आज से शुरू हो गए अग्नि नक्षत्र के दिन, 25 दिनों तक इन कामों की मनाही, जानिए क्या पड़ेगा मौसम पर असर
Agni Nakshatram Significance: अग्नि नक्षत्र की शुरुआत के साथ अगले 25 दिनों तक भीषण गर्मी का प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कुछ पारंपरिक कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है।
- Written By: सीमा कुमारी
अग्नि नक्षत्र (सौ.Gemini)
What Is Agni Nakshatra: आज यानी 4 मई 2026 से अग्नि नक्षत्र शुरू हो गया है। भगवान मुरुगन को समर्पित अग्नि नक्षत्र ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत का प्रतीक बताया गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह मई-जून के महीने में पड़ता है। इस अवधि को अग्नि नक्षत्र उत्सव के रूप में मनाया जाता है और तमिलनाडु राज्य में इसे बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है।
अग्नि नक्षत्र 2026 कब से कब तक है
हिंदू पंचांग के अनुसार, यह मई-जून के महीने में पड़ता है इस बार अग्नि नक्षत्र (Agni Nakshatra) अग्नि नक्षत्र की शुरुआत के साथ अगले 25 दिनों तक भीषण गर्मी का प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कुछ पारंपरिक कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है।04 मई से शुरू होकर 28 मई तक चलेगा।
क्या है अग्नि नक्षत्र ?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अग्नि नक्षत्र वो खास समय होता है जब सूर्य देव कृतिका नक्षत्र के क्षेत्र में संचरण करते हैं। चूंकि कृतिका नक्षत्र का संबंध अग्नि तत्व से होता है, इसी कारण से इस समय को ‘अग्नि नक्षत्र’ कहा जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Ekadashi Vrat: निर्जला एकादशी का व्रत गलती से हो जाए भंग तो क्या करें? जानिए शास्त्रों में बताए गए आसान उपाय
Nirjala Ekadashi :निर्जला एकादशी 2026 इन चीजों का दान दिला सकता है अक्षय पुण्य, जानिए दान का सबसे शुभ समय
Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा पर वृंदावन में उमड़ा आस्था का सैलाब, यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Mandir Vastu Rules: सीढ़ियों के नीचे मंदिर बनाना क्यों माना जाता है अशुभ? जानिए वास्तु के अहम नियम
दक्षिण भारत में ये समय भगवान मुरुगन की उपासना के लिए खास माना जाता है। ज्योतिष अनुसार अग्नि नक्षत्र में मौसम काफी गर्म हो जाता है जिस कारण इस दौरान स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।
अग्नि नक्षत्रम कहाँ मनाया जाता है?
अग्नि नक्षत्रम का उत्साह दक्षिण भारत में खासतौर पर, तमिलनाडु राज्य में इसे बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है।दक्षिण भारत में, इस अवधि को अशुभ माना जाता है और यह मध्य वर्ष के चरम मौसम का प्रतीक है, इसलिए इसे अक्सर ‘अग्नि नक्षत्र दोष’ कहा जाता है। इस दौरान दक्षिण भारत के भगवान मुरुगन मंदिर में विशेष आयोजन किए जाते हैं। इस अवधि को कथिर और करतारी भी कहा जाता है, जिसमें विवाह या अन्य शुभ अवसर नहीं मनाए जाते हैं।
अग्नि नक्षत्र के दौरान क्या करना चाहिए ?
- इस दौरान भगवान मुरुगन की पूजा करनी चाहिए।
- मंत्र जाप और ध्यान करना चाहिए।
- इस दौरान जलदान करना चाहिए।
- सेहत को लेकर सतर्क रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें-Bada Mangal 2026: 19 साल बाद बन रहा है अद्भुत संयोग, नोट कीजिए 8 बुढ़वा मंगल की तिथियां
अग्नि नक्षत्र में क्या नहीं करना चाहिए?
- अग्नि नक्षत्र में अत्यधिक धूप में जाने से बचना चाहिए क्योंकि इस दौरान की धूप सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकती है।
- इस दौरान तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए जिससे शरीर हाइड्रेट रहे।
- हल्का भोजन करना चाहिए जिससे शरीर को भोजन पचाने में दिक्कत न आए।
- इस समय सूती वस्त्र पहनने चाहिए।
- अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान नए कार्यों की शुरुआत नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इस समय विवाह,
- मुंडन संस्कार और उपनयन संस्कार जैसे शुभ कार्यों को करने से भी बचना चाहिए।
