

Anant Chaturdashi Par Kya Na Khaye : हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है। इस दिन गणपति जी की मूर्ति का विसर्जन भी होता है। जिस वजह से इस शुभ तिथि का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दिन विष्णु भक्त भगवान विष्णु की विधिवत पूजा अर्चना करते है और अपने बाजू में अनंत सूत्र बांधते है।
इस दिन भोजन से जुड़े कुछ विशेष नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। खासतौर पर सफेद रंग की कुछ चीजों का सेवन वर्जित माना गया है, क्योंकि ये व्रत की पवित्रता को भंग कर सकती है। जानिए अनंत चतुर्दशी के दिन किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए?
धर्म शास्त्रों में अनंत चतुर्दशी व्रत के दिन नमक का सेवन वर्जित बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन केवल व्रती ही नहीं, बल्कि घर के अन्य सदस्यों को भी नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
कहते हैं कि इस दिन नमक का सेवन करने से व्यक्ति को 14 वर्षों तक इसके दुष्परिणाम झेलने पड़ते है। जिसकी वजह से आर्थिक संकट व पारिवारिक कलह बनी रहती है। इसलिए इस दिन नमक खाने से बचें।
इस दिन नमक के अलावा, दूध से बनने वाली चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। शुद्ध दूध, पनीर या खीर जैसी वस्तुएं व्रत में खाना मना होता है। इसलिए इस दिन ग़लती से ये चीजें खाने से बचना चाहिए।
इस दिन सफेद तिल का सेवन भी पूरी तरह वर्जित है। तिल को प्रयोग धार्मिक कार्यों में किया जाता है, लेकिन आपको बता दें, अनंत चतुर्दशी पर सफेद तिल का सेवन अशुभ फल देने वाला कहा गया है। इसलिए अनंत चतुर्दशी के दिन इन चीजों को खाने की मनाही होती है।
अनंत चतुर्दशी के व्रत में नमक के अलावा चावल का सेवन का भी सेवन नहीं करना चाहिए। व्रत के दिन इसका सेवन वर्जित होता है। मान्यता है कि इस दिन चावल खाने से व्रत का फल नहीं मिलता है। इसलिए इस दिन चावल का सेवन न करें ।
ज्योतिष शास्त्र में अनंत चतुर्दशी पर सफेद चीजों का सेवन पूरी तरह मना होता है। सफेद चीज चंद्रमा और शीतल ऊर्जा के प्रतीक माने जाते हैं, जबकि अनंत चतुर्दशी का संबंध तप, संयम और व्रत की कठोरता से जुड़ा है। ऐसे में अनंत चतुर्दशी के दिन सफेद वस्तुओं का सेवन व्रत के प्रभाव को कम कर देता है और व्रत करने वालों को संपूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है।