आमलकी एकादशी है विशेष एकादशी, इस दिन इन 3 वस्तुओं के दान-धर्म से बनेंगे भाग्योदय के योग, मिलेगी सुख-समृद्धि
आपका बता दें, आमलकी एकादशी के दिन अगर आप किसी भी चीज का दान करते हैं तो बैकुंठधाम मिलती है। अब ऐसे में इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए। इसके बारे में इस लेख में आइए जानते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
आमलकी एकादशी के दिन इन चीजों का दान (सौ.सोशल मीडिया)
Amalaki Ekadashi 2025 : 10 मार्च को आमलकी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। खासतौर से फाल्गुन महीने में आने वाली एकादशी यानी आमलकी एकादशी का व्रत। हिंदू धर्म में कुछ ऐसी महत्वपूर्ण तिथियां होती है। जिसमें दान-पुण्य किया जाए तो व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है। साथ ही मनचाहे परिणाम भी मिल सकते हैं।
अगर बात करें, आमलकी एकादशी के दिन दान करने के महत्व के बारे में तो इस दिन किए गए दान से व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है। साथ ही जीवन में कभी भी किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।
आपका बता दें, आमलकी एकादशी के दिन अगर आप किसी भी चीज का दान करते हैं तो बैकुंठधाम की प्राप्ति मिलती है। अब ऐसे में इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए। इसके बारे में इस लेख में आइए जानते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें ये पौराणिक कथा, बड़े से बड़ा पाप से मुक्ति की है मान्यता
कामिका एकादशी पर चुपचाप जप लें ये 5 शक्तिशाली मंत्र, श्रीहरि की कृपा से खुल सकते हैं बंद किस्मत के दरवाजे
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर चुपचाप कर लें ये 5 महाउपाय, भगवान विष्णु की कृपा से बदल सकती है किस्मत
Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर 5 चीजों का दान बदल सकता है आपकी किस्मत, श्रीहरि की कृपा से भर जाएगा घर
आमलकी एकादशी के दिन इन चीजों का दान बड़ा है शुभ :
आंवला का दान
आंवला भगवान विष्णु को अति प्रिय है। आमलकी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है, इसलिए इस दिन आंवला दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। ऐसी मान्यता है कि आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए, इस दिन आंवले की पूजा करने से और दान करने से पुण्य मिलता है।
अन्न का दान
इस दिन अन्न दान करना भी बड़ा शुभ होता है। कहा जाता है कि अन्न दान करने से बहुत पुण्य मिलता है। इस दिन दान करने से हजारों गायों के दान के बराबर फल मिलता है। आमलकी एकादशी के दिन अन्न दान करने से आर्थिक समृद्धि बढ़ती है।
आमलकी एकादशी के दिन अन्न दान करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। इतना ही नहीं, आमलकी एकादशी के दिन अन्न का दान करने से भाग्योदय हो सकता है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
तिल का दान
आपको बता दें, आमलकी एकादशी के दिन काले तिल का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। बता दें, इस एकादशी तिथि के दिन काले तिल का दान पितरों को शांति प्रदान करता है और पितृ दोष से मुक्ति दिलाता है। काले तिल का दान करने से घर में सुख और समृद्धि आती है। ऐसी मान्यता है कि जितने तिल दान किए जाते हैं, उतने वर्षों तक व्यक्ति को बैकुंठ में सुख-शांति मिलती है।
