घर बैठे भजन कर रहे हैं? ये गलतियां कर दीं तो भक्ति भी खत्म, महाराज ने बताया आ सकती है परेशानी
Premanand Maharaj: श्री प्रेमानन्द जी महाराज ने भक्ति मार्ग पर चलने वाले लोगों को महत्वपूर्ण सलाह दी है। उनके अनुसार, जो लोग घर में रहकर भजन करते हैं, उन्हें कुछ खास नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।
- Written By: सिमरन सिंह
Premanand Maharaj (Source. Pinterest)
Rules Of Doing Bhajan At Home: प्रसिद्ध संत श्री प्रेमानन्द जी महाराज ने भक्ति मार्ग पर चलने वाले लोगों को महत्वपूर्ण सलाह दी है। उनके अनुसार, जो लोग घर में रहकर भजन करते हैं, उन्हें कुछ खास नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। भजन का मार्ग जितना सरल दिखता है, उतना ही इसमें अनुशासन और सावधानी जरूरी होती है। छोटी-सी गलती भी भक्ति के फल को कम कर सकती है।
खान-पान में शुद्धता: भक्ति की पहली सीढ़ी
भजन करने वाले व्यक्ति के लिए सबसे जरूरी है शुद्ध और सात्विक भोजन। श्री प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार, “ब्याह-शादी, श्राद्ध और तेरहवीं जैसे आयोजनों में भोजन नहीं करना चाहिए” आजकल के बुफे सिस्टम में लोग जूठे हाथों से भोजन छूते हैं, जिससे भोजन की पवित्रता खत्म हो जाती है। इसके अलावा, राज-अन्न यानी बड़े लोगों का दान या भोजन भी ग्रहण नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे मन और बुद्धि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
भजन के लिए सही स्थान का चुनाव
भजन हर जगह बैठकर नहीं करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Today’s Libra Horoscope: तुला राशि वालों को मिलेगा अपनों का साथ, लव लाइफ को लेकर बरतें सावधानी
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर हनुमान जी की पूजा कर आप भी पा सकते हैं सभी बाधाओं से मुक्ति
Mahasanyog Vat Savitri Vrat : आज वट सावित्री व्रत पर महासंयोग, नोट कर लें पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त
Vat Savitri Vrat Katha : आज वट सावित्री व्रत में अवश्य पढ़ें यह कथा, इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा
- भीड़-भाड़ वाले स्थान जैसे बाजार, चौराहा, नदी घाट या श्मशान में भजन करने से मन विचलित होता है और ध्यान भटकता है।
- भजन के लिए एकांत स्थान जैसे शांत बगीचा, पहाड़ या नदी का सुनसान किनारा सबसे उत्तम माना गया है।
- अगर गुरुदेव की पादुकाओं के सामने बैठकर भजन किया जाए, तो उसका फल कई गुना बढ़ जाता है।
इन कर्मों से जरूर बचें, वरना हो सकता है नुकसान
संतों के अनुसार, कुछ ऐसे कर्म हैं जो व्यक्ति को भक्ति से दूर कर देते हैं और जीवन में दुख बढ़ाते हैं:
- किसी का विश्वास तोड़ना और उपकार भूल जाना
- वचन या संकल्प पूरा न करना
- माता-पिता का अपमान करना
- जीव-जंतुओं को कष्ट देना या मांसाहार करना
- नशा करना और पाखंड करना
ये सभी कर्म व्यक्ति के जीवन को नकारात्मक दिशा में ले जाते हैं।
ये भी पढ़े: एक गलती और खत्म हो गई जिंदगी, जानिए पांडु की मौत का चौंकाने वाला सच
नाम जप ही है सबसे बड़ा उपाय
श्री प्रेमानंद जी महाराज बताते हैं कि अगर आपने पहले गलतियां की हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। “राधा-राधा” या अपने इष्ट का नाम जपते हुए प्रभु की शरण में आ जाएं। भगवान की कृपा इतनी अपार है कि वे आपके पुराने पापों को भी क्षमा कर सकते हैं और जीवन में सही रास्ता दिखा सकते हैं।
सावधानी से ही मिलेगा भजन का फल
भजन सिर्फ नाम जप नहीं, बल्कि एक अनुशासित जीवनशैली है। अगर आप सही नियमों का पालन करते हैं, तो भक्ति का पूरा फल मिलता है। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर आप अपने जीवन को सुखमय और शांत बना सकते हैं।
