

Apara Ekadashi Worship Method: आज 13 मई 2026, बुधवार को अपरा एकादशी व्रत रखा जा रहा है। भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए एकादशी व्रत हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है। यूं कहें तो अपरा एकादशी का व्रत श्रद्धा, संयम और भगवान भगवान विष्णु की भक्ति का विशेष पर्व माना जाता है।
हिंदू धर्म में एकादशी को सभी व्रतों में अत्यंत पुण्यदायी बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से व्रत और पूजा करने पर व्यक्ति को पापों से मुक्ति, सुख-समृद्धि और विष्णु कृपा प्राप्त होती है।
पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 12 मई की दोपहर 2 बजकर 52 मिनट पर शुरू है। लेकिन हिंदू धर्म में उदया तिथि को महत्व दिया जाता है, इसलिए अपरा एकादशी व्रत आज 13 मई को ही रखा जाएगा। इसका पारण 14 मई को किया जाएगा ।