकी इस भोली भक्ति को देखकर भगवान राम बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने वरदान दिया कि जो भी भक्त हनुमान जी को सिंदूर और तेल (चोला) अर्पित करेगा, उस पर सदैव राम जी की कृपा बनी रहेगी और उसके सभी कष्ट दूर हो जाएंगे।
सिंदूर और चोला चढ़ाने से जीवन में आते हैं ये बड़े बदलाव
-
रुके हुए काम पूरे होते हैं
धार्मिक मान्यता के अनुसर, हनुमान जी पर सिंदूर और चोला अर्पित करने से कार्य में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और रुके हुए काम पूरे होते हैं।
-
संकटों से छुटकारा मिलता है
इसके अलावा साधक को सभी संकटों से छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
भय और तनाव दूर होता है।
यह भी पढ़ें-Bada Mangal 2026: कल है पांचवां बड़ा मंगल, हनुमान जी को चढ़ाएं ये विशेष भोग, फिर देखिए कृपा
अगर आप जीवन में भय और तनाव का सामना कर रहे हैं, तो बड़े मंगल के दिन हनुमान जी को सिंदूर और चोला अर्पित करें। इससे मानसिक शांति मिलती है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही भय और तनाव दूर होता है।
-
शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या दूर
कहा जाता है कि, हनुमान जी को सिंदूर और चोला चढ़ाने से शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या के अशुभ प्रभाव दूर होता है।
-
कर्ज की समस्या से छुटकारा
इसके अलावा आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और कर्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही सफलता के मार्ग खुलते हैं।शारीरिक और मानसिक बीमारियां कोसों दूर होती हैं।
